ककोरे की सब्जी | Kakora Recipe - Kantola Fry

📅 16 अक्टूबर 2008 👁 4.7 लाख बार देखी गई 💬 38 कमेंट ★ 2.9 (4217)

Kakora Recipe

ककोरा (Kakora) को कन्टोला (Kantola)  भी कहते हैं.  आजकल तो हर मौसम में ककोरा (phagila) और इनकी सब्जी बहुत स्वादिष्ट बनती है. छोटी साइज के ककोरे और बड़े आकार की किस्म के . दोनों तरह के ककोरे एक ही तरीके से बनाये जाते है, लेकिन छोटी आकार के ककोरे अधिक स्वादिष्ट होते हैं.  तो आइये आज हम छोटे ककोरे की सब्जी बनायें.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kakora Recipe

  • ककोरे - 250 ग्राम
  • तेल - 1- 2 टेबिल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
  • हरी मिर्च - 2  (छोटी छोटी काट लीजिये)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • धनियां पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Kakora Recipe

Kakora is used for vegetarian recipiesककोरों को साफ पानी से अच्छी तरह धोकर, चार टुकड़े करते हुये काट लीजिये.

कढाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालकर भूनिये, जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डालिये, मसाले को हल्का सा भूनिये और अब  कटे हुये ककोरे, नमक, और लालमिर्च पाउडर डाल कर, तेज गैस पर ककोरों को 2 मिनिट तक भूनिये, एक टेबल स्पून पानी डालिये और ढककर 5 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये.

ढक्कन खोलिये, ककोरे को चैक कीजिये, ककोरे अभी नरम नहीं हुये हैं, 3 - 4 मिनिट और धीमी आग पर ढक कर ककोरे को पकने दीजिये. सब्जी को खोलिये ककोरे नरम हो गये हैं, खुले ककोरे तेज गैस पर 2 मिनिट तक पका लीजिये, बीच में चमचे से चलाते रहिये. सब्जी में अमचूर पाउडर और हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.

ककोरे की कुरकुरी सब्जी तैयार है. सब्जी को कटोरे में निकालिये, और गरमा गरम परांठे या चपाती के साथ खाइये.

  • चार लोगों के लिये
  • समय- 15 मिनिट

Kakora Recipe - Kantola Fry video

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.9 / 5 (4217 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (38)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

raxa patel
bahut testy sabji bani
sonia
mujhe pata tha aur mey ek sughad ladki hu aur mujhe kisi site sey dekh ke hu ba hu sabzi banana pasand nhi hai esliye aapki recipe mey ferr badal karke maine esko mutton kofte ki tarah banaya ...aur mere sab rishtedaro ko bohut pasand aaya.
renu yadav
mujhe bhi ye naam malum na tha,ab jaroor koshish karungi banane ki.
alpana
oho.. inka naam kakora hai??pahli baar parichay hua is sabzi sey--dhnywaad