आलू करी – Aloo Curry

आलू सर्वाधिक सुविधाजनक सब्जी है. 2-3 किग्रा. आलू एक साथ ला कर रखा जा सकता है, ये जल्दी खराब भी नहीं होता, जब चाहो तब बनाओ.
आलू का स्वाद तो लाजवाब होता ही है, ये छोटे बच्चे या बड़े सभी को पसन्द आता है, आलू की सब्जी कई तरीके से बनाई जाती हैं, उनमें से एक तरीका यह भी है, इस तरीके से बनाई गई सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट बनती है, आइये आज शाम के खाने में आलू टमाटर की सब्जी बनायें.
Read - Aloo Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo curry
- आलू - 300 ग्राम (4- 5 आलू मीडियम आकार के )
- बेसन - 1 टेबल स्पून
- टमाटर - 200 ग्राम(3-4)
- हरी मिर्च - 3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार (एक छोटी चम्मच)
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Aloo Curry
आलुओं को छील कर धो लीजिये, एक आलू के चार टुकड़े करते हुये काट लीजिये.
बेसन को छोटी कढ़ाई में आधा टेबल स्पून तेल डाल कर, हल्का ब्राउन होने तक भून लीजिये.
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से पीस लीजिये.
कुकर में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में हींग और जीरा डाल कर भूनिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डाल दीजिये. चमचे से मसाले को चलाइये, और टमाटर का पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनिये जब तक कि मसाले से तेल न अलग होने लगे.
इस मसाले में कटे हुये आलू, भुना हुआ बेसन और लाल मिर्च पाउडर डाल कर 2 मिनिट तक भूनिये. अब सब्जी में एक गिलास (300 ग्राम) पानी और नमक डाल दीजिये. चमचे से चलाइये और कुकर को बन्द कर दीजिये. कुकर में एक सीटी आने के बाद गैस धीमी कर दीजिये और सब्जी को 2 मिनिट तक पकने दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये.
कुकर का प्रेसर खतम होने के बाद ढक्कन खोलिये, और सब्जी में गरम मसाला डाल कर मिला दीजिये. लीजिये आपकी आलू करी तैयार है.
आलू करी सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनिये ऊपर से डाल कर सजाइये (सब्जी को सजाने के लिये, आप आधा टेबिल स्पून तेल डाल कर, गरम करिये, थोड़ा सा जीरा, 2 पिंच लाल मिर्च डाल दीजिये, इस तड़्के को सब्जी के ऊपर डालिये सब्जी देखने में बहुत सुन्दर लगती है). गरमा गरम आलू करी परांठे, चपाती, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये.
नोट
प्याज वाली सब्जी खाने के लिये, जीरा डालने के बाद, एक प्याज कतर कर तेल में डालिये, हल्का ब्राउन होने तक भूनिये, इसके बाद उपरोकत विधि से सब्जी बना लीजिये.
कमेंट (41)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: साइदा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हिमाद्रि जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
It's really good
निशा: रीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
So thank's.
निशा: विक्की जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanku
main ne aapki ye aloo kari ki sabji banai mughe ye bahut pasand aai or main ye aapki bahut recpi banai hain or wo sab bahut acchi bani hain jab se main ne aapki recpi banai hain mughe lagta hain ki main sab kuch bana sakti huin ab mughe khane ki tention nahi hoti
ak bar fir se thanku mam
aap hamesha hame es taraf ki recpi batati rahe
निशा: प्रीती जी, मेरी हमेशा कोशिश रहेगी कि मैं कुछ नया करती ही रहूँ, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: लता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: शिवम, आपकी तारीफ हुई आपने कमेन्ट में मुझे बताया मुझे बहुत खुशी हो रही है, खाना किसी को मन से बनाकर खिलाया जाय तब तारीफ मिलेगी ही, बहुत बहुत धन्यवाद,
निशा: अमनजोत. बहुत बहुत धन्यवाद.
aise koi doosri website nahi hai jo hindi mein itni acche tarah se explain karti ho.. aapki jitni tariff ki jaye kam hai .... aap video mein bahut simple style se explain kar deti hai... we are greatful to u... god bless u...
hamne south mein dosa ke sath ek orange colour ki chutni khayi hai.. vo kya hai samajh nahi aaya kabhi.. lekin bahut tasty lagi... can u tell abt that..
निशा: अर्चना मुझे बचपन से ही खाना बनाना बहुत अच्छा लगता है, पहले अपनी मां के साथ हर रोज बनाने का मौका मैं नहीं छोड़ती थी और नई नई चीजें बनाना मुझे बहुत अच्छा लगता था, मैगजीन, बुक या किसी से पूंछकर, अभी सीखने के लिये सबसे अच्छा नेट है.
aap please mujhe palak kofta kaisa banta hai uski receipe btaye.
Thankyou Nisha Ji.