मसाला छाछ । Masala Chaas | Spiced Buttermilk | Masala Taak Recipe

पाचन क्रिया को दुरूस्त रखने और शरीर को तरावट देने के लिए दही से बनने वाला एक खास पेय पदार्थ- मसाला छाछ.
Read- Masala Chaas | Spiced Buttermilk | Masala Taak Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spiced Buttermilk
- ताजा दही- 1 कप
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (कटे हुए)
- पुदीने के पत्ते- 2 टेबल स्पून
- काला नमक- ¾ छोटी चम्मच
- भुना जीरा पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
- काली मिर्च- ¼ छोटी चम्मच (दरदरी कुटी हुई)
विधि - How to make Masala Chaas
मसाला छाछ बनाने के लिए धनिया पत्ते, पुदीने के पत्ते, दरदरी कुटी काली मिर्च, बीज हटाई हुई बारीक कटी हरी मिर्च, भुना जीरा पाउडर, काला नमक और थोड़ा सा दही मिक्सर जार में डालकर पत्तों को पीस लीजिए. धनिया,पुदीना के बारीक होने पर इसमें बचा हुआ दही डालकर इसको फैंट लीजिए.

इसके बाद, इसमें बर्फ के टुकड़े डालकर बर्फ पिघलने तक ब्लेन्ड कर लीजिए. मसाला छाछ बनकर तैयार है.
छाछ सर्व करने के लिए गिलास में डालिए और इसको पुदीने के पत्ते और थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर बुरककर गार्निश कर दीजिए. स्वाद में लाज़वाब ठंडी-ठंडी छाछ तैयार है.
सुझाव
- अगर आप तीखापन नही चाहते, तो मिर्च ना डालें.
- आप चाहे तो काले नमक के बदले सिर्फ सफेद नमक या दोनो को मिक्स करके भी यूज कर सकते हैं.
Masala Chaas | मसाला छाछ रेसिपी | Spiced Buttermilk | Masala Taak Recipe
कमेंट (2)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।