Kofta curry recipe | मूंगदाल और गोभी के नर्म मुलायम कोफ्ते की करी । Curry with kofta banane ki vidhi

📅 17 जून 2019 👁 15.4 हज़ार बार देखी गई 💬 4 कमेंट

गोभी और मूंगदाल बहुत कम लोगो को पसंद होती है खास कर बच्चो को गोभी और  मूंगदाल बिल्कुल भी पसंद नही होती। बच्चे तो गोभी और मूंगदाल का नाम सुनते ही भागने लगते है लेकिन बच्चो को हैल्दी खाना खिलाना बहुत जरुरी है। मूंगदान और गोभी टेस्टी के साथ-साथ हैल्दी भी होती है। तो आज हम फूलगोभी और मूंगदाल को मिला कर इसी सब्जी बनाएगें की बड़े- तो बड़े बच्चे भी इसे बड़े प्यार से खाएगें और दुबारा मागेंगे।

आवश्यक सामग्री

  • मूंग दाल- ¼ कप
  • फूलगोभी- 1 कप
  • टमाटर- 2
  • हरी मिर्च- 1
  • अदरक- 1 इंच
  • तेल-2 बड़ी चम्मच
  • दालचीनी- 1 इंच
  • कसूरी मेथी- 2 छोटी चम्मच
  • काली मिर्च- 5
  • लौंग- 2
  • बड़ी इलायची- 1
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1.5 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ¾ छोटी चम्मच
  • हरा धनिया- 3-4 बड़ी चम्मच

विधि

कोफ्ते बनाने के लिए ¼ मूंग दाल को 30 मिनट भिगो कर रख दीजिए।

30 मिनट बाद दाल काे पानी में से निकाल कर 1 हरी मिर्च और ½ इंच अदरक डाल कर  मिक्सर में दरदरा पीस लीजिए। दाल के पिस जाने के बाद उसे एक बर्तन में निकाल लीजिए और 1 चम्मच दाल की ग्रेवी में डालने के लिए अलग रख दीजिए।

अब दाल के पेस्ट में 1 कप फूलगोभी,½ छोटा चम्मच नमक, ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर, ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर और 1 बड़ी चम्मच हरा धनिया पाउडर  डाल कर सभी चीजो को अच्छे से मिला लीजिए।

अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करने रख दीजिए। कोफ्ते का मिक्चर हाथ में ले कर उसकी गोल-गोल गेंद बना लीजिए।

/images/Curry-moong-dalgobi-image.jpg

तेल के गर्म हो जाने के बाद मीडियम आंच पर सभी कोफ्तो को चारो ओर अच्छे ब्राउन होने तक तल लीजिए।  

अब एक पैन में 2 बड़ी चम्मच तेल डाल कर गर्म कर लीजिए। तेल के गर्म होने पर 1 इंच दालचीनी, 2 लौंग, 5 काली मिर्च और 1 बड़ी इलायची के दाने कर चलाते हुए भून लीजिए। साबुत मसाले के हल्का सा भुन जाने पर पैन में ½ छोटा चम्मच जीरा, 2 छोटी चम्मच कसूरी मेथी, ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर डाल कर मसालो को धीमी आंच पर भून लीजिए।

अब 2 टमाटर,1 हरी मिर्च और ½ अदरक का पेस्ट बना कर मसालो में डाल लीजिए। अब इसमें ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को तब तक भून लीजिए जब तक के मसाले में से तेल अलग ना हो जाए। तेल अलग हाे जाने पर 1 चम्मच बचाई हुई मूंगदाल का पेस्ट डाल कर 2-3 मिनट भून लीजिए।

मसाले में से तेल अलग हो जाने पर इसमें 1.25 कप पानी, ¾ छोटी चम्मच नमक और थोडा सा हरा धनिया डाल कर ग्रेवी को उबाल लीजिए। ग्रेवी में  उबाल आ जाने पर इसमे  कोफ्ते डाल कर ढ़क कर 2 मिनट तक धीमी आंच पर पका लीजिए।

2 मिनट बाद सब्जी को एक प्लेट में निकाल कर ऊपर से हल्का सा हरा धनिया डाल्र  सर्व कर सकते है। आप इस सब्जी को पराठा,रोटी या चावल के साथ खा सकते है।

Kofta curry recipe | मूंगदाल और गोभी के नर्म मुलायम कोफ्ते की करी । Curry with kofta banane ki vidhi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Mrinalini
मैडम, मैंने इसे बनाया बहुत ही टेस्टी बना. Thanks for this recipe.
NishaMadhulika
You are most welcome Mrinalini,
Mrinalini
मैंने ये कोफ्ता करी बनाया,बहुत ही टेस्टी बना. Thanks for the recipe.
NishaMadhulika
You are most welcome Mrinalini,