शाही भरवां दम आलू । Stuffed dum aloo । Shahi Dum aloo Recipe

📅 19 अप्रैल 2019 👁 61.5 हज़ार बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 3.2 (8)

पनीर की स्टफिंग के साथ भरवां दम आलू का स्वाद आपके दिन को लाजवाब बना सकता है. तो चलिए बनाते हैं स्वाद से भरपूर भरवां दम आलू की रेसिपी. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed dum aloo

आलू - 4 (400 ग्राम)

टमाटर -  6 (400 ग्राम)

हरी मिर्च - 2

अदरक - 1 इंच टुकडा़

पनीर - 150 ग्राम

तेल - 4-5 टेबल स्पून

काजू - ¼ कप और 4 काजू बारीक कटे हुए

हरा धनिया 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

अदरक - 1 छोटी चम्मच (बारीक कटा हुआ)

मैदा - 2 चम्मच  

हरी मिर्च - 1 (बारीक कटी हुई)

जीरा - ½ छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच

धनिया पाउडर -1.5 छोटी चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच

कसूरी मेथी - 2 छोटी चम्मच

किशमिश - 15

दालचीनी - 1.25 इंच टुकड़ा

लौंग - 4

काली मिर्च - 8

साबुत बड़ी इलायची - 1

नमक - 1.5 छोटी चम्मच  

विधि - How to make Stuffed dum aloo

पनीर को क्रम्बल कर लीजिए. पनीर में बारीक कटा अदरक, बारीक कटे हुए काजू, किशमिश, बारीक कटी हरी मिर्च, ½ छोटी चम्मच से थोड़ा कम नमक, 1-2 टेबल स्पून बारीक कटा हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर लीजिए.

चार बड़े आलू को छीलकर अच्छे से धोकर ले लीजिए. अब एक आलू को दो भाग करते हुए काट लीजिए और बाकी आलू को भी इसी तरह काट लीजिए. चाकू की सहायता से आलू को खोखला करें, ताकि आलू के अन्दर मसाला भरा जा सके. सारे आलू को इसी तरह बना कर तैयार कर लीजिए.

अब एक आलू लीजिए चम्मच की मदद से स्टफिंग को खोखले किये गये आलू में भर दीजिये, और इसी तरह सारे आलू भर कर तैयार कर लीजिये.

मैदा का घोल बनाइए. इसे बनाने के लिए, मैदा में थोड़ा थोड़ा पानी डालिए , नमक डालें और मिक्स करते हुए गाढा़ बैटर बना कर तैयार कर लीजिए. है. अब सारे आलू को मैदा से कोट कर दीजिए जिससे की सब्जी बनाते समय स्टफिंग आलू से बाहर न आए.

आलू को शैलो फ्राय कर लीजिए. इसके लिए नानस्टिक पैन लीजिए इसमें 2-3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम कर लीजिए. तेल गरम होने पर आलू को सिकने के लिए पैन में डाल दीजिए.अब इन्हें ढक कर धीमी आंच पर 5 मिनिट सिकने दीजिए. इसके बाद इसे चैक कीजिए.

5 मिनिट सिक जाने के बाद आलू को पलट दीजिए और ढककर फिर से 5 मिनिट सिकने दीजिए. 5 मिनिट बाद आलू चैक कीजिए और इन्हें फिर से घुमा कर सिकने दीजिए. आलू को हर 4-5 मिनिट बाद पलट पलट कर चारों ओर से सेक कर तैयार कर लिजिए. आलू चारों ओर से अच्छे से गोल्डन ब्राउन होकर सिक कर तैयार हैं. गैस बंद कर दीजिए और आलू को प्याले में निकाल लीजिए.

stuffed dum aloo

ग्रेवी बनाइए

कुकर लीजिए और इसमें बचा हुआ दो टेबल स्पून तेल डालें, तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिये. साथ ही दालचीनी, लौंग, काली मिर्च और साबुत बड़ी इलायची के दाने डाल कर हल्का सा भूनें. अब इसमें हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर डालकर मसाले को धीमी आंच पर थोडा़ सा भून लीजिए, टमाटर-अदरक-हरी मिर्च-काजू का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूनिये जब तक कि मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे. मसाले को मध्यम और धीमी आंच पर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए भून लीजिये.

मसाला में से तेल अलग होने लगा है मसाला भून कर तैयार है. मसाले में कसूरी मेथी, नमक और 1 कप पानी डाल कर मिक्स कीजिए और ग्रेवी में उबाल आने दीजिए. ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें आलू डाल दीजिए और कुकर को बंद कीजिए और 1 सिटी आने तक इन्हें पका लीजिए.

कुकर में 1 सीटी आने पर गैस धीमा कर दीजिए और आलू को धीमी आंच पर 5 मिनिट दम पर सिकने दीजिए. 5 मिनिट बाद आलू को दम पर पका लेने के बाद गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर खत्म होने दीजिए.

कुकर का प्रैशर खत्म होने के बाद कुकर खोलें, सब्जी बन कर तैयार है. सब्जी में थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. गरमा गरम स्वादिष्ट भरवां दम आलू बन कर तैयार हैं. इसे हरे धनिये से गार्निश कीजिए. सब्जी को, चपाती, परांठे, नान, चावल  या रोटी किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • ग्रेवी अपनी पसंद के अनुसार बादाम, अखरोट, खरबूजे के बीज या मावा किसी से भी बना सकते हैं.
  • अलग किए हुए आलू को सब्जी में या परांठे बनाने में इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • ग्रेवी में मिर्च आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं.
  • आलू को डीप फ्राय भी कर सकते हैं.
  • कसूरी मेथी नहीं डालना चाहें तो नहीं डालें.

Stuffed dum aloo | भरवां दम आलू कुकर में जल्दी बनाने की विधि | Shahi Dum aloo Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (8 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Jyoti Rana
Good inactive ideas good recipes
NishaMadhulika
thanks you Jyoti Rana
ammana
gravi hum til se bana sekte hain kya
NishaMadhulika
ammana जी,आप अपने स्वादानुसार तिल का उपयोग करके ग्रेवी बना सकते हैं.