बेसन ग्रेवी | Basic Gravies- part- 2 | Besan ki Tari | Chickpea Flour Gravy

एक तरह की ग्रेवी से सब्जी बनाते-बनाते ऊब जाएं, तो हमारी विभिन्न प्रकार की ग्रेवी भाग- 2 में शामिल बेसन की ग्रेवी आजमाइए, आपकी सब्जी में अलग और नया ज़ायका खुद ब खुद आ जाएगा.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chickpea Flour Gravy
- बेसन - 2 छोटी चम्मच
- जीरा - 1/4 छोटी चम्मच
- हींग - ½ पिंच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- टमाटर - 2 (150 ग्राम)
- अदरक - ½ इंच टुकड़ा
- हरी मिर्च - 1
- तेल - 1-2 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Besan ki Tari
पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए. पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर हल्का सा गरम कीजिए. तेल के हल्का सा गरम होने पर बेसन डाल दीजिए और लगातार चलाते हुए बेसन को हल्का सा कलर चेंज होने और अच्छी खुश्बु आने तक भून लीजिए. बेसन भुन जाते ही इसे अलग प्याली में निकाल लीजिए.
टमाटर और मसाले भूनने के लिए पैन में 2 चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए. जीरे को हल्का सा भून लीजिए. जीरा के भुन जाने पर इसमें हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए. साथ ही लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को मध्यम आंच पर तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल अलग ना होने लगे.

मसाले को बीच-बीच में चलाते रहिए. मसाले में से तेल अलग होने और अच्छी महक आने पर मसाला भुनकर तैयार है. मसाले में बेसन डाल दीजिए और पौना कप पानी डालकर मिक्स कर दीजिए. ग्रेवी को पतला या गाढ़ा जैसा पसंद करें, उस हिसाब से पानी डाल सकते हैं.
ग्रेवी में नमक, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. ग्रेवी को 2-3 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए. ग्रेवी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. ग्रेवी को प्याले में निकाल लीजिए. थोडा़ सा हरा धनिया डालकर ग्रेवी की गार्निश कर दीजिए. बेसन की ग्रेवी में तला हुआ पनीर, कोफ्ते या कोई भी फ्राय सब्जी डाल सकते हैं.
Basic Gravies - 2 । विभिन्न प्रकार की तरी - 2 । White Gravy, Besan ki Gravy and Makhni Gravy |
कमेंट (5)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मनु जी हां अवश्य डाल सकते हैं.
Alag alag swad k anusar
निशा: दीपक जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: सरला जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अर्चना जी, हां अवश्य डाल सकती हैं, आप इसमें अपने स्वादानुसार कोई भी सब्जी उपयोग कर सकती हैं.
निशा: निकिता जी, आप दोनों प्रकार का बेसन ले सकती हैं और जब जीरा तड़क रही हों तब इसमें प्याज डालकर भूनें और उपरोक्त विधि अनुसार ग्रेवी तैयार कर लीजिए.