सोया वडी की सब्जी पालक की ग्रेवी से साथ । Soya Chunks spinach curry | Soya Wadi Palak Curry
पालक की ग्रेवी के साथ सोया वडी मिल कर बहुत ही पौष्टीक और टेस्टी होती है
आवश्यक सामग्री
- सोया वड़ी- 1 कप
- पालक - 250 ग्राम
- तेल - 2 बडे चम्मच
- जीरा - 1 बडी चम्मच
- धनिया पाउडर. 1 बड़ी चम्मच
- टमाटर - 3
- अदरक - 1 इंच
- हरी मिर्च - 3
- लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटा चम्मच
- कसूरी मेथी - 2 बडे चम्मच
- बेसन - 1 बड़ा चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- नींबू- 1 छोटी चम्मच (आधा )
- मक्खन- 1 बड़ा चम्मच
- हरा धनिया- 2 बडे चम्मच ( बारीक कटा हुआ)
- नमक- ½ छोटी चम्मच
विधि
सोया वडी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले दो कप पानी गैस पर उबलने रख दीजिए। पानी में उबाल आने के बाद उसमें ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर उसमें सोया बड़ी डाल दीजिए ।गर्म पानी में सोया वडी को लगभग 15 से 20 मिनट रहने दीजिये।
अब 250 ग्राम पालक को अच्छे से दो से तीन बार धोकर काट लीजिए। पालक को बहुत ज्यादा बारीक नही काटना है पालक को थोड़ा मोटा रख लीजिए। पालक को काट कर ½ कप पानी डाल कर उसे किसी बर्तन में उबालने रख दीजिए पालक को लगभग 5 मिनट तक उबलने दीजिए 5 मिनट बाद पालक को चेक दीजिए और अच्छे से उबल जाने के बाद गैस को बन्द कर दीजिए, पालक के उबल जाने के बाद उसे किसी बर्तन में निकल लीजिए

सब्जी के मसाले तैयार करने के लिए एक पेन में 2 बडे़ चम्मच तेल गर्म करने रख दीजिए तेल गर्म हो जाने के बाद उसे 1 बडा चम्मच जीरा डाल कर उसे हल्का भुन लीजिए जीरा भुन जाने के बाद तेल मे 1 बड़ी चम्मच धनिया पाउडर डाल कर उसे भुन लीजिए अब 3 टमाटर, 1 इंच अदरक, 3 हरी मिर्च डाल कर उसे मिक्सर में पिस कर पेस्ट बना लीजिए। पेस्ट को तेल में डाल कर भुन लीजिए अब इसमें ¼ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए ओर इसे भुन लीजिये मसाले काे तक तक भुने जब तक मसाला अपना तेल छोड दें।
मसाले के तेल छोड जाने के बाद उसे 2 बड़े चम्मच कसूरी मेथी डाल दीजिए मेथी के भून जाने के बाद इसमें 1 बडी चम्म्च बेसन को ¼ कप पानी मे घोल कर मसाले में डाल दीजिए और मसाले को चलाते हुए अच्छे से पका लीजिए
अब पालक को मिक्सर में हल्का सा पिस लीजिए (पालक को ज्यादा नही पिसना )।
मसाले के पक जाने के बाद उसमें पिसा हुआ पालक डाल दीजिए और मिलाते हुए पका लीजिए अब इसमें ¼ कप पानी, ⅓ छोटी चम्मच नमक, ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला डाल कर धीमी आंच पर ढक कर 5 मिनट तक पकने दीजिए 5 मिनट बाद सब्जी को चेक दीजिए ओर उसे चलाते हुए धीमी आंच पर खुला पकने दीजिए
अब सोया वडी को गर्म पानी से निकाल कर निचोड़ लीजिए और पालक के मसाले मे डाल दीजिए और 3 से 4 मिनट धीमी आंच पर ढक कर पकने दीजिए।सबसे को 4 मिनट बाद चेक कर के 5 मिनट ओर पकने दीजिए फिर इसमें 1 छोेटी चम्मच नींबू का रस, 1 बड़ा चम्मच मक्खन और 2 बडे चम्मच बारी क कटा हरा धनिया डाल दीजिए और थोड़ा-सा चला लीजिए।
पालक सोया वडी की सब्जी सर्व करने के लिए तैयार है आप इस सब्जी को आप चावल या रोटी किसी के साथ भी खा सकते हो इतनी सब्जी परिवार के 3-4 सदस्य के लिए प्रर्याप्त है
सुझाव
पालक के उबले हुए पानी को आप निकाल भी सकते हो या अपने टेस्ट के अनुसार उसे सब्जी में डाल भी सकते हो
कसूरी मेथी नही हो तो आप ताजी मेथी का भी इस्तेमाल कर सकते है या इसे स्किप कर सकते है
आप सब्जी मेे बेसन की जगह गेहू का आटा भी डाल सकते है
आप अपनी सब्जी की ग्रेवी अपने अनुसार पतली या गाडी बना सकते है
आप चाहे तो हरा धनिया स्किप कर सकते है
सोया वडी की सब्जी पालक की ग्रेवी से साथ । Soya Chuks spinach curry | Soya Wadi Palak Curry
कमेंट (4)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।