Aloo Gajar Sabji Alu Gajar Sabzi गाजर आलू की सब्जी

आलू की सब्जी तो आपके रोजाना खाने का हिस्सा होगी ही. लेकिन क्या आपने गाजर आलू की सब्ज़ी बनाई है? आज हम गाजर आलू की सब्ज़ी (Aloo Gajar Sabji ) बनायें.
Read - Aloo Gajar Sabji Alu Gajar Sabzi Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Gajar Sabji
- गाजर - 250 ग्राम
- आलू - 250 ग्राम
- तेल - एक टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2-3 (कतरी हुई)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ या अदरक का पेस्ट)
- हल्दी पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- धनियां पाउडर - एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- नमक - स्वादानुसार (आधा छोटी चम्मच)
- अमचूर पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच से कम
- हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
विधि - How to make Aloo Gajar Sabji
गाजर और आलू को छील कर, धोकर, छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये, गरम तेल में हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर, अदरक पेस्ट और हरीमिर्च डाल कर चमचे से चलाइये, अब कटे हुये गाजर, आलू, लाल मिर्च और नमक डाल कर 2 मिनिट तक सब्जी को भूनिये.
सब्जी में 2 टेबल स्पून पानी डालिये. सब्जी को ढककर 7-8 मिनिट तक धीमी गैस पर पकाइये. सब्जी का ढक्कन खोलिये, चमचे से सब्जी को चलाइये और देखिये कि आलू नरम हो गये हैं कि नहीं. यदि आलू नरम नहीं हुये हैं, और आपको लगे कि सब्जी पकने के लिये और पानी की आवश्यकता है, तब 2 टेबल स्पून पानी और डाल दीजिये और सब्जी को ढककर फिर से 4-5 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये.
सब्जी को खोलिये, आलू नरम हो गये हैं. सब्जी मे अमचूर पाउडर, गरम मसाला और आधा हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये.
आपकी गाजर आलू की सब्जी (Alu Gajar Sabzi) तैयार है. सब्जी को बाउल में निकालिये. बचा हुआ हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम गाजर आलू की सब्जी चपाती, परांठे किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (46)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: आप अपने स्वादानुसार बदलाव करके देख सकते हैं.
निशा: प्रत्याशा जी, आप इसे बनाइए, मैं आशा करती हूं कि आपके भाई को ज़रूर पसंद आएगी. बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: इमरान जी, आप इसमें अपने स्वादानुसार मसाले हटाकर या कम करके सादा भी बना सकते हैं.
निशा: गीतिका जी, हम जल्दी ही इसका वीडियो अपलोड करेंगे.
निशा: विकास जी, मुझे प्याज के बिना ही सब्जी पसंद है.
निशा: पुनीत जी, आप अजवायन इस्तेमाल कर सकते है.
निशा: तुलसी जी, आप इसमें आलू को न डालकर सिर्फ गाजर की सब्जी बना सकते हैं.
निशा: पवन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: आशु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
thanks ....
निशा: मालती जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी जी, मेरी वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर आपको समोसा और कचौरी की रेसिपी मिल जाएगी आप उन्हें देख सकती हैं.
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद
निशा: दिलप्रीत जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Thanks
निशा: नरेश जी हां आपके लिये ही हैं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाति जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मोनिका जी हां आप सही कह रही हैं हमने रेसिपी को एडिट कर दिया है.
Thankuu
निशा: स्वाति जी, आपको भी बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनुपमा जी हमारे घर में बिना प्याज और लहसन का खाना खाया जाता है, इसलिये मैं बिना प्याज के खाना बनाती हूँ.
Thanks for sharing!
*happy Blogging*
Pls c yr recipe
निशा: शमशेत जी, आलू के साथ ही गाजर भी डाली जा सकती हैं.