Khasta Puri Recipe – खस्ता पूरी

📅 3 अप्रैल 2008 👁 3.4 लाख बार देखी गई 💬 32 कमेंट ★ 3.1 (4893)

Khasta Puri Recipe

पूरियां आप कितनी तरह से बनाते हैं, साधारण पूरी, मैथी की पूरी, मीठी पूरी, बेड़मी पूरी, मिस्सी पूरी तो आप बना ही चुके हैं. खस्ता पूरियां अपने कुरकुरेपन के कारण खाने में बहुत स्वादिष्ट होती हैं. आइये नमकीन खस्ता पूरी (Khasta Puri Receipe) बनाते हैं.

Read - Khasta Puri Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khasta Puri Recipe

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • घी- 2 टेबल स्पून
  • दही- ¼ कप
  • नमक- ½ छोटी चम्मच
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • तेल/ घी- पूरियां तलने के लिए

विधि - How to make Khasta Puri Recipe

एक बर्तन में आटा छान लीजिये. आटे में घी, दही, जीरा और नमक डालकर मिला लीजिये. गुनगुने पानी से  पूरी का सख्त आटा गूथ लीजिये. इतना आटा गूथने में 1/2 कप पानी लगता है. आटे को ढककर आधा घंटे के लिये रख दीजिये. 

आधे घंटे बाद, हाथ में थोड़ा सा घी लगाकर आटे को मसलकर चिकना कीजिये और छोटी छोटी लोइयां तोड़ कर गोल कीजिये. इन लोइयों को हथेली से पेड़े की तरह दबाकर रख लीजिये.

कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. चकले को घी से थोड़ा सा चिकना कर लीजिए और एक लोई निकालिये, और 3-4 इंच के व्यास की पूरी बेल लीजिए. पूरी को उठाकर रखकर चारों तरफ से किनारे से बेलिए. इसी तरह कुछ पूरियां बेल लीजिए.

तेल के गरम होने पर इसे चैक करने के लिए आटे का थोड़ा सा टुकड़ा डालकर देखें, यह सिककर जल्दी से ऊपर आना चाहिए, तो तेल सही गरम है. पूरी तलने के लिए गरम तेल में डालिये. इसे थोड़ा सा कलछी से दबाइए और पूरी फूलने पर पलटिये. पूरी को दोनों ओर हल्की ब्राउन होने तक तलिये और फिर प्लेट में निकाल लीजिए.  कढ़ाई से पूरी को प्लेट में निकाल कर रखिये. एक एक करके सारी पूरियां तल लीजिये. खस्ता पूरियां तैयार हैं. 

गरमा गरम खस्ता पूरियां मटर पनीर की सब्जी, अचार या दही या आपको जो सब्जी पसन्द हो, के साथ परोसिये और खाइये. इन पूरियों को 3 दिन तक रखकर भी खा सकते हैं.

20 पूरियां बनाने के लिए पर्याप्त

सुझाव

  • जीरे की जगह अजवायन का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. 
  • पूरी को बीच से ना बेलें. इससे पूरी बीच से पतली हो जाती है और किनारे मोटे रह जाते हैं. 

Khasta Puri Recipe Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.1 / 5 (4893 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (32)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Bharti gupta
Achhii app h.

निशा: भारती जी, धन्यवाद.
Preeti
Hello mam.mam kya btayenge ki 30persons ki poori bnane me kitna ghee aur atta lgega
निशा: प्रीती जी, लगभग 3-4 कि. आटा लग सकता है और इसमें 1-1.25 किग्रा घी यूज हो जायेगा.
priyanka jain
Apki sb recepie achi h

निशा: प्रियंका जी, धन्यवाद.
akshita
hello nisha ji. mai ye janna chahti hu ki jab maine puriyan bnai to wo fuli kyun nhi or na hi naram bni.

निशा: अ़क्षिता जी, आटे को अच्छी तरह मल मल कर गूंथिए, गूथे हुए आटे को आधा घंटा के लिए ढककर रखिए, फिर से मलिए. तेल अच्छी तरह गरम कीजिए, लोई बनाकर गरम तेल में डालिए और करछी से दबाकर तलिए. आप अच्छी पूरियां बना पाएंगी.
vibhakar tripathi
Recipe me dalne ke liye gram rahta
Hai wo humare samajh me nahi aata
is liye matra kharab ho jaata hai
iske liye sujhaw dijiye
निशा: विभाकर जी, रेसिपी में इन्ग्रीडियेन्ट की मात्रा ग्राम और कप दोंनो में दी गई है, आपको जैसे भी आसानी होती हो उस तरह से चीजों को मापा जा सकता है.
bhavana
निशा जी मै पूडियां बनाती हूँ पूलती तो हर बार हे मगर उन पर oil क्यो चढ जाता है; ?खाने का सोडा भी नही मिलाती़

निशा: भावना जी, पूरियों को तेल से निकालते कलछी को कुछ समय कढा़ई के ऊपर ही रहने दें जिससे पूरी का सारा तेल कढा़ई में वापस चला जाए, तब पूरी को निकाल बास्केट में रखें, पूरी पर तेल नहीं चढेगा.
kamal verma
Nisha ji aur other oil ka use bhi kr sakte h kyakya?

निशा: कमल जी, कर सकते हैं.
Sunny khurana
पीठी वाली पूरी के साथ कलौंजी की चटनी कैसे बनाये
Mehnaaz
Kya hum dahi ki jagha doodh nahi daal sakte
Neha

puri ko khasta banane ke liye aate m soda bhi mix kr sakte h ky?  plz fast rply


निशा: नेहा जी, पूरी के आटे में सोडा मिलाने की आवश्यकता नहीं है.
neha

Nice one 


 

hina asif

Nisha ji mene lachha prathha try kiya tha pr usme se to parat pkne ke baad gayab hi ho gyi aisa kyi?


निशा: हिना जी, प्लीज परांठे के वीडियो को देखिये, परांठे को किस तरह फोल्ड किया है देखिये, और बनायें, परांठे में अच्छी परतें आयेंगी.
parv
bahut achchhi jankari...

mujhe aapaki site bahut achhi lagati hai
Varsha Sachan
thanx for d recipie... i never thought dahi can make puri so mind blowing!
निशा: वर्षा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Renu Singla
Hi! Nisha Ji
Aapki recipe padkar humne puri banai aur vo bahut hi acchi bani. Bacchon ko bhi bahut pasand aai.
Thanks alot
निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vaishali chavan
Namaste nishaji, mai ye janna chahti hun agar hum puri ke aate me moin zyaada daal de to kya ho sakta h. Plz rply m waiting.
vaishali chavan
Namaste aunty, puri ko kinaro se kaise bele, hamesha bich se hi bel paati hun plz bataye.. Apki bahot se puri ki recipes me kinare se belne ko kaha jata hai.
निशा: वैशाली जी, पूरी को बेलते समय हाथ का प्रेशर किनारों पर रहे, ये बात ध्यान में रखते हुये थोड़ी सी प्रेक्टिस करेंगी, ये सब आप बड़ी आसानी से कर लेंगी.
sanpay42
very testy lag ragraghi he
Rajni Trehan
I like all your recipes they are very delicious. Thanks a lot . Can u please send me some of your lemon pickle recipes and some of your soup recipes.

निशा: रजनी, मैं कोशिश करूंगी.
akash
why is there no video.

निशा: आकाश, हम खस्ता पूरी का वीडियो जल्दी ही बनायेंगे.
bhavana
Hi!nisha ji,
I have made nariyal ki chatni from ur website ,it was so tasty

thanks,bhavana
shweta
Hi,nisha ji me aapse ye janna chahti hu ki sankhe banate he to use bajar jesa banane ke liye kya karna chahiye.
shobhika srivastava
nishaji bazar me milne wala khasta jo dum aaloo ke sath khaya jata hai...woh kaise banayi jati hai....kya ye jo recipe hai wohi khasta ki bhi recipe hai..
shashibansal
gazab site hai aapki.sab kuchh hai kewal ek click par. bahut-bahut sadhuvad.
sunita
Dear M'am,

In your recipies the +ive point is that the ingredients you used are easily available at home.
Thanks for such a easy recipies with delicious taste.

As regards, in paranthas and puri receipies, i want to know whether we can use ajwain in place of jeera. if not, why ?
निशा: सुनीता, आप अजवायन डालिये, जीरा या अजवायजन या फिर दोनों कुछ भी डाल सकती है.
sunita
thanks ...apki sari recepies bhut tasty hai
sunita
nisha ji puri k liye soft aata banayege to wo crispy kaise hogi?or isme ajwain dal skte hai?party-function me jo puri banti hai...kya ye wahi hai?
निशा: सुनीता,आटा पूरियों के लिये ज्यादा सख्त नहीं चपाती के आटे से थोड़ा सख्त और मसल मसल कर मुलायम किया जाता है, पार्टी की पूरियों से ये पूरी अधिक स्वादिष्ट बनेंगी.
swadha
nishaji
abhi abhi puriya banayi lekin meri
puriya fulli nahi kirpya karaan
karaan batane ka kast kare. main
apki abhari rahoongi
swadha
निशा: स्वाधा, आटे को अच्छी तरह मल मल कर गुथिये, गूथे हुए आटे को आधा घंटा के लिये ढककर रखिये, फिर से मलिये. तेल अच्छी तरह गरम कीजिये, लोई बनाकर गरम तेल में डालिये और करछी से दबाकर तलिये. पूरियां तलने में आग का महत्व पूर्ण स्थान है. तो अब आप समझ जायेंगी कि कमी कहां थी.
pinki sharma
palak panee or shahi paneer bhaut accha bana tnaks for you.
batul. k batiya
ye recipe bahut pasnad aai bachho ko bhi achhi lagi ..............thankyou