तरबूज का शरबत (Watermelon Juice Recipe)

गर्मी की तपन में क्या आपने तरबूज का शरबत पिया है? तरबूज का शरबत उत्तर भारत में तो अधिक लोकप्रिय नहीं है लेकिन मुम्बई में तरबूज का शरबत (Watermelon Juice) बहुत पसन्द किया जाता है.
सालों पहले हम मुम्बई में मैट्रो टाकीज से सामने अफलातून भाई के रेस्तरां कयानीज (Kyani & Co) में तरबूज का रस (Watermelon Juice) पिया करते थे. चिपचिपी उमस और गर्मी की तपन के बीच तरबूज के रस का एक ग्लास से जो तृप्ति मिलती है ये सिर्फ इसे पीकर जाना जा सकता है.
तो आईये आज तरबूज का शरबत बनाते हैं
Read - Watermelon Juice Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Watermelon Juice
5 गिलास शरबत बनाने के लिये
- तरबूज - 2- 21/2 किग्रा.
- नीबू - 1
- बर्फ के क्यूब्स - 1 कप

विधि - How to make Watermelon Juice
तरबूज को धोइये, काटिये, मोटा हरा भाग छील कर निकाल दीजिये, लाल वाले भाग के इतने छोटे टुकड़े कीजिये जो आपकी मिक्सर में आसानी से चल पायें.
मिक्सर में तरबूज के टुकड़े डालकर मिक्स कीजिये. थोड़ी ही देर में गूदा और रस एकदम घुल जायेगा. अब इस रस को चलनी में छान लीजिये
जूस में स्वाद बड़ाने के लिये एक नीबू निचोड़ लीजिये और गिलास में डालिये बर्फ के क्यूबस डालकर ठंडा कीजिये. आप चाहें तो गिलास में शरबत के ऊपर 1- 2 पोदीना पत्तियां भी सजा सकते हैं और इसे अपने स्वादानुसार चीनी डालकर अधिक मीठा भी कर सकते हैं, लेकिन मुझे तो यह बिना अतिरिक्त चीनी डाले हुये अपने वास्तविक स्वाद में ही पसंद आता है.
ठंडा ठंडा तरबूज का शरबत तैयार है और अब पीजिये ये ठंडा ठंडा तरबूज का लाल शरबत (Watermelon Juice) . इसे पीने के बाद आप बाजार में बिकने वाले बनाबटी रंग और स्वाद वाली रंगीन पानी की बोतलों को छुयेंगे भी नहीं.
कमेंट (46)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भूपेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लक्ष्य जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सैयद जी, अदरक पोदीना की चटनी बनाकर खाने में यूज करें, रोजाना दही में भुना जीरा और पोदीना, काला नमक डालकर छाछ बनाक्रर दोपहर में लें, डाक्टर से सलाह ले सकते हैं, प्रोपर चैकअप करायें कि किस कारण से उन्हैं भूंख नहीं लगती.
निशा: एस. पी. जी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोइन जी, तरबूज का शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाता है और लू से बचाता है. इसके अतिरिक्त यह रक्त प्रवाह को संचालित रखता है.
निशा: गायत्री जी, जूस निकाल कर तुरन्त पीने के लिये होते हैं, कभी रखना हो तो 2-3 घंटे फ्रिज में या अधिक समय के लिये फ्रीजर में रख सकते हैं.
निशा: उरवी जी, इस सीरप को शरबत बनाकर यूज किया जा सकता है.
निशा: विष्णु जी, हां डाल सकते हैं.
निशा: दिव्या जी, डाल सकते हैं.
How Are You ?
Main Jaanna Chahta Hu Ki Watermelon Juice Ko Or Zyada Tasty Kaise Banaya Ja Sakta Hai ?
Kya Isme Milk ( Dhoodh) Bhi Daalte Hain ?
Jaisa Ki Maine Kuch Cities Me Piya Hai ?
Please, Give Me Answer ..
Thanks.
निशा: तेज जी, वाटर मेलन जूस में काला नमक और नीबू डाला जाता है, इसमें दूध नहीं डालते हैं.
निशा: आप इसके बीजों को हटा कर उपयोग कीजिए.
Kya watermelon ka juice ma paani de skte h ya nhi
निशा: मंजू जी, पानी डालने की आवश्यकता नहीं है.
निशा: ममता जी, पानी मिलाने की आवश्यकता नहीं है.
Mujhe aloe vera ka jus nikale ki vidhi batae or use kis tarh kai dino tak rakh ja sake bataye
I made this sharbat. It sucked. I will buy real juice.
I have tried this with all my family members !!
Everyone Like this One !!
But I can't understand, Why it has become so much spicy ?? Even, I have only tried Salt, Lemon and sugar only (all in very little quantity ), then why it is so much spicy ??
Well We All Like this Spicy Sweet Juice !!
Thanks !!
निशा: पुलकित जी, इसमें आपने तीखा मसाला तो कुछ भी यूज नहीं किया है, सारी चीजें बहुत अच्छी है, स्वाद अच्छा ही आयेगा, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: गौरी, जूस निकाल कर तुरन्त पीने के लिये होते हैं, कभी रखना हो तो इन्हैं फ्रीजर में रख सकते हैं.
निशा: नीतिमा जी अवश्य यूज किया जा सकता है.
निशा: निकी, जी हां आप जितना कम दूध डालना चाहें उतना डाला जा सकता है.
kya tarbooj ka sharbat hum hand blendar mein bhi bana sakte hein.Please tell me.
Nisha ji kya ap mujhe tomato puree and tomat souce banane ka tarika btta sakti hain pls.
निशा: संध्या आप अपने प्रयास में अवश्य सफल होंगी, धन्यवाद.
निशा: ताशु, आप तरबूज के शरबत में बर्फ डाल कर पी सकती हैं.
nisha g mujhe tarbuj k sharbat bahut he pasand aai. aap apne sari recepie aise he hindi me diya karo