दालचीनी | Dalcheeni | Dalchini | Cinnamon

📅 2 नवंबर 2017 👁 2 लाख बार देखी गई 💬 0 कमेंट ★ 5.0 (250)

वंडर स्पाइस (wonder spice) के नाम से मशहूर दालचीनी, खाने के ज़ायके को बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी हितकारी होता है. पेड़ की छाल से प्राप्त होने वाला यह मसाला स्टिक और पाउडर के रूप में मिलता है.

Read - Dalcheeni - Dalchini - Cinnamon

दालचीनी को संस्कृत में त्वाक और अंग्रेजी में सिनामन (cinnamon) कहा जाता है. दालचीनी की स्टिक थोड़ी सी मोटी, सूखी और भूरे रंग की होती है. दालचीनी पाउडर दरदरा पिसा और भूरे रंग में पैकेट में मिलता है. मसाले और औषधि की तरह इस्तेमाल होने वाली दालचीनी में खुशबू और मिठास दोनों ही समाहित होती है. यह गर्म तासीर की होती है.

दालचीनी का उपयोग
दालचीनी को भूनकर या धूप में सुखाकर पीसकर गरम मसाला (garam masala) बनाने में उपयोग किया जाता है. इसे मिठाई (sweets), केक (cake), कुकीज़ (cookies), पुलाव (pulao), बिरयानी (biryani), पेय पदार्थों (drinks) में भी उपयोग करते हैं. मसाला चाय (masala tea) के लिए दालचीनी एक प्रमुख सामग्री है. दालचीनी को गार्निशिंग के लिए भी यूज किया जाता हैं. इसे बहुत सी बीमारियों के इलाज के लिए अन्य सामग्रियों के साथ मिलाकर दवा के रूप में भी उपयोग करते हैं.

स्वास्थ्य के लिए लाभकारी दालचीनी
सर्दी जुकाम, जोड़ों के दर्द, मोटापे को कम करने में दालचीनी काफी सहायक है. यह पाचन क्रिया को संतुलित रखने के लिए भी बहुत मददगार है. इसके अतिरिक्त दालचीनी त्वचा रोग, मधुमेह, कॉलेस्ट्रोल आदि के इलाज में भी काम आती है. यूं तो दालचीनी बेहद लाभकारी है किंतु इसका अत्यधिक सेवन हानिकारक भी होता है. इसलिए इसे कम मात्रा में ही इस्तेमाल करना चाहिए.

दालचीनी कहां से मिलेगी
दालचीनी स्टिक फॉर्म या पाउडर रूप में किसी भी स्थानीय किराना स्टोर या किसी बड़े ग्रोसरी स्टोर से प्राप्त कर सकते हैं. आप इसे अॉनलाइन (online) भी ख़रीद सकते हैं.

दालचीनी में अन्य पेड़ों की छालों की मिलावट की जाती है. इसलिए दालचीनी को देख परख कर ही लें. इसे किसी विश्वसनीय दुकान या ब्रांड की ही लें.

दालचीनी स्टोर कैसे करें

  • दालचीनी पाउडर को एयर टाइट कंटेनर में भरकर रखें, ताकि इसकी महक बरकरार रहे. 
  • इसमें किसी भी प्रकार की नमी न जाने दें.
  • जब भी इसे उपयोग में लाएं तो साफ सफाई का ध्यान रखें. 
  • जिस भी कंटेनर में इसे रखा गया हो उसे साफ सूखे हाथों से ही खोलें
  • इसे निकालने के लिए साफ सूखे चम्मच का ही उपयोग करें.

हमारी रेसिपीज़ में दालचीनी का उपयोग
सिनामन रोल्स -

हल्दी का दूध -

गरम मसाला -

सांबर मसाला -

क्रिसमस केक -

शहद ओट्स कुकीज़ -

नवरतन पुलाव -

कशमीरी पुलाव -

वेज बिरयानी -

हरा भरा पुलाव -

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
5.0 / 5 (250 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (0)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।