खट्टे मीठे भरवां करेले | Khatta Meetha Karela | Sweet and Sour Stuffed Bitter Gourd

मसालेदार भरवां करेलों के स्वाद से तो आप सभी वाकिफ होंगे लेकिन आज हम एक अलग तरह के खट्टे-मीठे करेले की रेसिपी लाए हैं, जिसे बच्चे भी शौक से खाएंगे.
Read- Khatta Meetha Karela | Sweet and Sour Stuffed Bitter Gourd
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet and Sour Stuffed Bitter Gourd
- करेले - 8 (400 ग्राम)
- नमक - 1 छोटी चम्मच
मसाला करेले में भरने के लिए
- सरसों का तेल - 4 टेबल स्पून
- सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से थोडा़ सा ज्यादा या स्वादानुसार
- पाउडर चीनी - 2.5 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- जीरा - ½ छोटी चम्मच
- हींग - 1 पिंच
विधि - How to make Khatta Meetha Karela
करेलों को अच्छी तरह धो लीजिये. चाकू की सहायता से खुरच कर छील लीजिये. थोडा़ सा नमक छीलन में डाल कर रख दीजिये और थोडा़ नमक करेलों में लगा कर आधे घंटे के लिए रख दीजिए.
करेलों और छीलन को अच्छी तरह से 2 बार साफ पानी से धो लीजिए. छीलन को धोकर छलनी से छान करके इसका सारा पानी निकाल लीजिए.
पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर और छीलन डाल कर 2 मिनिट के लिए लगातार चलाते हुए भून लीजिए. फिर इसमें धनिया पाउडर सौंफ पाउडर, अमचूर, लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स कीजिए और गैस बंद कर दीजिए और इसके बाद नमक और पाउडर चीनी भी डाल दीजिये. मसाले को चमचे से चला कर अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए. मसाले को प्लेट में निकाल लीजिए, थोडा़ ठंडा होने दीजिए. भुना हुआ मसाला करेलों में भरने के लिये तैयार है.

करेले को इस तरह से साइड से काटिए कि वे दूसरी साइड से जुड़ा रहे. फिर एक-एक करेले में मसाला दबा दबा कर भर लीजिए.
पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये. मसाले भरे हुये करेले तेल मे लगाइए और ढक्कन से ढककर 3-4 मिनिट तक धीमी और मीडियम आग पर पकने दीजिए और फिर चैक कीजिए. ढक्कन खोलिये, करेलों को पलटिये और करेलों को दोबारा ढक कर फिर से 3 मिनिट तक पकाइये. एक बार फिर से चैक कीजिए और करेलों को दूसरी ओर से सिकने के लिए पलट दीजिए. करेले ब्राउन होने तक पलट पलट कर सेक लीजिये, भरवां करेले तैयार हैं. गैस बंद कर दीजिए.
करेलों को प्लेट में निकाल लीजिये और हरे धनिये से सजाइये. खट्टे मीठे भरवां करेलों को चपाती, पराठे या पूरी किसी के भी साथ परोसिये और खाइये. करेलों को फ्रिज में रखकर के 6-7 दिनों तक खाया जा सकता है.
Khatta Meetha Karela | खट्टे मीठे भरवां करेले । Sweet and Sour Stuffed Bitter Gourd
कमेंट (9)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: कविता जी, आप मेरी वेबसाइट पर ऎसी बहुत सी रेसिपी देख सकते हैं. जैसे की सोया चाप फ्राय, मूंगलेट, आलू सूजी फिंगर इत्यादि इनका स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा.
निशा: तुषारिका जी, आप मेरी इतनी तारीफ करती हैं इससे मेरा काम करने का उत्साह बड़ता है, मैं आप सबकी आभारी हूं, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राजेन्द्र जी, सुखा ही रखना है.
निशा: कुमुद जी, अगर बीज नरम हैं तो आप उन्हें स्टफिंग के लिए उपयोग कर सकते हैं.
निशा: शशि जी, आप इन पर धागा लपेट कर इन्हें बांध सकती हैं, इससे मसाला बाहर नहीं आएगा.
निशा: फैजा़न जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: विजय जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकते हैं.
निशा: निष्ठा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए.