बीन्स आलू की सब्जी ( Aloo beans recipe)

बीन्स की फलियां प्रोटीन्स और लौह तत्व के मुख्य स्रोत है. इसकी सब्जी बड़ी स्वादिष्ट होती है. आइये आज हम बीन्स आलू की सब्जी बनायें.
Read - Aloo beans recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo beans Recipe
- बीन्स - 250 ग्राम
- आलू - 3 मीडियम आकार के
- तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च -2 (बारीक कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- अमचूर पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
- हरा धनियां - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Aloo beans Recipe
बीन्स के दोनों किनारे से डंठल तोड़ते हुये धागे निकाल दीजिये. बीन्स को साफ पानी से 2 बार धोकर, छलनी में रख कर पानी निकाल दीजिये और छोटा छोटा काट लीजिये.
आलू को छीलिये और धोकर, एक आलू के 6 -8 टुकड़े करते हुये बड़े आकार में काट लीजिये.
कड़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा डाल दीजिये. जीरा तड़कने के बाद हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर अदरक और हरी मिर्च डाल कर चमचे से चलाकर भूनिये. इसके बाद, कटे हुये आलू, बीन्स, नमक और लाल मिर्च डालकर सारी चीजों को मिक्स करते हुए 2 मिनिट तक भूनिये. सब्जी में 1/4 कप पानी डालकर ढककर 6-7 मिनिट तक धीमी आग पर पकने दीजिए.
सब्जी का ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये. आलू को तोड़कर देखिये, यदि आलू अभी नरम नहीं हुये हैं और यदि सब्जी में पानी कम दिख रहा हो तो थोड़ा सा पानी और डाल दीजिये, सब्जी को फिर से ढककर 7 से 8 मिनिट के लिये धीमी गैस पर पकाइये. सब्जी का ढक्कन खोलिये, चमचे से चलाइये. आलू और बीन्स नरम हो गये हैं. कुल 16 मिनिट में सब्जी पककर तैयार हुई है.
सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और आधा हरा धनिया डालकर मिलाइये. बीन्स आलू की सब्जी तैयार है.
सब्जी को प्याले में निकालिये. हरा धनियां सब्जी के ऊपर डालकर सजाइये. इतनी सब्जी 4 से 5 सदस्यों को साइड डिश के रूप में परोसी जा सकती है. गरमा गरम बीन्स आलू की सब्जी चपाती या परांठे के साथ परोसिये और खाइये.
सुझाव
- कद्दूकस किये हुए अदरक की जगह 1 चम्मच अदरक का पेस्ट भी ले सकते हैं.
- अमचूर पाउडर की जगह 2 टमाटर बारीक काटकर सब्जी में इसी तरह से डालें तो यह सब्जी टमाटर के फ्लेवर की तैयार हो जाएगी.
कमेंट (35)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
I m a single person so such sight help me to prepare my food in a easy way
निशा: प्रकाश जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: ऋतिका जी, आप ये रेसिपी बनाएं और कैसी लगी हमे जरूर बताएं धन्यवाद.
निशा: नीतू जी, अपना अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: काजल जी, बीन्स आलू बिना टमाटर के अच्छे बनते हैं, खटास के लिए थोड़ा अमचूर पाउडर डाल सकते हैं और आप इन्हैं टमाटर के साथ बनाना चाहते हैं तब आलू गलने के बाद एक बारीक कटा हुआ टमाटर डाल कर मिलायें,और 1 मिनिट ढककर पका लीजिये, बहुत अच्छे टमाटर वाले बीन्स आलू बन कर तैयार हो जायेंगे.
निशा: सना जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राम जी, धन्यवाद.
निशा: अमनदीप जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: बब्लू जी, सब्जी को बिना प्याज और टमाटर के बनाते है और प्याज टमाटर डालकर भी बना सकते हैं.
bohot achi bni sbji
isme maine tomato bhi add kiye... apki wjhse roj tarif sunene milti he.. thnks
निशा: पूजा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: प्रिया जी, सब्जी की रेसिपी देखिये, और सब्जी को धींमी आग पर बहुत ही कम पानी डालते हुये पकायें, सब्जी में मिर्च आप अपने हिसाब से कम या अधिक ले सकती हैं, आप ट्राइ कीजिये आप बहुत अच्छी सब्जी बनायेंगी.
निशा: नीतू जी, बिलकुल डाल सकते हैं.
निशा: जूही जी, आप इसे बिना हींग के भी बना सकती हैं.
My question is the same as that of Amrita. Whenever I prepare any greens they turn black.can u tell me as to what can bethe reasonbehind it? how can this be avoided? any remedy for this? Thanks.
निशा: रेवा जी, सब्जी को थोड़ा पानी डालकर, ढककर धींमी आग पर बनायें, सब्जी का कलर अच्छा आता है.
Thanks
निशा: राखी जी, इंडियन फ्लेट बीन्स की सब्जी भी आलू के साथ बिलकुल इसी तरह बनाई जाती है.
निशा: नीरू आप दोनों चीजें सब्जी में डाल सकती हैं, लेकिन हमने ये सब्जी हींग और अमचूर पाउडर के साथ बनाई हैं, ये डिफरेन्ट स्वाद भी आप बना कर देखिये.
can you please suggest how to retain the colour of the beans?
Regards