बेसन भरवां करेला मसाला | Besan Stuffed Karela | Besan Bharwa Karela

📅 18 सितंबर 2017 👁 1.2 लाख बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 3.6 (381)

बेसन भरवां करेला मसाला किसी भी यात्रा पर पूरी, परांठे या रोटी के साथ ले जाएं और यात्रा का भरपूर मज़ा उठाएं.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan Bharwa Karela

  • करेले - 250 ग्राम
  • बेसन - ¼ कप (4 टेबल स्पून)
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • अदरक का पेस्ट -1 छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच 
  • सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच 
  • अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • नमक - 2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल - 4 से 5 टेबल स्पून

विधि - How to make Besan Stuffed Karela

करेले का डंठल हटाकर चाकू से खुरचते हुए छील लीजिए. इसके बाद करेले को बीच में से लंबाई में इस प्रकार काटे कि करेले नीचे की ओर से जुड़े रहे. करेले में से बीज और उसका पल्प बाहर निकाल लीजिए. इसी तरह से सारे करेलों को छीलकर, काटकर, बीज हटा कर तैयार कर लीजिए.

1/2 छोटी चम्मच नमक लेकर करेलों के अंदर तथा बाहर लगाकर आधा घंटे के लिए रख दीजिए. ऐसा करने से ये थोड़ा सा पानी छोड़ देंगे तो इनमें से कढ़वापन निकल जाएगा. करेलों की छीलन और उसके पल्प को भी प्याले में डालकर इसमें 1/4 छोटी चम्मच नमक डालकर मिक्स कर दीजिए और इसे भी आधे घंटे के लिए रख दीजिए.

30 मिनिट बाद एक-एक करेले को पानी में डुबोकर अच्छी तरह से धो लीजिए और पानी को पूरी तरह से निचोड़ कर निकाल लीजिए. छीलन और पल्प को भी एक प्याले में पानी में डाल दीजिए. फिर, इसे छलनी से छान कर धो लीजिए ताकि सारी कढ़वाहट पानी के साथ निकल जाए. छीलन को छलनी में चम्मच से अच्छे से दबाकर सारा पानी निचोड़ दीजिए.

मसाला तैयार कीजिए
पैन गरम कीजिए. इसमें 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम होने दीजिए. तेल में जीरा डालिए और गैस धीमी कर दीजिए ताकि मसाले जले ना. इसके बाद, हींग और अदरक का पेस्ट डालकर मसालों को हल्का सा भून लीजिए.

फिर इसमें बेसन डाल दीजिए, बेसन को लगातार चलाते हुए हल्का ब्राउन होने और अच्छी महक आने तक भूनिये. बेसन भुन जाने के बाद, इसमें करेले की छीलन और पल्प डालकर अच्छे से मिक्स कर दीजिए. साथ ही इसमें धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, हल्दी पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसालों को थोड़ा सा भून लीजिए. 1 छोटी चम्मच नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. मसाले को लगातार चलाते हुए अच्छे से मिक्स करते हुए हल्का सा भून लीजिए. स्टफिंग बनकर तैयार है, इसे प्याले में निकाल लीजिए और ठंडा होने दीजिए.

करेले भरिए
करेले को बीच में से खोलिए और इसके अंदर मसाला डालिए और चम्मच से अच्छे से दबा दीजिए. सारे करेले इसी तरह भरकर तैयार कर लीजिए.

करेले पकाएं
पैन गरम कीजिए और इसमें 3-4 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल गरम होने पर कढ़ाही में करेलों को सीधे-सीधे लगा दीजिए. करेलों को ढककर धीमी आंच पर 5 मिनिट पकने दीजिए.

5 मिनिट बाद, करेलों को पलट दीजिए और सिकने दीजिए. इसी तरह से हर 4-5 मिनिट बाद करेलों को घुमा-घुमा कर चारों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए.. करेलों को चैक कीजिए. करेले बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए. इन्हें एक प्लेट में निकाल लीजिए.

स्वादिष्ट बेसन भरवां करेलों को चपाती, परांठे, पूरी या चावल किसी के भी साथ साइड डिश के रूप में परोस सकते हैं. अगर आप किसी यात्रा पर जा रहे हैं तो ये करेले बनाकर ले जा सकते हैं. करेले फ्रिज से बाहर रख कर 2-3 दिन आराम से खाए जा सकते हैं.

सुझाव

  • नमक से करेलों का कढ़वापन निकल जाता है. 
  • मसालों को बहुत ज्यादा नहीं भूनना है उन्हें से हल्का सा अच्छे से मिक्स होने तक ही भूनें.
  • करेलों को धीमी आंच पर ही सेकें.

Besan Stuffed Karela | बेसन भरवां करेला मसाला | Besan Bharwa Karela

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (381 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Kamal Jeet Singh
Stuffed bitter gourd were very deliciously cooked according to your recipe
THANK YOU NISHA .
NishaMadhulika
Kamal Jeet Singh You are most welcome
Sanyukta chaudhri
Kya hum masale ki jagah pyaz wala masala nahi stuff kar sakte .hamari mummy aise hi badhiya banati thi
NishaMadhulika
Sanyukta chaudhri जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
Ram dayal
Very nice
NishaMadhulika
राम जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
rakesh
bahut badiya reciepee hai maine bhi banwaya hai bahut badiya test hai thanks

निशा: राकेश जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Vishal Wadkar
Apne ise bde alag trahse bnaya hai iske liye aabhinandan. kya hum ise chote pis me bnva skte hai? kya isme kdva pan kum krne ke liye gud dal sakte hai? kya ise kukar me pka sakte hai?
निशा: विशाल जी, ये भरवां करेले हैं आप इन्हैं काट कर छोटे टुकड़े में भी बना सकते हैं. करेले को कुकर में नहीं बनाते इसे ज्यादा तेल में कढाई में धीमी आग पर सेक कर बनाया जाता है.
Anveksha Banerjee
Isme lehsun pyaz daalna ho to kab daale. Humare yaha bina pyaz ke khana koi khata hi nahi.

निशा: अन्वीक्षा जी, जब आप स्टफिंग बनाएं तभी प्याज और लहसुन को भी बारीक काट कर भून लीजिए और स्टफिंग तैयार कर लीजिए. इस स्टफिंग को करेलों में भर कर करेला तैयार कर लीजिए.
Nimki Rahi
Wow nishaji karele ko bade hi different stytle se banaya hai apne. Mai bhi try karoongi. yeh kadve to nahi lagenge na./

निशा: निम्की जी, ये कड़ेवे नही लगेंगे. आप इन्हें बनाएं और फिर अपने अनुभव हमारे साथ बांटे.