बथुआ की भुजिया - Bathua Bhujia Recipe

📅 22 फरवरी 2008 👁 3.8 लाख बार देखी गई 💬 18 कमेंट ★ 2.8 (4219)
बथुआ की भुजिया - Bathua Bhujia Recipe

आप बथुआ का रायता तो बनाते हीं होंगे. इसे आप पालक या सरसों में मिलाकर स्वाद को और बढ़ा सकते हैं. बथुआ पाचनक्रिया को दुरुस्त करता है. सर्दियों में तो बथुआ हमारे खाने का अभिन्न अंग होता है. इसकी भुजिया भी बनाई जाती है. आइये आज हम बथुआ की भुजिया बनायें. (Bathua, Lamb's Quarter, White Goosefoot, Wild Spinach).

Read : Bathua Bhujia Recipe in English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bathua Bhujia Recipe

  • बथुआ - 1 बंच (500 ग्राम)
  • हींग - 2-3 पिंच
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Bathua Bhujia Recipe

bathua_patte_208711777.jpgबथुआ के डंठल तोड़कर साफ कर लीजिये. मुलायम पत्तियां निकालकर पानी में दो बार डुबोकर धो लीजिये. चलनी में रखकर पानी निकाल दीजिये.

बथुआ को बारीक काट लीजिये.

किसी बर्तन में कटा हुआ बथुआ और 3/4 कप पानी डालकर इसे ढककर उबाल लीजिए. 5 मिनिट बाद, बथुआ चैक कीजिए. बथुआ की पत्तियां सख्त लगे तो इसे 2-3 मिनिट और उबाल लीजिए. पानी कम लगे तो थोड़ा सा बढ़ा लीजिए. 

3 मिनिट बाद, इसे फिर से चैक कीजिए. बथुआ की पत्तियां नरम हो गई होंगी. 

भुजिया बनाने के लिए कढ़ाही में 2 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. तेल में हींग  और जीरा डाल दीजिये. जीरा भुनने के बाद, कटी हुई हरी मिर्च, हल्दी पाउडर डालकर चमचे से चलाइये. इसके बाद, उबला बथुआ पानी से निकालकर मसाले में डाल दीजिए. नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर चमचे से चलाकर सब्जी को सारी चीजें मिलने तक भूनिये. सब्जी को 2 मिनिट खुला ही पका लीजिए. 

सब्जी को चमचे से चलाकर देखिए,  बथुआ की भुजिया तैयार है.

बथुआ की भुजिया को प्याले में निकाल लीजिये. परांठे, चपाती किसी के साथ परोसिये और खाइये.

सुझाव

  • साबुत बथुआ की पत्तियां उबालने की बजाय कटी हुई बथुआ की पत्तियों को उबालकर यूज करने से सब्जी ज्यादा स्वादिष्ट बनती है.
  • भुजिया को बिना बथुआ उबाले भी सीधे बनाया जा सकता है. 

Bathua Bhujia Recipe vidoe in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.8 / 5 (4219 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (18)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Tushar Patil
बथुआ को मराठी मे क्या केहते है?
NishaMadhulika
Tushar Patil जी, इसे चाकवत भी कहते हैं.
ncm
Thanks Nisha Ji...lovely dish...
Can we add paneer ( cottage cheese in it 0 ????
NishaMadhulika
ncm , आप अपने स्वादानुसार पनीर भी उपयोग कर सकते हैं.
Hanif Hamdare
Where do I get bathua leaves in mumbai.

निशा: हनिफ जी, आपको ये सब्जी किसी भी अच्छी आस-पास की सब्जी मंडी में आसानी से मिल जाएगी.
अजय
बथुआ को मराठी भाषा में क्या कहते है?
piya
Kya aise hi kisi v cheez ka saag banaya ja sakta h Nisha g
निशा: पिया जी, किसी भी हरी पत्तियों कि सब्जी से इस तरह भूजिया बना सकते हैं.
samimanijhawan
vry esy and nic reciepes

निशा: समी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
biseshwar rajak
bathuva sag khane se kiya phayda hota hail

निशा: बथुआ पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है. सर्दियों में तो बथुआ खाने से शरीर को गर्मी मिलती है, बथुए में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है और कई बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है.
Ajay Gupta
My wife adds CHANE DAL two table spoon and red chilli flake to Bathua and it really adds flavor and taste.
renu mishra
Thanks nishaji
rekha
What is Batuwa & what we call in other name.. in Maharastra how it taste what are the benifits
Anuradha
nishaji aap jo bhi bata ti hai bahut achche se batati hai jis se samazne me aasan ho jata hai mene aapka vedio dekha jo mujhe sanjeev kapoor ke vedio se bhi jaada achcha laga.Thanks , aapke vedios ki wajah se maine bahut kuch banana seekh liya hai.
ADITYA SETHI
BATHUA KI SABGI KASE BANAY!!!!!!!!!!
miss nancy lewis
wow nishaaji vedio bahut hi achhi lagi khaskar bathuaa ki sabji really aapki website bahut hi labhdaayak siddha hui hai thanx .
Sanjiv
Yes Amrita, U have got it; do not forget to add ounce of chillies too.
r.k agrawal
how bathuwa vegetable prepared with palak or sarson ka saag
rk agrawal
निशा: आप बथुआ भी साफ करके सरसों के पत्तों के साथ इन पत्तों की तरह ही काट कर मिला लिया जाता है और सब्जी तैयार कर ली जाती है.
sughanda
This recipe in English

We often make bathua (chenopodium) raita. You can also use it along spinach and mustard for enhancing their flavor. It also helps maintain digestive system. Bathua is a crucial part of meals during winters. You can also make Sabzi from it. Today we will make bathua bhujia.

Ingredients for Bathua Bhujia Recipe

Bathua (chenopodium) - 500 grams (1 bunch)
Oil - 2-3 tbsp
Asafoetida - 2-3 pinch
Cumin seeds- ½ tsp
Green chilly - 2-3 (finely chopped)
Turmeric powder - ¼ tsp
Red chilly powder - ¼ tsp
Salt - as per taste

How to make Bathua Bhujia Recipe

Remove the stalk and clean bathua. Wash twice thoroughly. Keep it in a sieve so that excess water drains out.

Now finely chop bathua.

Bathua bhujia can be prepared in two:

One, by directly suating the chopped bathua in oil and spices. Second by boiling chopped bathua first and then sauté in oil and spices.

We will make bhujia with first method of cooking. Take oil in a pan and place it on flame for heating. Add cumin seeds and asafoetida and sauté for while. Also add chopped green chilly as well. Stir with help of a spoon.

Now add chopped bathua, salt and red chilly powder and sauté for 2-3 minutes. Add ½ cup water, cover and cook Sabzi for 5-6 minutes on low flame.

Open the lid of Sabzi. Stir with spoon and check whether leaves have got tender or not. If they are not tender, cook for 3-4 minutes more. Add water if needed. Check the Sabzi again, this time leaves have become soft. If you get to see any amounts of water in Sabzi then bring the flame to maximum and cook for 2-3 minutes without covering the pan. Yummy and tasty Bathua bhujia is now ready.

Take out bathua bhujia in a serving bowl. Serve with chapatti, parantha or any other Indian bread.