How to type in Hindi-हिन्दी कैसे लिखें?

क्या आपको हिन्दी टायपिंग में दिक्कत आती है? आज इन्टरनेट पर अनेकों साफ्टवेयर उपलब्ध है. मैं हिन्दी में कैफे हिन्दी टाईपिंग टूल (Cafe Hindi Typing Tool) का प्रयोग करती हूं. आप भी इसे उपयोग कर सकते हैं.
मुझे इस ब्लाग पर अनेकों कमेन्ट यह जानने के लिये आते हैं कि हिन्दी में कैसे टायप करें (How to type in Hindi) या How can i type in HINDI without having a hindi key-board? ?
हिन्दी में टायपिंग कैसे करें?
कैफेहिन्दी टायपिंग टूल से हिन्दी में टायपिंग करना एकदम आसान है. यदि आप टायपिंग नहीं जानते तो इसका हिन्दीपैड (HindiPad) ले आउट यानी ट्रांसलिट्रेशन (Translietration) चुनकर सीधे टायप कर सकते ह. इसमें हिन्दुस्तान लिखने के लिये आपको hindustaan और कैफे हिन्दी टाईपिंग टूल (Cafe Hindi Typing Tool) इसे हिन्दी में लिखता रहेगा. आप इसके जरिये बिना रुके अच्छी खासी स्पीड से टायप कर सकते हैं.
कैफेहिन्दी टायप टूल में कई कीबोर्ड लेआउट हैं
क्या आप कृतिदेव (Krutidev) या रेमिंग्टन हिन्दी टायपिंग (Remington Hindi Typing) के अभ्यस्त हैं?
यदि आप कृतिदेव फोन्ट्स में टायपिंग करते रहे हैं तो कैफे हिन्दी टाईपिंग टूल (Cafe Hindi Typing Tool) से आप कृतिदेव टायपिंग स्टाइल चुनकर अपनी पुरानी आदत से ही टायपिंग कर सकते हैं.
इसके अलावा कैफेहिन्दी टाईपिंग टूल (Cafe Hindi Typing Tool) में इंस्क्रिप्ट और शुषा (Shusha) पद्धति से भी टायपिंग कर सकते हैं.
इस सॉफ्टवेयर की कीमत को लेकर आप चिंतित नहीं हों क्योंकि यह आपके लिए बिल्कुल मुफ्त उपलब्ध है. यह विभिन्न वेबसाईटों से मुफ्त उपलब्ध है. आप इसे निम्न लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं. इसका साइज सिर्फ 205 केबी है.
Download CafeHindi typing Tool.
इसे चलाने के लिए आपके कम्प्यूटर में नेट फ्रेमवर्क2 (Net framework2) होना आवश्यक है. यदि आपके कम्प्यूटर में नेट फ्रेमवर्क2 (Net framework2) नहीं है तो इसे यहां से डाउनलोड कर लीजिये.
कैफेहिन्दी टायपिंग टूल (Cafe Hindi Typing Tool) आपको पब्लिकसॉफ्ट और हमारी साइट https://nishamadhulika.com की ओर से उपलब्ध कराया जा रहा हैं
तो फिर जल्दी से हिन्दी में लिखना शुरू कीजिये.
फोन्ट परिवर्तक
यदि आपके कृतिदेव या किसी अन्य फोन्ट में लिखा मैटर हो और आप इसे यूनीकोड में बदलना चाहते हों तो इस लिंक पर क्लिक करके फोन्ट अपने फोन्ट के मैटर को यूनीकोड में बदल सकते हैं.
https://indinator.com/Converter.aspx
- Type in Hindi Devanagri Unicode Keyboard
How to type in Hindi
Typing in Hindi has never been easier
free hindi type software
कमेंट (283)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: धन्यवाद शरद शर्मा, आपको यह टूल पसंद आया
निशा: रजनी, सर्च बटन पर शाही पनीर लिखकर रैसिपी खोज सकती हैं, रैसिपी पहले से वेवसाइट पर उपलब्ध है.
निशा: टीना, हम नोयडा में रहते हैं.
निशा: यह सॉफ्टवेयर डेमो नहीं है बल्कि पूरा सॉफ्टवेयर है और एकदम मुफ्त भी है.
निशा: तन्मय, आप विन्डोज 7 का प्रयोग कर रहे हैं. इसके लिये कन्ट्रोल पैनल में जाकर यूजर अकाउन्ट के कन्ट्रोल में सेटिंग मिनिमम करनी होती है. मैं हिन्दी टायपिंग टूल के आर्टीकल में इसका तरीका देने की कोशिश करुंगी.
उसके लीये धान्यवाद
मानव दास
संचालक: सांझा सहयोग संगठन
[email protected]
[email protected]
निशा: नीति, इसके लिये मैं इस सप्ताह एक हैल्प फाइल लिखने की कोशिश करती हूं
निशा: मनीषा, इसे मेरे बेटे सिरिल ने बनाया है. सिरिल एक अन्य प्रोजेक्ट में व्यस्त है. जैसे ही फ्री हुआ, इसे कर सकेगा.
आप विन्डोज 7 में कैफेहिन्दी की जगह बरहा भी प्रयोग कर सकतीं है.
निशा: मनीषा, विन्डोज 7 के कुछ वर्जन में कैफेहिन्दी में दिक्कत की रिपोर्ट मिली है. मैं इसे ठीक कराने की कोशिश करूंगी़.
निशा: मनीषा, आपके कंप्यूटर का आपरेटिंग सिस्टम कौन सा है ?
app ka dhanaywad
apka ka dhanayawad