हरीरा कैसे बनाये (Harira Recipe)

📅 16 सितंबर 2008 👁 4 लाख बार देखी गई 💬 64 कमेंट ★ 3.3 (4198)

Harira Recipe

बच्चे के जन्म के बाद भारतीय परिवारों में बच्चे की मां (जच्चा) को हरीरा दिया जाता है. यह एक स्वादिष्ट एवं पौष्टिक खाना है. हरीरा में शामिल तत्व जच्चा के लिये अत्यन्त लाभदायक है.

सौंठ जच्चा के शरीर के दर्द को कम करता है. हल्दी प्रसव चोट को शीघ्र ठीक करने में मदद करती है.  जीरा मां के दूध को बढ़ाता है.  गुड़ बादाम और काजू ताकत प्रदान करते है,  तो आइये आज हम हरीरा बनायें.

Read - Harira Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Harira Recipe

  • गुड़- 1 कप (200 ग्राम) (बारीक तोड़ा हुआ)
  • काजू- 8 से 10
  • बादाम- 8 से 10
  • अखरोट- 4
  • इलाइची- 4
  • जायफल पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से आधा
  • अजवायन पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • अदरक पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • घी- 2 टेबल स्पून

harira_2_905410303.jpg

विधि - How to make Harira Recipe

एक बर्तन में गुड़ और इसकी मात्रा के बराबर पानी डालिए. इसे गुड़ के घुलने तक गरम कीजिये. 

इसी बीच मेवे काट लीजिए. 

कढ़ाही में घी डालकर गरम कीजिये. घी में जीरा पाउडर, सोंठ पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवायन पाउडर डालिये और हल्का महक आने तक भूनिये. कटे हुये मेवे डालिये और 1-1.5 मिनिट लगातार चलाते हुये एकदम धीमी गैस पर भून लीजिये.  इस भुने मसाले में गुड़ के घोल को छलनी से छानकर कढ़ाही में डालिये. इसे मध्यम आंच पर हरीरा को गाढ़ा होने तक पकाएं. यह इतना गाढ़ा होना चाहिए कि उंगली पर चिपका कर देखें तो वह उंगली पर चिपके. इसमें इलायची पाउडर और जायफल पाउडर भी डालकर मिला दीजिए. 

हरीरा के गाढ़ा होने पर इसे चैक कर लीजिए. इसके लिए हरीरा की 1 से 2 बूंद प्याली में गिराएं और ठंडा होने पर उंगली पर चिपकाकर देखें, यह हल्का सा चिपक रहा है. 

खुशबू दार हरीरा तैयार है. इसे प्याले में निकाल लीजिए. हरीरा को फ्रिज में रखकर 10 दिन तक खाया जा सकता है. यह गरमा गरम हरीरा जच्चा यानि नई मां एक बार में 3-4 टेबल स्पून खाने के लिये दीजिये,  बच्चे के जन्म के बाद, 15 दिन तक यह हरीरा, इतनी ही मात्रा में रोजाना 1 बार या पसन्द के अनुसार 2 बार खाने को दीजिये, ये न्यू मोम को पसन्द आयेगा और उसको स्वस्थ्य होने में मदद करेगा.

हरीरा इतना ज्याद स्वादिष्ट होता है, कि न्यू मोम के साथ परिवार के सदस्य भी हरीरा खाना पसन्द करते हैं, तो आप सब भी न्यू मोम के साथ हरीरा का स्वाद अवश्य लीजिए.

सुझाव:  

  • गुड़ कभी कभी गंदगी आ  जाती है. इसलिए गुड़ के सीरप को छानकर डालना चाहिए. 
  • हरीरा को जब भी सर्व करें तो हल्का सा गरम ज़रूर कर लें. 
  • हरीरा में मेवा अपने पसन्द के अनुसार डाले जा सकते हैं, जो मेवा पसन्द हो उसे ज्यादा डालें और जो मेवा न पसन्द हो उसे कम कर सकते हैं या हटा सकते हैं. हरीरा में घी की मात्रा भी अधिक (आधा कप घी तक) डाली जा सकती है.

Harira Recipe video recipe in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (4198 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (64)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

BHARTI VERMA
its a really very useful site. Now i feel, i can also be a good cook like my mother in law. thanks....
alpana
ye kya hai?kabhi dekha nahin -naam suna tha--lekin main ne specialladdu jarur khaye hain jo delivery ke baad diye jaatey hain.un ka bhi purpose same hota hai.ye kabhi yun hi bana kar dekhengey-hai to sweet jaisa
Anu gupta
Thanx nisha ji mujhe harira behad pasand hai par bnana nahi ata tha ab jarur banaungi