टमाटर की मीठी चटनी | Sweet Tomato Chutney Recipe | Sweet n Spicy Tomato Chutney

📅 5 जुलाई 2017 👁 1.8 लाख बार देखी गई 💬 20 कमेंट ★ 3.6 (594)

टमाटर की मीठी चटनी स्वाद में बहुत ही बेहतरीन होती है और परांठे, पूरी, चपाती, कचौरी आदि का ज़ायका और भी बढ़ा देती है. 

Read - Sweet Tomato Chutney Recipe - Sweet n Spicy Tomato Chutney

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet n Spicy Tomato Chutney 

  • टमाटर- 4 (300 ग्राम)
  • तेल- 1 टेबल स्पून
  • चीनी- ¼ कप (50 ग्राम)
  • सौंफ पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- ½ छोटी चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • काला नमक- ¼ छोटी चम्मच
  • नमक- ⅓ छोटी चम्मच

विधि - How to make Sweet Tomato Chutney

टमाटर को बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लीजिए. कटे हुए टमाटर को मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए.

चटनी को पकाने के लिए, कढ़ाही को गैस पर रखिए. कढ़ाही में तेल डाल दीजिए और तेल को गरम होने दीजिए. तेल गरम होने पर, इसमें जीरा डालकर चटखा लीजिए. इसके बाद, इसमें हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिए.

फिर, टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, सौंफ पाउडर, काला नमक, नमक और चीनी डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को मिक्स कर लीजिए. चटनी को टमाटर के अच्छे से पकने और चटनी के पूरी तरह से गाढ़ा होने तक पका लीजिए. चटनी को बीच-बीच में चलाते रहिए.

टमाटर के पकते और चटनी के गाढ़ा होते ही चटनी बनकर तैयार है. चटनी को बनने में 15 मिनिट लगे हैं. टमाटर की मीठी चटनी को किसी प्याले में निकाल लीजिए. इस स्वादिष्ट और मज़ेदार चटनी को फ्रिज में रखकर पूरे 1 सप्ताह तक खा सकते हैं.

Sweet Tomato Chutney Recipe | Sweet n Spicy Tomato Chutney | टमाटर की मीठी चटनी

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.6 / 5 (594 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (20)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Invit for you____sweet soas
Maithily Saran Gupta
बहुत बहुत धन्यवाद.
Renu singh
Bagair lahsun pyaj ke aapke recipes mai aksar try karti hu, bahut swadisht banate hai, thank you Nisha ji
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Renu singh
kailash chand kumawat
nice recipe
NishaMadhulika
कैलाश जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Rupa Singh
Very nice aapki chtani aachchhi lagi very much
NishaMadhulika
रुपा जी, रेसिपी पसंद करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Rupa Singh
Hame aapki chtani aachchhi lagi
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Rupa Singh
Gaurav kumar
Nice Mene ye sab pad kar Cathy B'nai super bhut aachi bani and thank you for this site .......

निशा: गौरव जी, अपने अनुभव हमारे साथ साझा करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Naren
निशा जी में एक वर्किंग male हूँ .और मेरी पत्नी भी एक वर्किंग लेडी है .इसीलिए कभी कभी आप की रेसिपी देख कर छुट्टी वाले दिन में खाना बनाता हूँ .
जो की मेरी पत्नी और बिटिया को बहुत अच्छा लगता हैं. बहुत बहुत धन्यवाद .

निशा: नरेन जी, व्यस्तता के बावजूद आप अपने परिवार के लिए इतना करते हैं यह बहुत ही अच्छी बात है. बहुत बहुत धन्यवाद.
minivp
mujhe aapka receipe bohut pasand aaya. issay meine khar mein try kiya sabko pasand aaya

निशा: मुझे खुशी है की आपने इसे बनाया और रेसिपी सभी को पसंद आई धन्यवाद.
Sowmya Iyer
I am a south Indian, married to a north Indian. I knew nothing about North Indian cooking. Your recipes have helped me a lot, especially because you cook without garlic and onion. Love it. Great work!! Thank you.

निशा: सौम्या जी, मुझे खुशी की आपको मेरी रेसिपी अच्छी लगी बहुत बहुत धन्यवाद.
Roopsingh
Please 15 letter tamaater chatni ke liye jaankaari dijiye
super
I like your all recipy. all recipy are fantastic. I know esily.

निशा: सुपर जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Banita
निशा जी ! मुझे एक अच्छा कुक बनाने के लिए धन्यबाद.
मैंने आपके द्वारा बताई गई काफी रेसपिज बनाई हैं और कटहल जिसे बनाने से मैं हमेशा कतराती थी, अब खुशी खुशी बना लेती हूँ. ईश्वर आपको एक सेहतमंद जीवन दे और आप इसी तरह हमे अच्छी अच्छी रेसपिज बताती रहें .
Sunaina
Namaskar behen jee . . .
Kripiya hum darshko ke sath rajma masala "POWDER" aur Chole masala POWDER banane ki vidhi share kare . . . .ho sake to plz video zarur upload kariyega .
Hum saare darshak aapke atyant aabhari rahenge .
Dhanyvaad

निशा: सुनैना जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Nisha
Heeng chana haldiram style recipe video plz
निशा: निशा जी मैं बनाने की कोशिश करूंगी.
Rani Jaiswal
Nishaji Namaskar! bahut hi badiya recipe hai. Mai jaroor try karungi. Kya isme hum gud kaprayog kar sakte hai?

निशा: रानी जी, उपयोग कर सकते हैं.