मैथी मटर मलाई – Methi Matar Malai recipe

हल्की ठंड शुरू होने के साथ बाजार मे ताजी मैथी मिलने लग गई है, मैथी दो तरह की मिलती है. छोटे पत्तों वाली और बड़े पत्तों वाली. अपेक्षाकृत थोड़े छोटे पत्ते वाली मैथी में बड़े पत्ते वाली मैथी से अधिक महक और स्वाद होता है.
मैथी (Green fenugreek) से आप अन्य सब्जियों के अलावा मैथी के परांठे (Methi Paratha Recipe), मेथी की पूरी (Methi Poori Recipe), मैथी पुलाव (Methi Pulao) तो बना ही सकतीं है लेकिन मैथी मटर मलाई करी (Methi Matar Malai Curry) का सबसे अलग लाज़बाब स्वाद तो आप सिर्फ खाने पर ही जान सकते हैं. आइये आज हम मैथी मटर मलाई (Methi Matar Malai Curry) बनायें.
Read - Methi Matar Malai recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Matar Malai recipe
- हरी मैथी - 250 ग्राम (बारीक कटी हुई एक कप)
- हरे मटर के दाने - आधा कप
- क्रीम - आधा कप
- घी या तेल - 2 टेबल स्पून
- जीरा या जीरा पाउडर- आधा छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- टमाटर - 3 मीडियम आकार के
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- हरी मिर्च - 1-2
- काजू - 12
- चीनी - 1/2 छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से आधी
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
- गरम मसाला - दाल चीनी - 1/2 इंच टुकड़ा, काली मिर्च - 6-7, बड़ी इलाइची - 2, लोंग
विधि - How to cook methi matar malai recipe
मैथी से पत्तिया तोड़ कर 2 बार साफ पानी से धो कर, थाली में तिरछा करके रख दीजिये ताकि मैथी से पानी निकल जाय. धुली हुई पत्तियों को बारीक कतर लीजिये.
हरी ताजा मटर के दाने ले लीजिये या सफल मटर के दाने धो लीजिये.
टमाटर धोइये, काटिये, हरी मिर्च के डंठल तोड़िये, अदरक को छीलिये, धोइये, काटिये और काजू सहित इन सब को बारीक पीस लीजिये.
इलाइची छील कर, सारे साबुत गरम मसाले दरदरे कूट कर तैयार कर लीजिये.
किसी बर्तन में आधा कप पानी कतरी हुई मैथी और मटर के दाने डाल कर गैस फ्लेम पर उबलने रखिये, उबाल आने के बाद 5 मिनिट धीमी गैस फ्लेम पर या मटर के दाने नरम होने तक पका लीजिये.

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग और जीरा डाल कर तड़काइये, धनियां पाउडर और पिसा हुआ मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालिये, मसाले को दाने दार होने तक भूनिये, क्रीम डालिये और 2-3 मिनिट तक भूनिये, गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये. उबाली हुई मैथी और मटर मिलाइये, नमक और चीनी मिलाइये. सब्जी को जितना गाड़ा या पतला रखना चाहते है उसके अनुसार पानी डालिये एक उबाल आने तक पकाइये, मैथी मटर मलाई (Methi Matar Malai Curry) तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकालिये, गरमा गरम मैथी मटर मलाई सब्जी (Methi Matar Malai Curry) नान, चपाती, परांठे या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
- समय: 25 मिनट
- चार सदस्यों के लिये
कमेंट (113)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सिमरन मैं और मेरी वेबसाइट वेजीटेरियन हैं.
निशा: प्रतिमा, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेन्द्र जी, मेथी को आलू के साथ मिलाकर मेथी आलू की सब्जी, ये वेबसाइट पर उपलब्ध है, मेथी को मूंग या उरद दाल के साथ सूखी या पतली बनाया जा सकता है, मेथी की भुजिया बना सकते हैं.
निशा: श्रुति, मलाई और क्रीम दोंनो अलग है, मलाई में क्रीम की अपेक्षा घी अधिक होता है, मलाई को फैट कर क्रीम की तरह चिकना कर सकते है लेकिन उसमें घी अधिक होने के कारण उसका स्वाद अलग ही होगा.
निशा: श्रुति, कीम की अपेक्षा मलाई में घी अधिक होता है, और मलाई गरम होने पर घी छोड़ती है, मलाई थोड़ी कम डालें.
yesterday night i made it but it was slightly biiter but in the morning i had it with paratha, its yummi and very tasty, Thank u nisha ji, u are doing good work for those girls and ladies jineh khana banan nahin atta. at least after ur recipes they can make the food at home .
and ur recepies too ease to make. any ways thanks again. can u tell me where are u
निशा: मीना, बहुत बहुत धन्यवाद, मैं नोयडा में हूँ.
निशा: लता जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत धन्यवाद. काजू हमने 12 लिये हैं, इन्ग्रीडियेन्ट्स में लिखा है, प्लीज देख लीजिये.
निशा: दीपाशिखा, वेबसाइट पर बुकनू रैसिपी उपलब्ध है, बुकनू को पराठे और पूरी पर डाल कर खाया जाता है, और ये बहुत ही स्वादिष्ट लगता है, सर्च बटन पर बुकनू लिखकर रैसिपी सर्च कर सकते हैं,
.
निशा: सुचेता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीता, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आंचल, सब्जी में अधिक पानी डालने से वह पतली हो जाती है, सब्जी में क्रीम डालिये, जिससे उसका कलर हरा नहीं आयेगा.
methi ko blanch kaise krenge.pls. kdvapan htane ke liye btaiye.
निशा: ज्योति, अगर आप मैथी कड़वापन पसन्द नहीं करती तो जिस पानी में आपने मैथी उबाली है उसे निकाल दीजिये.
निशा: ऊषा, बहुत बहुत धन्यवाद.
yummy
i liked yr so many receipies like samosa, methi matar, naan, etc.
app jis parkar hamey banana ka tarika batati hai who bahut hi acha lagta hai.
manju, delhi
निशा: मंजू, बहुत बहुत धन्यवाद.
i have tried many of your recipies like cutlets,kababs,jhol my mother loves your cooking and its damn tasty... keep cooking!!
निशा: अनन्या, धन्यवाद.
निशा: तनवी, मेथी थोड़ी कड़वी होती है, इसका कड़वा स्वाद आपको नहीं पसन्द है, तब मेथी को ब्लांच करके डालें तो वह कड़वी नहीं लगेगी.
निशा: मानसी, आप मलाई डाल सकती हैं.
निशा: कुलदीप, आप गरम मसाला नहीं पसन्द करते तो मत डालिये, उसके बिना ही खाना अच्छा बनता है.
निशा: रश्मि, क्रीम को फ्रिज से निकाल कर पहले से रख दीजिये ताकि वह नार्मल तापमान पर आ जाय. क्रीम मसाले में डालिये और चमचे से लगातार चलाते हुये भूनिये क्रीम नहीं फटेगी.