मिर्ची और मेथी दाने की चटपटी सब्जी - Mirchi Methi Dana Recipe - Spicy chili with Fenugreek Seeds

📅 18 जून 2017 👁 65.6 हज़ार बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 3.5 (568)

मेथी दाने का कढ़वा स्वाद कम ही लोगों को पसंद आता है, लेकिन आज की हमारी विशेष पेशकश मिर्च और मेथी दाने की चटपटी सब्जी का अनोखा ज़ायका तीखे के शौकीनों को खास भाएगा. 

Read- Mirchi Methi Dana Recipe - Spicy chili with Fenugreek Seeds

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spicy chili with Fenugreek Seeds

  • हरी मिर्च- 100 ग्राम 
  • मेथी- 2 टेबल स्पून (भीगे हुए)
  • तेल- 2 टेबल स्पून 
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच 
  • हींग- 1 पिंच 
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच 
  • सौंफ पाउडर- 1 छोटी चम्मच 
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच 
  • अमचूर- ½ छोटी चम्मच 
  • नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार 

विधि - How to make Mirchi Methi Dana

मेथी को अच्छे से धोकर 4 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए. इसके बाद इसमें से अतिरिक्त पानी हटाकर ले लीजिए.

हरी मिर्च को भी अच्छे से धोकर साफ करके इसके डंठल हटा दीजिए और छोटा-छोटा काटकर तैयार कर लीजिए.

पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर इसमें जीरा डाल दीजिए. जीरा चटख जाने पर हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर डालकर बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स कीजिए. फिर, इसमें नमक और अमचूर डाल दीजिए. सभी चीजों को मिलने तक मिला लीजिए.


मिर्च को ढककर 2 मिनिट धीमी आंच पर पकने दीजिए. इसके बाद इसे चैक कीजिए. 2 मिनिट बाद मिर्च को अच्छे से चला दीजिए और इसमें भीगे हुए मेथी दाने डालकर मिक्स कीजिए. इसे फिर से 2 मिनिट के लिए ढका ही पकने दीजिए और बाद में चैक कीजिए.

मेथी मिर्च बनकर तैयार है. आप इसे अच्छे से चला दीजिए और गैस बंद कर दीजिए. मेथी मिर्च को प्लेट में निकाल लीजिए. चटपटी-तीखी मेथी मिर्च को खाने में साईड डिश के रूप में सर्व कीजिए. आपको इनका टेस्ट बहुत पसंद आएगा. मेथी मिर्च को फ्रिज में रखकर 1 सप्ताह तक आराम से खाया जा सकता है.

Mirchi Methi Dana Recipe - मिर्ची और मैथी दाने की चटपटी सब्जी - Spicy chili with Fenugreek Seeds

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.5 / 5 (568 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

RINKU GOYAL
NISHAJI AAP ISME METHI KO UBSLKAR DALE TO AUR BHI AACHI LAGEGI ME AAISE HI BANATI HI
NishaMadhulika
निशा: रिंकू जी, अपने सुझाव और अनुभव हमारे साथ शेयर करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Diksha
Kya hum dahi use kar sakte hai Kya..... Main ye bahut banati hun nashte me parathe k sath par dahi ka sochti hu Kai baar
Apki Kya Ray hai
निशा: दीक्षा जी, इस सब्जी में दही नहीं डाला जाता है लेकिन आप डालकर ट्राई कर सकती हैं और बतायें अवश्य दही से सब्जी में क्या स्वाद रहा.
Sudha srivastav
धन्यवाद निशा मैम,बहुत अच्छी जानकारी दी, मैम मेरी मम्मी सरसो के कच्चे तेल मे आम का अचार बनाती थी, बहुत ही स्वादिष्ट, और दसों साल तक चलता था, अब वो नहीं है, इसलिए प्लीज़ अगर आप कच्चे तेल मे अचार बनाने की विधि बताएं तो बहुत कृपा होगी,
Shikha gupta
Wow much yummy

निशा: शिखा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Ritwik Jain
Nishaji ye kadvi nahi lagegi kya.. methi to bahut jyada kadvi hoti hai.

निशा: ऋत्विक जी, हमने इसे भीगो कर बनाया है जिससे इसका कड़वापन काफी हद तक कम हो जाता है.
Farha
Wow...Tasty and spicy dish. I am gonna try it right now. My mumma really likes spicy food. Thanks ma'am

निशा: फरहा जी, बहुत बहुत धन्यवाद. आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिएगा.