Besan Gatta Fry- बेसन के गट्टे की सूखी सब्जी

📅 4 अप्रैल 2008 👁 2.7 लाख बार देखी गई 💬 39 कमेंट ★ 2.8 (4582)

Besan Gatta Fry

बेसन के गट्टे करी राजस्थान का पसंददीदा सब्जी है. लेकिन इसे आप तरीदार ही नहीं बल्कि गट्टे की सूखी सब्जी की तरह भी बना सकते हैं. तो आइये आज कुछ नया, बेसन के गट्टे की सूखी सब्जी (Besan ke Gatte ki sabzi) बनाते हैं.

Read this recipe in English - Besan Gatta Fry recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Gatta Fry

  • गट्टे बनाने के लिये
  • बेसन - 150 ग्राम
  • तेल - 1 टेबल स्पून
  • नमक - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • ह्ल्दी पाउडर - 2 पिंच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/6 छोटी स्पून
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच

सब्जी बनाने के लिये मसाला

  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतरी हुई)
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • नमक - 1/6 छोटी चम्मच (स्वादानुसार, गट्टे में नमक पहले से है)
  • अमचूर पाउडर - 1/6 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/6 छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to make Besan Gatta Fry

गट्टे बनाने के लिये

सबसे पहले बेसन में एक टेबिल स्पून तेल डालिये ओर एक छोटी चोथाई चम्मच नमक डाल दीजिये. अच्छी तरह मिला लीजिये.  करीब 50 ग्राम पानी की सहायता से सख्त गूंथ लीजिये.  20 मिनिट के लिये रख दीजिये. अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब 3/4 इंच व्यास और 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति बना लीजिये. सारे बेसन के आटे को इसी तरह बना लीजिये.

अब एक बर्तन में 600 ग्राम पानी डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये.  जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब ये बेसन की डंडियाँ उबलते पानी में डाल दीजिये. 12 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की डंडियों को कलछी की सहायता से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.
डंडियाँ ठंडी होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ौं में काट लीजिये.ये हैं जो अब सब्जी के लिये तैयार हैं.

सब्जी बनाने के लिये

कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये.  तेल में हींग और जीरा डालिये,  जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अदरक, धनियां पाउडर और नमक डालकर मसाले को चमचे से चलाइये, इस मसाले में  बेसन के गट्टे डालकर 2 मिनिट तक भूनिये.  इन गट्टों के ऊपर गरम मसाला और अमचूर पाउडर चारों ओर छिड़कते हुये डालिये. सब्जी को 2 मिनिट तक चमचे से चला कर भून लीजिये.

गट्टे की सूखी सब्जी तैयार है.  सब्जी को आप परांठे, चपाती या चावल के साथ खाइये और आप चाहें तो चम्मच से सिर्फ सब्जी ही खाइये.  बहुत ही स्वादिष्ट बनी है सब्जी.

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (4582 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (39)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

pawan
nisha ji agr is me thoda mava dal diya jay to or savadist bangi.kauki hum aksar mava dal ker banata hai. meri wife ne kal rasgula banaya tha but savadist bana.kutch or rajasthani dish bataye hum rajasthani hai.
निशा: पवन, अगली बार हम गट्टे की सब्जी को मावा डाल कर बनायेंगे, धन्यवाद.
prerak
i like this dish very much.......muahhh
Shashi
Hello Dear

Aap ki site to bahut achichi hai. Please aap different sandwichs ki receipes and chutnies bataien.
Ansari Arshi jamal
Ilike this recipe .I really enjoy to read recipe I think to try one time in my home . Goos and kept it up . please
reply this message on my email address
preeti
ultimate
shalini dixit
today only i have visited this site and have found some interesting receipes like gatte ke subji which is very rare to find. I will definately try this out.
karuna beriwal
i reli like ol ur receipe cud u send me sum receipe on desserts
NEERAJ
jay ho jay ho kiya side mile hi ab to hum sab kuch khud hi ban asakti hi kise ki halp ki jaru rhat nahi hi bhut akad ti hi yi aorati bas sab khatm
nikita
hi nisha,tks for this recipe! bcz i love besan gatta very much.par pata nahi kyo mere besan ke tukde bhaut hard ho jate hai,mai isme khane ka soda bhi dalte hu fir bhi.pata nahi kyo har thahare se isko bana ke deakha .fir bhi ho jaten hai.kya aap bata sakte hai ki aisa kyo hota hai....????? thanks!!!!!!!!!!