Cluster Beans curry | ग्वार फली की रसेदार सब्जी । Dahi wali gawar phali Recipe

📅 26 अगस्त 2019 👁 70.1 हज़ार बार देखी गई 💬 0 कमेंट

ग्वार की फली में दही का स्वाद बड़ा ही अलग कांबिनेशन है। आज तक आपे ग्वार की मसाला सब्जी को बहुत खाई होगी लेकिन ग्वार की फली रसेदार वो भी दही के स्वाद के साथ शायद ही आपने सुना होगा। तो आज हम बनाएगें दही वाली ग्वार की रसेदार सब्जी ये बहुत ही स्वादिष्ट है और आसानी से बन जाती है।

आवश्यक सामग्री 

  • ग्वार फली- 150 ग्राम 
  • दही- ½ कप फैंटा हुआ
  • तेल- 1 बड़ी चम्मच 
  • हरा धनिया- 1-2 बड़ी चम्मच 
  • बेसन- 1 छोटी चम्मच 
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच 
  • हींग- ½ चुटकी 
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच 
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई 
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच से कम 
  • नमक- ¾ छोटी चम्मच 

विधि 

रसेदार ग्वार फली बनाने के लिए 150 ग्राम ग्वार फली ले कर उसे धोकर सुखा कर उसके आगे पीछे के हिस्से को काट कर लीजिये और छोटा-छोटा काट लीजिए। अब एक कुकर ½ कप पानी डाल कर इसमें कटी हुई ग्वार फली डाल दीजिए और एक सीटी आने तक पका लीजिए। 

एक सीटी आ जाने के बाद गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रेशर खत्म हो जाने पर ग्वार फली को छान कर पानी से अलग कर लीजिए। अब एक पैन में 1 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। अब ½ कप फैंटा हुआ दही ले कर उसमें 1 छोटी चम्मच बेसन डाल कर मिला लीजिए। 

/images/Guwar-Fali-Nm.jpg

तेल के गर्म हो जाने पर इसमें ½ छोटी चम्मच जीरा डालकर धीमी आंच पर भून लीजिए। जीरा भुन जाने पर इसमें ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर,1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और ½ चुटकी हींग डाल कर मसालो को हल्का भून लीजिए। मसाले भुन जाने पर इसमें उबली हुई फली, 2 हरी मिर्च, ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिलाते हुए हल्का सा भून लीजिए। अब इसमें एक कप पानी डाल कर उबाल लीजिए। 

सब्जी में उबाल आ जाने पर सब्जी में बेसन मिला हुआ दही डाल कर उबाल लीजिए (दही डालते समय सब्जी को चलाते रहें वरना दही फट सकता है) दही में उबाल आ जाने पर इसमें ¾ छोटी चम्मच नमक ,¼ छोटी चम्मच गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिया  डाल कर मिला दीजिए और ढ़क कर इसे 3-4 मिनट पकने दीजिए। 

4 मिनट बाद सब्जी को एक प्याले में निकाल लीजिए और ऊपर से हल्का सा हरा धनिया डाल दीजिए। दही वाली ग्वारफली की सब्जी सर्व करने के लिए तैयार है। इतनी सब्जी घर में 3-4 लोगो के लिए काफी है। आप इसमें रोटी पराठा या चावल के साथ खा सकते है। यह सब्जी बनाने में बहुत ही आसान है और बहुत ही जल्दी बन कर तैयार हो जाती है। 

Cluster Beans curry | ग्वार फली की रसेदार सब्जी । Dahi wali gawar phali Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।