तिल नारियल ग्रेवी | Basic Gravies - 2 | Sesame Coconut Gravy | Til Nariyal Tari

📅 28 जुलाई 2017 👁 33.4 हज़ार बार देखी गई 💬 2 कमेंट ★ 3.2 (457)

अगर आप अपनी सब्जी में चाहते हैं एक अलग स्वाद तो बनाइए इसे तिल नारियल की ग्रेवी के साथ. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sesame Coconut Gravy

  • तिल - 1 टेबल स्पून 
  • सूखा नारियल - ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • टमाटर - 2 (150 ग्राम) 
  • अदरक - ½ इंच टुकडा़ 
  • हरी मिर्च - 1 
  • तेल - 1-2 टेबल स्पून 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच 
  • नमक - ⅓ छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार 
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)

विधि - How to make Til Nariyal Tari

पैन को गैस पर रखकर गरम कीजिए. पैन गरम होने पर इसमें ½ छोटी चम्मच जीरा डाल दीजिए. जीरे को हल्का सा भून लीजिए. जीरा के भुन जाने पर इसमें तिल डाल दीजिए और तिल को भी बिलकुल हल्का सा रंग बदलने और हल्का सा फूल जाने तक भून लीजिए.

तिल भुन जाने पर गैस बंद कर दीजिए और इसे अलग प्लेट में निकाल लीजिए और थोड़ा ठंडा होने दीजिए.

पैन को गैस पर रखिए और इसमें 1 -2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. मसाला भून जाने पर टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को मध्यम आंच पर तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल अलग ना होने लगे.

इसी बीच, नारियल और भूने हुए तिल-जीरे को मिक्सर जार में डालकर साथ ही ½ कप पानी डालकर पेस्ट तैयार कर लीजिए.

मसाले को बीच-बीच में चलाते रहिए. मसाले में से तेल अलग होने और अच्छी महक आने पर मसाला भुनकर तैयार है. मसाले में तिल नारियल का पेस्ट डाल दीजिए और मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूनिए तब तक कि मसाले में फिर से तेल न अलग होने लगे.

मसाला भुन जाने के बाद मसाले में 1 कप पानी डाल दीजिए. ग्रेवी को पतली या गाढी़ जैसी पसंद करें उस हिसाब से पानी डाल सकते हैं.

ग्रेवी में गरम मसाला, नमक थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. ग्रेवी को 2-3 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए. ग्रेवी बनकर तैयार है, गैस बंद कर दीजिए. ग्रेवी को प्याले में निकाल लीजिए. इसके ऊपर थोड़ा सा हरा धनिया डालकर गार्निश कर दीजिए.

तिल नारियल ग्रेवी में भुना हुआ बैंगन, केला डालकर खा सकते हैं या किसी भी कोफते के लिए उपयोग किया जा सकता है.

सुझाव

  • तिल को ज्यादा नहीं भूनना होता है. अगर तिल ज्यादा भुन जाए तो ग्रेवी कड़वी हो जाती है. 
  • लाल मिर्च आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं.

Basic Gravies - 2 । विभिन्न प्रकार की तरी - 2 । White Gravy, Besan ki Gravy and Makhni Gravy |

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (457 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (2)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Anita Rani
Ye to ekdum alag tarah ki gravy batayi apne Nishaji Mai ise try karoongi. Thank you

निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.
Meera Seth
Nariyal sookha hua hi lena hai. Taaza nariyal nahi le sakte kya?

निशा: मीरा जी, इसके लिए सूखा नारियल ही लेना है.