Raw Banana Tikka Curry – केला टिक्का करी

कच्चे केले की करी (Kachha Kela Curry) और कोफ्ता करी (Raw Banana Kofta Curry) तो हम बनाते रहते ही हैं, लेकिन क्या आपने कच्चे केले की टिक्का करी बनाई है?
कच्चे केले के ऊपर से कुरकुरे और अन्दर से साफ्ट टिक्के शाम को चाय के साथ बातें करते समय खाने में बहुत अच्छे लगते है. इन्हीं केले के टिक्कों को छोंक कर स्वादिष्ट टिक्का करी बनाकर देखिये, आपको अवश्य पसन्द आयेगी.
Read : Raw Banana Tikka Curry in English
आवश्यक सामग्री - Ingreditents of Raw Banana Tikka Curry
मैरीनेट करने के लिये
- केले - 4 (500 ग्राम)
- बेसन -2 से 3 टेबल स्पून
- दही - 2 टेबल स्पून
- अदरक - 1/2 छोटी चम्मच पेस्ट या 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- नमक स्वादानुसार - 1/2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
तरी के लिये:
- टमाटर - 3 (मीडियम आकार के) (200 ग्राम)
- हरी मिर्च - 2
- दही - 1/2 कप
- क्रीम - 1/2 कप
- हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- तेल- केले के टुकड़ों को फ्राय करने और सब्जी के लिए
विधि - How to make Raw Banana Tikka Curry
कच्चे केले को धो लीजिये और इसे मोटा छील कर गोल-गोल 1/2 इंच के टुकड़ों में काट लीजिए. इसी तरह सारे केले काट कर तैयार कर लीजिए.
टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सर जार में पीसकर पेस्ट तैयार कर लीजिए.

केले मेरीनेट कीजिए
मेरीनेट करने के लिये प्याले में दही, बेसन, अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए.
कटे हुए केलों को इस घोल में डाल कर चम्मच से ऊपर नीचे कर दीजिए ताकि सारा मसाला केलों के टुकड.ओं पर अच्छे से कोट हो जाए. इसे 15 से 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. इससे केले के टुकड़े मसाला अच्छे से सोख लेंगे.

मेरिनेटिड केले के टुकड़े तलिए
इसके लिए कढ़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिए. तेल के गरम होने पर पहले एक टुकड़ा डालकर देख लीजिए. यह तला जा रहा है, तो जितने टुकड़े कढ़ाही में आ जाए उतने मेरिनेटिड केले तेल में डालकर तल लीजिए. इन्हें पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए.
केले के टुकड़ों के ब्राउन होने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए. इसी तरह बचे हुए मेरिनेटिड केले भी तल लीजिए.

सब्जी बनाइए
सब्जी बनाने के लिए गैस जलाकर पैन रखिए. इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल लीजिए और इसे गरम होने दीजिए. गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल दीजिए और मसाले को हल्का सा भून लीजिए. इसके बाद, इसमें टमाटर- हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए. मसाले से तेल अलग होने तक इसे भून लीजिए.
मसाले से तेल अलग होते ही इसमें क्रीम डाल दीजिए और इसे भी लगातार चलाते हुए इसे तेज आंच पर तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से फिर से तेल अलग ना होने लगे और मसाले में अच्छा उबाल आने लगे.
इसके बाद, इसमें दही भी डाल दीजिए और दही डालने के बाद भी मसाले को लगातार चलाते हुए पकाइए.
जैसे ही मसाले से तेल अलग होने लगे इसमें 1 कप पानी डाल दीजिए और थोड़ा चलाते हुए इसे पकाइए इसमें उबाल आ जाए. इसमें 1/2 कप पानी और डाल दीजिए. ग्रेवी को अपनी पसंदानुसार थोड़ा सा गाढ़ा या पतला बनाया जा सकता है. इसमें गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए.
ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें तले हुए केले के टुकड़े और नमक डाल दीजिए. इसे चलाते हुए मिला दीजिए. फिर, इसे ढककर 3 से 4 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिए ताकि केले के टुकड़ो में सारे मसाले ज़ज़्ब हो जाएं.
4 मिनिट बाद, गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.
कच्चे केले की बेहतरीन करी बनकर तैयार है इसे हरा धनियां डाल कर सजाइये, गरमागरम करी के साथ नान, चपाती परांठे या चावल किसी के साथ परोसिये और खाइये.
4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
- क्रीम डालने के बाद मसाले को लगातार चलाते रहना है वरना क्रीम फट सकती है.
- ग्रेवी को सिर्फ टमाटर से, प्याज टमाटर की ग्रेवी, क्रीम की ग्रेवी, दही की ग्रेवी से बना सकते हैं या फिर ड्राई फ्रूट्स की ग्रेवी भी बना सकते हैं. ग्रेवी कच्चे नारियल, तिल या मूंगफली से भी बना सकते हैं. ग्रेवी के लिए आप हमारी वेबसाइट पर विभिन्न प्रकार की तरी पर दिया हुआ आर्टिकल पढ़ सकते हैं.
- दही क्रीम की ग्रेवी में नमक सबसे बाद में डाला जाता है ताकि ग्रेवी फटे ना.
कमेंट (14)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: चंदन जी, यह करी ताजा ही अच्छी लगती है. आप चाहे, तो कुछ घंटे रखकर खा सकते हैं.
निशा: जल वीर जी, ये तो आप रेसिपी से देख सकते हैं, धन्यवाद.
निशा: सोनम, जी हां आप केला टिक्का को फ्राई भी कर सकती हैं.
We are usually preparing Kachha Kela Curry and Raw Banana Kofta Curry, but have you tried making Raw Banana Tikka Curry?
These Tikkis are soft in the inside and crispy on the outside which tastes very good with your evening tea. You will surely loved the fried Tikka Curry made from raw bananas.
- Ingreditents of Raw Banana Tikka Curry
To marinate:
Bananas - 2 to 3 (big sized)
Gram flour -2 tbsp
Curd - 2 tbsp
Salt - add to taste(1/2 tsp)
Black pepper - 1/4 tsp
Coriander(dhaniya) powder - 1 tsp
For Tari:
Tomatoes - 3(medium sized)
Green chilli - 2 to 3
Ginger - 1 inch long piece
Cream/Malai - 1 small bowl
Oil - 1 to 2 tbsp
Heeng(asafoetida) - 1 to 2 pinch
Jeera(cumin seeds) - 1/4 tsp
Turmeric powder - 1/4 tsp
Coriander(dhaniya) powder - 1 tsp
Red chilli powder - 1/4 tsp
Garam masala - 1/4 tsp
Salt - add to taste
- How to make Raw Banana Tikka Curry
Wash raw bananas, peel then cut them into 1 inch long round pieces.
Prepare the spices to marinate : beat curd, add gram flour, salt, black pepper and coriander to it making a thick mixture.
Put the pieces of banana in this mixture, cover and keep aside for 15 minutes.
Grease a tray with oil, take one piece of marinated banana and place it on the tray one at a time. Preheat the over to a temperature of 200 degrees and bake bananas for 6-7 minutes. Check if their texture has become crispy, if it has not turned crispy then bake for another 3-4 minutes. Banana Tikkis are ready.
Crispy on the outside and soft from inside raw Banana Tikkis are ready.
You can also sprinkle chaat masala on these and eat as a tea time snack. They have a unique taste. Whenever we make Raw Banana Tikki Curry, half of the Tikkis are eaten while making the curry.
If tcahere are any Tikkis leftover from tea time then we can prepare Tari to make its curry.
Tari:
There are different types of Tari: cashew nut Tari, Khas-Kha Tari, cream tomato Tari, onion- garlic Tari etc. We have prepared all of these using different vegetables., we will make cream tomato Tari which consumes less time.है .
Make a paste of tomatoes, green chilli and ginger. Pour oil in a pan and heat, in the hot oil put Heeng and Jeera. After Jeera is fried put Turmeric powder and coriander powder, stir 2-3 times with a spoon. Put the tomato paste and fry the spices till oil floats over them. Now put in the cream and fry spices for 2 minutes. According to how thick or thin you want the Tari add water, followed by salt and red chilli powder then mix well. Once water comes to boil add the pieces of banana and boil for 2 minutes. Turn off the gas. Put Garam masala to the curry and mix.
Raw Banana Tikki Curry is ready, take it out in a bowl and garnish with green coriander. Serve with naan, chapati, parantha or rice and eat.
Serves - 4
Other dishes made with raw bananas
Raw Banana Kofta Curry
Raw Banana Curry