मक्के के परांठे (Makki ka Paratha)

छुट्टियों की शाम में जब कभी आपका मन घर पर ही पार्टी मनाने का हो तो इस कुनकुनी सर्दी में मक्के के आटे के परांठे (Makki ka Paratha) बनाईये.
Read - Makki ka Paratha Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makki ka Paratha
- मक्के का आटा - 200 ग्राम (1 1/2 कप)
- गेहूं का आटा - 65 ग्राम (1/2 कप)
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच (यदि आप चाहें)
- तेल - 3-4 टेबल स्पून परांठे सेकने के लिये
- नमक- स्वादानुसार ( 1/2 छोटी चम्मच)
विधि -How to make Bhutte Ka Paratha
एक बर्तन में मक्के और गेहूं का आटा छान कर निकाल लीजिये. आटे में 2 छोटी चम्मच तेल, जीरा और नमक डाल दीजिये. गरम पानी की सहायता से आटे को नरम गूथिये. आधा घंटे के लिये आटे को ढककर रख दीजिये. आधे घंटे के बाद आटे को मसल मसल कर और नरम कीजिये.
तवे को गैस पर रख कर गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये और गोल कीजिये. हथेलियों से दबा कर बड़ाइये, और सूखे गेहूं के आटे का परोथन लगाकर चकले पर रखकर बेलन की सहायता से 4 इंच के व्यास में बेलिये.
बेले गये परांठे पर तेल लगाइये. परांठे को अर्धचन्द्राकार आकार देते हुये मोड़ दीजिये. मुड़े हुये परांठे पर फिर से तेल लगाइये और त्रिभुज आकार में मोड़िये. अब इस त्रिभुज को हथेली से दबाइये और परोथन लगाकर पतला बेल कर तवे पर डालिये. परांठे को तेल लगाकर, पलट पलट कर, दोनों ओर ब्राउन होने तक सेकिये.
सारे पराठे इसी तरह बना लीजिये. गरमा गरम परांठे दही, रायता, आलू टमाटर की सब्जी, चटनी और अपनी मन पसन्द सब्जी किसी के भी साथ परोसिये और खाइये.
कमेंट (12)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: सचिन जी, धन्यवाद. आप अच्छे परांठे बनाएंगे
Thank you
निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pls explain
निशा: रीना, आटा तो पानी से गूथना होता है, आप चाहे तो दूध से भी गूंथ सकती हैं.
THANK U VERY MUCH
निशा: श्रुति, आप इस अनुपात में आटा लेंगी, परांठा के लिये जिस तरह का आटा लगाया जाता है, उसी तरह का आटा लगाइये और साबधानी पूर्वक सूखे आटे की सहायता से परांठे बेलिये,परांठे बहुत अच्छी तरह बेले जाते हैं, फिर से कोशिश कीजिये, आप परांठे बना लेंगी.