केले के कोफ्ते (Kela Kofta Curry Kachchaa Kela Kofta Curry)

जब भी कोफ्ते की सब्ज़ी बनती है तो घर में बच्चे बहुत खुश होते हैं क्योंकि उन्हें सब्ज़ी के बनने से पहले ही गरमा गरम कोफ्ते खाने को मिल जाते हैं. आईये आज कच्चे केले के कोफ्ते की सब्ज़ी (Kachche Kele ki Kofta Curry) बनायें.
Read - Kela Kofta Curry Kachchaa Kela Kofta Curry Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kela Kofta Curry
कोफ्ते के लिये:
- कच्चे केले - 500 ग्राम
- बेसन - 2 टेबल स्पून
- हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतर लें)
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दू कस कर लें)
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून ( बारीक कतर लें)
- पनीर - 100 ग्राम (यदि आप चाहें तो )
- नमक स्वादानुसार
- तेल - कोफ्ते तलने के लिये.
तरी के लिये:
- टमाटर - 250 ग्राम
- हरी मिर्च - 2-3
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा
- काजू - 25 (1 घंटा पहले पानी में भिगो दीजिये)
- मलाई या क्रीम - 2 टेबल स्पून
- तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - आधा छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - आधा छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून

विधि - How to make Kachchaa Kela Kofta Curry
कोफ्ते:
केले के दोनों ओर से डंठल काट लीजिये, धोइये और कुकर में केले और एक गिलास पानी डाल कर, एक सीटी आने तक उबाल लीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. कुकर की सीटी ऊपर करके प्रेशर को निकाल दीजिये. केले पानी से निकालिये और ठंडे करके छील लीजिये. आप चाहें तो उबालने के बजाय इसे माइक्रोवेव में पांच मिनट के लिये कुक कर सकते हैं
केलों को मसल लीजिये. बेसन, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, पनीर और नमक डाल कर अच्छी तरह मसल मसल कर मिला लीजिये. 2 टेबल चम्मच पानी डाल कर फैंट लीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर गरम तेल में डालिये. 6-7 जितने भी कोफ्ते एक बार तेल में आसानी से सेके जा सकें, डाल दीजिये और पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये. सिकने के बाद कोप्तों को प्लेट में निका कर रखिये और बचे हुये कोफ्ते फिर से तेल में उसी तरह डालिये और तल कर निकाल लीजिये. केले के कोफ्ते तैयार हो गये हैं.
तरी:
टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को मिक्सी से बारीक पीस लीजिये. पेस्ट को बाउल में निकाल कर रखिये.
काजू मिक्सी में डाल कर बारीक पीसिये, अब मलाई मिलाकर एक बार और ग्राइन्ड कर दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम करिये. गरम तेल में हींग और जीरा डालिये. जीरा भुनने के बाद हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर चमचे से चलाइये और टमाटर का पेस्ट डाल कर मसाले को भूनिये. मसाले में जब दाने आ जाय तब काजू, मलाई का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल कर मसाले को जब तक भूनिये तब तक कि वह तेल छोड़ने लगे. अब मसाले में 1 गिलास (350 ग्राम पानी) डाल कर उबाल आने के बाद 2 मिनिट तक पकाइये. तरी में नमक और गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह मिला दीजिये. तरी में कोफ्ते डाल ढक दीजिये. गैस बन्द कर दीजिये. 5 मिनिट में कोफ्ते नरम हो जायेंगे.
आपकी केले के कोफ्ते की सब्जी (Raw Banana Kofta Curry ) तैयार है. सब्जी को बाउल में निकालिये और हरे धनिये को ऊपर से डाल कर सजाइये. गरमा गरम कोफ्ते की सब्जी चपाती, परांठे या नान किसी के साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (64)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सोनी जी, जरूरी नहीं है.
निशा: विवेकानंद जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सुनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंबिका जी, इसमें थोड़ा सा बेसन और मिला दीजिए.
निशा: सुनील जी, हां आप अपने स्वादानुसार लहसुन डाल सकते हैं.
निशा: अंकिता जी, कोफ्तों के लिए गाढ़ा बैटर बनाइए, बैटर पतल होगा, तो वह तेल में फैल जाएगा और कोफ्ते गोल नही बनेंगे. गोल कोफ्ते थोड़ी सी प्रैक्टिस के साथ ही बन पाते हैं. आप एक बार वीडियो देखकर गोल कोफ्ते बनाने की कोशिश कीजिए.
निशा: कीर्ति जी, अगर केले में बहुत अधिक बेसन या मैदा डाल दी जाए तो कोफ्ते सख्त हो सकते हैं. इसके अतिरिक्त अगर मिश्रण को मसल-मसकर मिक्स न किया जाए या अच्छे से फैंटा ना जाए, तब भी कोफ्ते सख्त हो सकते हैं. आप मिश्रण में मैदा या बेसन ज्यादा न मिलाएं और अच्छे से इसे मिक्स करते हुए फैंटिए, कोफ्ते नरम बनेंगे और तरी सोखेंगे भी.
निशा: अनु जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत-बहुत धन्यवाद.
निशा: सीमा जी, मिडियम थोड़ा अधिक गरम तेल की आवश्यकता होगी.
निशा: श्वेता जी, प्लीज इन्ग्रीडियेन्ट नाप कर लीजिये और दिये गये तरीके से बनाइये केले बहुत ही सोफ्ट बनेंगे.
निशा: पूजा जी, मसाले अपने स्वाद के अनुसार डाले जा सकते हैं, और वह आपको पसन्द अवश्य आयेंगे.
निशा: चंद्रा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
apki batai hui bhot si receipes maine banai h
mostly sweet dishes.mere husband bengali h aur unhe sweets bhot pasand h.unhe meri banai hui sweet dishes bhot pasand ati h.
thanks for giving a easy way of cooking.
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: वि.के जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Iske liye ab mujhe kya krna chahiye
निशा: आकांक्षा जी, ग्रेवी पतली रखें, और ग्रेवी में कोफ्ते डालकर, ढककर कोफ्ते को थोड़ी देर 2-3 मिनिट पका लीजिये, कोफ्ते के अन्दर ग्रेवी एब्जोर्ब हो जायेगी.
निशा: सुधा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: हेमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद और बेबी को बहुत बहुत प्यार.
निशा: पूनम जी, बहुत सारी रेसिपी वेबसाइट पर उपलब्ध है, परांठे, चीला, उपमा, पोहा आप वेबसाइट के सर्च बटन पर रेसिपी का नाम लिखकर रेसिपी सर्च कर सकते हैं.
maine kal ye recipie try ki thi waise to thik thi but mere kofte hard ho gye the if you have any solution pls tell me
.
निशा: निशा, केले में बहुत अधिक बेसन या मैदा डाल दी जाय तो कोफ्ते सख्त हो सकते हैं.
निशा: गीता, क्रीम या मलाई डालना जरूरी नहीं है, सब्जी को बिना इनके भी अच्छा बनाया जा सकता है.
thanx nisa jee...