मखनी ग्रेवी । Basic Gravies - 2 । विभिन्न प्रकार की तरी - 2 । Makhni Gravy

ग्रेवी की दूसरी श्रंखला में से मखनी ग्रेवी की रेसिपी, दाल, पनीर, कोफ्ते आदि के स्वाद को दुगुना कर दे.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Makhani Gravy
- मक्खन - 1 टेबल स्पून
- तेल - 1 टेबल स्पून
- भुना जीरा पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- टमाटर - 2 (150 ग्राम)
- अदरक - ½ इंच टुकडा़
- हरी मिर्च - 1
- लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
- क्रीम - ½ कप
- नमक - ⅓ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
विधि - How to make Makkhni Tari
ग्रेवी बनाने के लिए, टमाटर, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लीजिए.
पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर भुना हुआ जीरा डालकर हल्का सा भून लीजिए, और गैस धीमी रखें ताकि मसाले जले नहीं. जीरा भूनने पर धनिया पाउडर और हल्दी पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. मसाला भून जाने पर टमाटर-अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट डाल दीजिए और लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल अलग ना होने लगे.

मसाले को बीच-बीच में चलाते रहें. मसाले में से तेल अलग होने और अच्छी महक आने पर मसाला भुनकर तैयार है. मसाले में आधा कप क्रीम डाल दीजिए और मसाले को लगातार चलाते हुए तब तक भूनिए जब तक कि मसाले में उबाल न आ जाए ओर तेल न अलग होने लगे.
मसाला भुन जाने पर मसाले में ½ कप पानी डाल दीजिए. ग्रेवी को पतली या गाढी़ जैसी पसंद करें उस हिसाब से पानी डाल सकते हैं.
ग्रेवी में उबाल आने दीजिए. फिर इसमें नमक, गरम मसाला और थोडा़ सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. ग्रेवी को 1-2 मिनिट उबाल लीजिए. ग्रेवी में 1 टेबल स्पून मक्खन डाल दीजिए और मिक्स कर दीजिए.
मक्खनी ग्रेवी बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और ग्रेवी को प्याले में निकाल लीजिए. थोडा़ सा हरा धनिया डालकर ग्रेवी को गार्निश कर दीजिए. मखनी ग्रेवी को पनीर मखनी, वेजिटेबल मखनी, दाल मखनी या फिर कोफ्ते बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है.
सुझाव
- लाल मिर्च आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा डाल सकते हैं.
Basic Gravies - 2 । विभिन्न प्रकार की तरी - 2 । White Gravy, Besan ki Gravy and Makhni Gravy
कमेंट (3)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: भारती जी हां एसा किया जा सकता है.
निशा: विमल जी, आप अमूल की फ्रेश क्रीम यूज कर सकते हैं और मुझे बिना प्याज लहसुन का खाना बनाना अच्छा लगता है इसलिए मैं इसमें ये सब नहीं डालती.
निशा: रिषिता जी, आप घर का बना मक्खन उपयोग कर सकती हैं.