करौंदा और हरी मिर्च (Karonda Green Chilli Recipe)

खट्टे करोंदे (Karonda) और तीखी हरी मिर्च (Green Cihilly छोंककर बनाइये बहुत ही लाजवाब स्वाद होता है इनका, तीखी हरी मिर्च करोंदे (Natal Plum or Carnberry ) के साथ मिलकर खट्टी होकर बड़ी ही स्वादिष्ट हो जाती है,
Read this recipe in English - Karonda Green Chilli Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Chilly Recipe
- करोंदे - 100 ग्राम
- हरी मिर्च - 50 ग्राम
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 2-3 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
- मेथी दाना - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- सौंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Karonda Green Chilly Recipe
करोंदा और हरी मिर्च धोकर पानी सुखा लीजिये. करोंदे को दो भाग करते हुये काट लीजिये. हरी मिर्च को बीच में से आधा करते हुए लंबाई में काट लीजिए.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग, जीरा, मेथी दाने और अजवायन डालिये, जीरा अजवायन तड़कने पर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर डालिये और गरम मसाला डालकर चमचे से चला लीजिए.

मसाले में कटे हुये करौंदे, मिर्च और नमक डाल दीजिये. सारी चीजों को अच्छी तरह चमचे से चलाकर 1-2 मिनिट तक भूनिये. इसे ढकिये और 3 - 4 मिनिट तक धीमी गैस फ्लेम पर पकने दीजिये.
4 मिनिट बाद, ढक्कन खोलिये, देखिये क्या करोंदे नरम हो गये हैं? अगर नहीं तो 1 मिनिट और ढककर पका लीजिये.
करौंदा और हरी मिर्च बन गये हैं, इनको प्याले में निकालिये, खाने के साथ परोसिये और खाइये, ये करौंदे और हरी मिर्च आप फ्रिज में रखकर एक सप्ताह तक खा सकते हैं और फ्रिज के बाहर 3 से 4 दिन रखकर खा सकते हैं.
सुझाव
हरी मिर्च को चाकू की बजाय कैंची से काटना ज्यादा अच्छा रहता है. इससे मिर्च काटते समय त्वचा में जलन नही मचती.
आप चाहे तो मिर्च को छोटे-छोटे टुकड़ों में भी काट सकते हैं.
कमेंट (24)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नीता जी, आप इसे सरसों के तेल में भी बना सकते हैं.
Thnk u....
नमस्कार
मिर्ची रेसिपी में नींबू रस डाला जा सकता है क्या
निशा: हितेंद्र जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
Thank u
निशा: मीनू जी हां बिना करोंदे के भी हरी मिर्च इसी तरह बनाई जाती है, लेकिन उसमें आप थोड़ा सा अमचूर पाउडर डाल दीजिये, मिर्च हल्की खट्टी और स्वादिष्ट बनेंगी.
As I am eating this from 2-3 days and getting acidity...
निशा: शैलेन्द्र जी, अगर आपको खट्टी चीजें खाने से एसिडिटी हो जाती है तो आप ये कम खायें, करोंदे खट्टे होते हैं, आप थोड़ी सी मिर्च खायें, करौंदे नहीं.
I am also want make recipes of karonda , please tell me on which nama its avilaavail in market.
निशा: पवन जी, करौंदा आपको इसी नाम से आसानी से बाजार में उपलब्ध हो जाएगा.
निशा: महेश जी, करोंदे को इसी तरह बनाकर खाया जाता है, आप इसमें हरी मिर्च डालना नहीं चाहें तो बिना उसके भी बना सकते हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: योगेश जी, करोंदा के बीज हटाने की आवश्यकता नहीं हैं, ये बीज तो खाये जा सकते हैं, अगर करोंदे पके हों तो बीज हटा दीजिये, करौंदे को काट कर बीज अलग से दिखता है उसे हटाया जा सकता है.
thanks very much for this cooking side.....
निशा: मंजू, कभी तो ये फोटो आप देख सकेंगी.
निशा: भावना ये बिना चीनी के अच्छे लगते हैं,अगर आपको चीनी वाला स्वाद पसन्द है तो आप चीनी डाल सकती हैं.
hari mirch or karonde main agar rai ka tadka lagaye to mirch or bhi swad lagti hai.
Your website is wonderful. I just love it. I have a question about this recipe. When I had prepared this recipe on the next day there was some 'less'in karonda. Ye kya khrab ho gaya hai ya karonde mei lais hoti hai. Please reply soon.
Thanks
निशा: शशि, करोदे में लस आ गया, करोंदे खराब नहीं हुये, करोंदे थोड़े अधिक कुक हो गये हैं.
i just love this recipie...this thing makes ur website different altogether...ye recipe kisi bhi site pe nahi mil sakti.. thank you so much for writing..one more thing ..kya main apko apni koi recipe bhej sakti hu...? pls reply..Thnks