बैंगन टिक्का मसाला । Baingan Tikka Curry

बैंगन टिक्का मसाला सब्जी को बहुत जल्द और आसानी से बनाया है. तो चलिये बनाते हैं स्वाद और जायके से भरपूर बैंगन टिक्का मसाला.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baingan Tikka Curry
बैंगन - 1 (300 ग्राम)
टमाटर - 3 (300 ग्राम)
हरी मिर्च - 2
अदरक - 1 इंच टुकड़ा
बेसन - 1/4 कप (4 टेबल स्पून)
दही - 1/4 कप
जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - 1.5 छोटी चम्मच
हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
गरम मसाला पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी - 1 टेबल स्पून
नमक - 1.25 छोटी चम्मच
तेल - 4-5 टेबल स्पून
विधि - Ingredients for Baingan Tikka Curry
बैंगन को अच्छे से धोकर पानी सूखने तक सूखा लीजिए इसके बाद बैंगन को मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लीजिये
एक बड़े प्याले में दही निकाल लीजिए, इसमें बेसन, 1/2 छोटी चम्मच नमक, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी, 1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. अब इस मिश्रण में कटे हुए बैंगन के टुकड़े डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. 20 मिनिट के लिए इसे ऎसे ही रख दीजिए ताकि मसलए बैंगन में अच्छे से एब्जार्ब हो जाएं.
20 मिनिट बाद बैंगन के अच्छे से मेरिनेट हो जाने पर, इन्हें शैलो फ्राय करेंगे.
पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए. इसमें 2-3 टेबल स्पून तेल डाल कर गरम होने दीजिए. तेल में बैंगन के टुकड़े सिकने के लिए लगा दीजिए.
इन्हें 3-4 मिनिट सिकने दीजिए.
4 मिनिट बाद इन्हें चैक कीजिए, नीचे से सिक कर तैयार हैं इन्हें पलट दीजिए और दूसरी ओर से भी 3-4 मिनिट सिकने दिजिए. इन्हें चैक कीजिए बैंगन टिक्का दोनों ओर से अच्छे से सिक कर तैयार है. इन्हें प्लेट में निकाल लीजिए.

बचे हुए तेल में जीरा और हल्दी पाउडर डाल दीजिए. इसमें टमाटर-मिर्च-अदरक का पेस्ट, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स कीजिए. मसाले को तब तक भूनें जब तक की मसाले में से तेल न अलग होने लगे. मसाला भून जाने पर इसमें कसूरी मेथी और बचे हुए टिक्का के मसाले को इसमें डाल दीजिए. मसाले को अच्छे से मिलाते हुए थोड़ा ओर भून लीजिए. मसाला भून लेने के बाद इसमें सवा कप पानी डाल कर मिक्स कीजिए. अब इसमें नमक और थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिक्स कीजिए.
ग्रेवी में उबाल आने दीजिए. ग्रेवी में अच्छे से उबाल आने पर इसमें बैंगन टिक्का डाल दीजिए और 1 मिनिट पकने दीजिए. सब्जी बन कर तैयार है. सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल कर ग्रेवी को गार्निश कर लीजिए. स्वादिष्ट बैंगन टिक्का सब्जी को आप चपाती, परांठे, नान या चावल जिसके साथ चाहें परोसिये और खाइये.
सुझाव
- बैंगन को धीमी मध्यम आंच पर ब्राउन होने तक सेकिए.
- बैंगन को डिप फ्राय और ओवन में भी सेक सकते हैं.
- अगर आप प्याज डालना पसंद करते हैं तो 1 प्याज को बारीक काट लीजिए और 3-4 लहसुन की कलियां बारीक काट करके जीरा डालने के बाद डल कर हल्का सा गुलाबी होने तक भून लीजिए. उसके बाद उपरोकित विधि से मसाले डाल करके सब्जी बना लीजिए.
- कसूरी मेथी नहीं डालना चाहें तो नहीं डालें.
कमेंट (4)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।