वेज सींक कबाब - दाल और मिक्स वेज से बना खास फिंगरफूड । How to make Vegetable Seekh Kabab
वेज सींक कबाब। दाल और सब्जियों से बना फिंगरफूड खाने में बहुत ही टैस्टी और स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्थी है और इसे बनाना भी बहुत आसान है। आज हम लाए है शाकाहारी लोगो के लिए शाकाहारी कबाब ज्यादातर लोगो को मानना है कि कबाब एक नॉन वेज रेसिपी है लेकिन ऎसा नहीं है कबाब वेज भी बनाए जाते है जो नॉन वेज से ज्यादा टेस्टी और आसानी से बनाए जाते है।
आवश्यक सामग्री
- उरद दाल- 1/2 कप (100 ग्राम)
- आलू- 5 (300 ग्राम)
- गाजर- 1/2 कप
- शिमला मिर्च- 1/2 कप
- फूल गोभी- 1/2 कप
- मैदा- 1/2 कप
- हरा धनिया- 3 बड़ी चम्मच
- काली मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च- 2
- अदरक- 1 इंच
- लाल मिर्च- 3/4 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- जीरा पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
- गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच
- नमक- 1 छोटी चम्मच
- ब्रेड क्रम्स- 3 स्लाइस
- तेल- तलने के लिए
विधि
वेज सींक कबाब बनाने के लिए 1/2 कप भीगी हुई उरद की दाल ले कर पीस लीजिए। दाल के एक दम बारीक पीस लेने के बाद उसे एक बड़े बर्तन में निकाल लीजिए। अब दाल में 2 ग्रेट किए हुए आलू, 1/2 कप गाजर, 1/2 कप शिमला मिर्च, 1/2 कप फूल गोभी, 2 बड़ी चम्मच हरा धनिया, 2-3 बारीक कटी हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर, 3/4 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर, 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला और 3/4 छोटी चम्मच नमक डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिला दीजिए।
अब 1/2 कप मैदा में थोड़ा सा पानी मिला चिकना घोल बना लीजिए। अब इस मैदा के घोल में 1/4 छोटी चम्मच काली मिर्च पाउडर और 1/4 छोटी चम्मच नमक डाल कर मिला दीजिए। अब एक बड़ी प्लेट में ब्रेड क्रम्स ले लीजिए।
अब दाल के मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण हाथ में ले कर उसे दबाते हुए लंबा करते हुए उसके बीच में एक लॉली की स्टिक लगा कर अच्छे से दबा दीजिए। अब लॉली स्टिक को दोनो ओर से पकड़ कर उसे मैदा के घोल में डुबों कर ब्रेड क्रम्स में लपेट लीजिए और एक प्लेट में रख दीजिए। सारे कटलेट इसी तरीके से बना कर रख लीजिए।

कटलेट को आप सींक की जगह और भी आकार दे सकते है जैसे दाल के मिश्रण को हथेली पर रख कर उसे दोनो हाथों से गोल करते हुए दबा कर गोल आकार दे दीजिए अब इसे भी मैदा के घोल में डाल कर ब्रेड क्रम्स में लपेट लीजिए। आप इसी तरह कटलेट को गोल आकार दे सकते है या फिर आप इसी तरीके से चौकोर आकार भी दे सकते है।
अब कबाब को तलने के लिए एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म हो जाने पर उसमें थोड़ा सा डो डाल कर तेल का तापमान चैक कर लीजिए। हमें कबाब तलने के लिए अच्छा गर्म तेल ही चाहिए।
तेल के गर्म हो जाने पर सींक कबाब को तेल में डाल कर 1-2 मिनट तेज आंच पर तलने दीजिए। कबाब के हल्के ब्राउन हो जाने पर उसे हल्का सा पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। सींक कबाब को चारो ओर से अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए। कबाब के चारों ओर से अच्छे गोल्डन ब्राउन हाेने पर कढ़ाई से निकाल लीजिए और इसी तरीके से सारे कबाब अच्छे गोल्डन ब्राउन होने तक मिडियम-तेज आंच पर तल कर तैयार कर लीजिए। एक बार के कबाब फ्राए करने में 5 से 6 मिनट का समय लग जाता है। दाल के वेज सींक कबाब बन कर तैयार है आप इसे हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
सुझाव
आप अपने स्वादानुसार को भी सब्जी ले सकते हैं।
वेज सींक कबाब - दाल और मिक्स वेज से बना खास फिंगरफूड । How to make Vegetable Seekh Kabab
कमेंट (0)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।