मसाला भिन्डी ग्रेवी वाली । Bhindi Masala Curry | Bhindi Masala Gravy | Fried Okra in Gravy

📅 7 सितंबर 2017 👁 1.1 लाख बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 3.7 (410)

कुरकुरी भिन्डी, भरवां भिन्डी, बेसनी भिन्डी के स्वाद से तो आप सभी पहले से ही रूबरू होंगे, आज हम भिन्डी को एक अन्य तरीके से तरी के साथ तैयार करेंगे. भिन्डी की यह नए स्टाइल की सब्जी आपको अलग स्वाद का अनुभव कराएगी. आइए बनाते हैं स्वाद में जबर्दस्त मसाला भिन्डी ग्रेवी वाली.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fried Okra in Gravy

  • भिन्डी - 250 ग्राम 
  • टमाटर - 2 (150 ग्राम) (बारीक कटे हुए)
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ) 
  • मलाई - ¼ कप 
  • तेल - 3-4 टेबल स्पून 
  • बेसन - 1 टेबल स्पून 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • हींग - 1/2 पिंच 
  • हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई) 
  • अदरक - ½ इंच टुकडा़ (कद्दूकस किया हुआ) 
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच 
  • नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Bhindi Masala Gravy

भिन्डी को अच्छे से धोकर पानी सुखा कर ले लीजिए. भिन्डी के दोनों ओर के डंठल काट कर हटा दीजिये और प्रत्येक भिन्डी को 1 या 1.25 इंच की लंबाई में काट लीजिए.

पैन को गैस पर रखकर गरम कीजिए और पैन में 4 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए और तेल को गरम होने दीजिए. तेल गरम होने पर इसमें काट कर रखी हुई भिन्डी डाल दीजिए.

भिन्डी को लगातार चलाते हुए हल्का सा नरम होने तक फ्राय कर लीजिए. लगभग 6-7 मिनिट में भिन्डी फ्राय होकर तैयार है, भिन्डी को प्लेट में निकाल लीजिए.

इसके बाद, पैन में बचे हुए तेल में ही जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, बारीक कटी हरी मिर्च और कद्दूकस किया हुआ अदरक डालकर मसाले को थोड़ा सा भून लीजिए.

मसाले के हल्का सा भुन जाने के बाद मसाले में बारीक कटे हुए टमाटर डाल दीजिए और मध्यम आंच पर टमाटर को नरम होने तक पका लीजिए. टमाटर के हल्का सा नरम होने पर इसमें बेसन डाल दीजिए, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले में से तेल न अलग होने लगे.

मसाले में से तेल अलग होने पर मसाले में 1 कप पानी डाल कर मिक्स कर दीजिए. थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिए और ग्रेवी को ढककर के 3-4 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए.

4 मिनिट बाद ग्रेवी पककर तैयार है. ग्रेवी में मलाई डाल दीजिए और ग्रेवी को लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं . ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें नमक डाल दीजिए और भिन्डी डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए.

सब्जी को ढक कर के 8-10 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए. सब्जी को चैक कीजिए, सब्जी बनकर के तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. सब्जी के ऊपर थोड़ा सा हरा धनिया डालकर सब्जी की गार्निश कर दीजिए.

गरमा गरम मसालेदार ग्रेवी वाली भिन्डी सब्जी बन कर तैयार है. स्वाद से भरपूर इस सब्जी को आप चपाती, परांठे, नान या चावल जिसके साथ भी पसंद हो परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • ग्रेवी बनाने के लिए आप प्याज लहसुन का उपयोग कर सकते हैं या खसखस का पेस्ट, काजू का पेस्ट, खरबूजे के बीज का पेस्ट या ताजे नारियल का पेस्ट या जो आपको पसंद हो उससे ग्रेवी बना सकते हैं. 
  • सब्जी में मिर्च आप अपनी पसंद अनुसार कम या ज्यादा जैसी रखना चाहें रख सकते हैं.

Bhindi Masala Curry | मसाला भिंडी ग्रेवी वाली | Bhindi Masala Gravy | Fried Okra in Gravy

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (410 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

priyanka kesharwani
mam aapki recipe se mane bahut kuch sikha hai .aapki recipe bahut hi aachi rahati gai
NishaMadhulika
प्रियंका जी, आपके इस सहयोग के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Sudhir
Mam, u r doing a great job... I had tried many recipes of u.. Always it is easy to cook nd delicious in taste.. Thanks..

निशा: सुधीर जी, मेरी रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Sanwar mal
Kal apki recipy se alu shimla mirchi bnayi thi mene bhut bdiya bni aaj grevy wali bhindi bnaunga
Thanks for your kind help

निशा: बहुत बहुत धन्यवाद रेसिपी कैसी बनी बताईयेगा जरूर.
mani
Thanks mam.......its so yammmiiiiii

निशा: मनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Kapila Vats
Aunty bahut sweet hai aap. Itni pyari pyari recipes hume batati hai. Meri mom apki bahut badi fan hai. Vo kehti hai koi bhi recipe tryt karni ho Nishajki ki website par dekh lo. Badi asani se ban jati hai.

निशा: कपिला जी, आपके इन प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Neha Arora
Nishaji kitni achchi aur different tarike se bhindi banayi apne. Mai bhi try karoongi.Agar malai na ho to kya use kar sakte hai.

निशा: नेहा जी, ग्रेवी को बिना मलाई के बना सकते हैं, टमाटर बेसन की ग्रेवी अच्छी लगती है और चाहें तो अपनी पसन्द के अनुसार ग्रेवी खसखस का पेस्ट, काजू का पेस्ट, खरबूजे के बीज का पेस्ट या ताजे नारियल का पेस्ट या जो आपको पसंद हो उससे ग्रेवी बना सकते हैं