आम का शर्बत - Mango Sharbat Recipe - Mango Shorbet

गर्मी के मौसम में आम का शरबत (Mango Juice Recipe) शरीर ही नहीं दिल और दिमाग दोनों को ठंडक पहुंचाता है. सामान्यतया हम बोतलबंद आम का रस बाजार से लाकर पीते ही हैं, लेकिन इनमें आम की मात्रा कम तो होती ही है, कलर और प्रिजरवेटिव्स भी रहते हैं.
हम बचपन से आम का शरबत (Mango Juice) बनाते रहे हैं, उस समय मिक्सी की जगह बिलोने के लिये रई का उपयोग करते थे लेकिन रई से आम का शरबत (Mango Juice) का गूदा इतना मिक्स नहीं होता था जितना कि मिक्सी से अब हो जाता है. आईये बनायें बिना कलर और प्रिजरवेटिव से बना यह आम का शरबत (Mango Juice)
Read this recipe in English - Mango Juice Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Juice
- पका हुआ आम - 1 ( 300 ग्राम)
- नींबू - 1
- चीनी -1/2 कप चीनी (100 ग्राम)
- बर्फ के क्यूब्स - 1 कप
विधि - How to make Mango Juice
पके हुये आम को धोइये, छीलिये और पल्प निकाल लीजिये. पल्प को छोटे टुकड़ों में काट लीजिए ताकि ये अच्छे तरह से पिस सके. पल्प और चीनी को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लीजिये.
नींबू का रस प्याले में निचोड़ लीजिए. मिक्सर जार में चीनी-पल्प के मिश्रण में नींबू का रस और बर्फ के क्यूब्स डालिये और एक बार फिर से अच्छी तरह फैंट लीजिये.
2-3 गिलास ठंडे पानी के डालिये और फिर से फैंट लीजिये. आम का शर्बत तैयार है. शर्बत को गिलास में डालकर सर्व कीजिए.
4-5 गिलास आम का शरबत
सुझाव
आम के शर्बत के लिए बिना रेशे वाले आम अच्छे रहते हैं. अगर रेशे वाले आम हो, तो आम के शर्बत को छानकर सर्व करें.
Mango Sharbat Recipe video
कमेंट (59)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: क्रिस्ती, धन्यवाद.
.
निशा: स्वीटी आप नीबू के बिना भी शर्बत बना सकती हैं.
Thankxs a lot abhi maine ye recipe padi aur banai bhi aur sabse achi baat mere 2saal ke bete ne ek baar me 1small glass p bhi liya maine use kaha ki Ma ne fruity banai hai pi lo. bade bete ko bhi pasand aayi. 14th may ko chote bete ka b'day hai ye sarbat to menu me add ho gaya aur recipes search kar rahi hu agar aap kuch suggest kare to bahut achaa rahega. thankx
Thank u so much again.
Bahut dhanyawad aapki recipes ke liye. Aam ke sharbat mai white cheenisugar ki jagah brown sugar ya honey ya koi aur healthy alternate dala ja sakta hai kya?..kripya batayiega..
Bahut dhanyawad.
निशा: रीना, आप जो भी चाहें शहद या ब्राउन सुगर डाल सकते हैं.
please nisha ji........
निशा: भटनागर जी, आप पानी के स्थान पर सोडा वॉटर मिला सकते है, बिलकुल उतना ही जितना आप पानी मिला रहे हैं.
aapki ye website or especially in hindi , i really loved it. Plz mjhe ye vidhi hindi me hi btaiye. plz. im waiting. Really Thanx.
निशा; जी में जल्दी ही यह लिख रही हूं.