पकोड़ा शिमला मिर्च तरी (Pakoda Shimla Mirch Tari Recipe)

📅 21 अक्टूबर 2009 👁 2.6 लाख बार देखी गई 💬 32 कमेंट ★ 4.6 (4611)

Pakoda Shimla Mirch Tari Recipe

यदि आप बिना तेल या कम तेल का खाना खाना चाहते है तो इसके लिये नानस्टिक अप्पममेकर (Appam Patra) बहुत काम का है. इस साल हमने किचन के लिये सबसे अच्छी जो खरीददारी की है वह अप्पममेकर (Non Stick AppamMaker) की ही है.

इसे प्रयोग करके हमने लौकी, केले या पनीर के कोफ्ते बनाये हैं जिनमें तेल का प्रयोग कतई नहीं हुआ और खाने में सामान्य लौकी के कोफ्ते (Lauki Kofta Curry), केले के कोफ्ते (Kela Kofta Curry) या पनीर के कोफ्ते (Paneer Kofta Curry) की सब्जी से  स्वाद में बढकर ही थे.  इसमें मिनी इडली भी बहुत स्वादिष्ट बनतीं है जो स्वाद में सामान्य इडली से थोड़ा अलग होतीं है क्योंकि इन मिनी इडली की बाहरी परत सामान्य इडली की अपेक्षा करारी होती हैं.  यदि आप नानस्टिक अप्पममेकर (Appam Patra) का प्रयोग नहीं करते तो अवश्य खरीद लें.  इसका अधिक प्रयोग तो दक्षिण भारत में होता है लेकिन आजकल तो यह हर जगह मिल जायेगा.

इस सप्ताह हमने शिमला मिर्च की तरी पकौड़े की सब्जी बनाई जो सभी को घर में बहुत पसन्द आई.  यदि आप अप्पममेकर का प्रयोग नहीं कर रहीं है तो इन पकौड़ों को तल कर बना सकते हैं.

Read - Capsicum Chilly Pakora In Gravy Recipe In English

appam patram

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pakoda Shimla Mirch Tari Recipe

पकोड़े बनाने के लिये

  • बेसन - 100 ग्राम (आधा कप)
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • ईनो साल्ट - एक चौथाई छोटी चम्मच

तरी के लिये

  • शिमला मिर्च- 250 ग्राम (3-4 मीडियम आकार की)
  • टमाटर - 2-3 मीडियम आकार के
  • हरी मिर्च - 2 -4
  • अदरक -  आधा इंच लम्बा टुकड़ा
  • तेल - 2 - 4 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च - 10
  • लोंग - 4
  • बड़ी इलाइची - 2
  • ह्ल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • मलाई या क्रीम - 2 टेबल स्पून (यदि आप चाहैं)
  • लाल मिर्च - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • नमक - स्वादानुसार(3/4 छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Pakoda Shimla Mirch Tari Recipe

बेसन को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, घोलिये और पकोड़े जैसा गाड़ा घोल तैयार कर लीजिये, नमक और धनियां मिला लीजिये, अब ईनो साल्ट या खाने का सोड़ा डालकर मिलाइये, पकोड़े बनाने के लिये मिश्रण तैयार है.

अप्पा मेकर को गैस पर रखकर गरम कीजिये, प्रत्येक खाने में थोड़ा थोड़ा एक चौथाई छोटी चम्मच तेल डालिये या बस तेल से चुपड़ लीजिये , चमचे की सहायता से बेसन के मिश्रण को लेकर प्रत्येक खाने में आधा भरते हुये डालिये, थोड़ी ही देर में पकोड़े फूलने लगते हैं, जब पकोड़े नीचे की तरह ब्राउन होने लगे तब चम्मच की सहायता से पलटिये, और दूसरी तरफ ब्राउन होने तक सेकिये.  ये पकोड़े सिक गये हैं इन्हैं प्लेट में निकाल कर रखिये और दुबारा इसी तरह बचे हुये पकोड़े बनाइये. सारे पकोड़े इसी तरह तैयार कर लीजिये. पकोड़े तैयार हैं, अब आपको तरी तैयार करनी हैं.

शिमला मिर्च धोइये, बड़े टुकड़े काटिये, डंठल और बीज निकाल दीजिये.

टमाटर, अदरक, हरीमिर्च धोइये और बड़े टुकड़ों में काट लीजिये.

कढ़ाई में 2 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, हींग, आधा छोटी चम्मच जीरा डाल कर तड़्काइये, गैस फ्लेम धीमी रखिये, काली मिर्च, लौंग, बड़ी इलाइची डालिये, हल्का सा भूनिये, हल्दी और धनियां पाउडर डाल दीजिये, अब कटी हुई शिमला मिर्च डालकर  2 मिनिट तक भूनिये, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च भी डाल कर मिलाइये, चमचे से चलाइये और ढककर 2-3 मिनिट तक या टमाटर के नरम होने तक पका लीजिये.

मिर्च, मसाले को ठंडा कीजिये  और बारीक पीस लीजिये.

पिसे हुये मसाले को वापस कढ़ाई में डालिये, क्रीम या मलाई मिला कर 3 -4 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये पकाइये, आवश्यकतानुसार पानी और नमक मिलाइये, उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक पकाइये, तरी तैयार हो गई है.

तरी में पकोड़े डालिये और 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.

सब्जी को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिये इस तरह तड़का लगाइये, छोटी कढाई में आधा टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कीजिये, गैस फ्लेम धीमी रखिये, आधा छोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये और फ्लेम बन्द कर दीजिये, लाल मिर्च डाल कर मिलाइये, अब इस तड़के को सब्जी में डाल कर मिला दीजिये.

पकोड़े शिमला मिर्च तरी तैयार है, सब्जी को प्याले में निकालिये, हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम पकोड़े शिमला मिर्च तरी नान, चपाती, परांठे या चावल किसी के साथ खाइये.

आप इस तरी में स्वाद बदलने के लिये टमाटर की तरी या काजू की तरी भी बना सकते हैं,

  • चार सदस्यों के लिये
  • समय - 35 मिनिट
विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.6 / 5 (4611 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (32)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Nishant
बहुत बढ़िया. क्या अप्पममेकर में बाटी भी बना सकते हैं?

निशा: अप्पममेकर में थोड़ा पतला मिश्रण का प्रयोग करते हैं जिसकी भाप गरमी से अप्पम या कोफ्ते अन्दर तक कुक हो जाते हैं. बाटी के लिये एकदम कड़ा गूंथा आटा लेते हैं. यदि बाटी इसमें बनायेंगे तो बाटी की Šৠपरी परत जल भी जायेगी तब भी बाटी अन्दर से कच्ची रहेगी. बाटी को तो ओवन या तन्दूर में ही बनाया जा सकता है
विवेक रस्तोगी
ये अप्पममेकर हम भी लेने का सोच रहे हैं बहुत काम की चीज लग रही है कम तेल में खाना पकने वाला है खाना आखिरकार।

डिश बिल्कुल नई है, अगले वीकेंड पर बनायेंगे।