छोटे मसाले वाले आलू - Baby Potato Masala Recipe

सर्दियों की शुरूआत से ही नये आलू बाजार में आजाते हैं और साथ साथ छोटे छोटे नये आलू भी बाजार में मिलते हैं.
इन छोटे आलू का स्वाद बड़े आलू की अपेक्षा अच्छा होता है. आइये आज हम छोटे आलू बनायें.
चार सदस्यों के लिये, समय - 25 मिनिट
Read - Baby Potato Masala Recipe In English
आवश्यक सामग्री-Ingredients for Chote Masale Wale Aloo
- छोटे आलू - 400 ग्राम (20 आलू)
- टमाटर - 2-3 (मीडियम आकार)
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 1-2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- क्रीम या मलाई - 1-2 टेबल स्पून (यदि आप चाहें तो)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - 2 टेबल स्पून (कतरा हुआ)
विधि - How to make Baby Potatoes Masala
आलू को धोइये, छीलिये, धोइये और पानी में डाल कर रख लीजिये.
टमाटर, अदरक और मिर्च को धोइये और पेस्ट बना लीजिये.
कुकर में तेल डालकर गरम कीजिये, तेल में क्रमश: हींग, जीरा, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालिये, हल्का भूनिये, इस मसाले में टमाटर का पेस्ट और क्रीम डाल कर मसाले के दाने दार होने तक या मसाले से तेल अलग होने तक भूनिये.
पानी से आलू निकाल कर भुने हुये मसाले में डाल कर मिला दीजिये, लाल मिर्च और गरम मसाला भी मिला दीजिये. सूखे आलू बनाने के लिये: 1 टेबल स्पून पानी डालिये, स्वादानुसार नमक मिलाइये और कुकर बन्द कर दीजिये. कुकर में सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये.
इस सब्जी को आप तरीदार भी बना सकते हैं.
तरीवाले आलू बनाने के लिये: 1 टेबल स्पून पानी की जगह , 1 गिलास पानी डालिये और स्वादानुसार नमक डाल कर कुकर बन्द कर दीजिये. कुकर में सीटी आने पर गैस बन्द कर दीजिये. कुकर प्रेशर खतम होने पर, कुकर खोलिये, छोटे मसाले वाले आलू बन गये हैं. गरमा गरम छोटे आलू की सब्जी परांठे, चपाती, नान या चावल किसी के साथ खाइये.
कमेंट (16)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मोनिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: पिंकी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
Thank You.
निशा: अरमान जी, सब्जी में थोड़ा सा पानी अधिक डाल दीजिये, कुकर में एक सीटी आने के बाद धीमी गैस पर सब्जी को 1-2 मिनिट पका लीजिये, कुकर खुलने पर सब्जी को निकालिये, सब्जी अच्छी बनेगी, मसाले और मलाई से कोई प्रोब्लम नहीं है.
निशा: श्रद्धा, निमोना के लिये तरीदार सब्जी में देख लीजिये.
Madam, can u give me a reciepe of kashmiri dum aloo.
thanx
dimple
kya aapne soyabean ki sookhi sabji likhi hai...?mujhe pata nahi lag raha hai.
thanks itni achhi recipies hum sabko bataane ke liye
acha ye btayiye naan ghar me kaise bna skte h ?
निशा: रितु,परांठा- पूरी-रोटी कालम में जाकर देख लीजिये, नान की रैसिपी.
sabne badi tarif ki meri ,thanku very much.