कैरी पुदीना चटनी - Raw mango Mint Chutney - Kacche Aam Podina Chutney - Green Mango Mint Chutney

📅 19 मई 2017 👁 1.2 लाख बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 3.2 (725)

स्वाद में बेमिसाल और बनाने में सरल कैरी पुदीना चटनी, गर्मियों के मौसम के लिए खास.

Read - Raw mango Mint Chutney - Kacche Aam Podina Chutney Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Mango Mint Chutney

  • पुदीना - 2 कप (250 ग्राम) 
  • कच्चा आम - 1 (150 ग्राम)
  • हरी मिर्च - 4-5 
  • सौंफ पाउडर - 2 छोटी चम्मच 
  • जीरा - 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार 
  • नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Raw mango Mint Chutney

पुदीना को साफ करके मोटी डंडियां हटाकर पत्तों को साफ पानी से धो लीजिए और छलनी में रखकर सारा पानी सूख जाने तक सुखा लीजिए.

आम को छीलकर पल्प निकाल लीजिए और पल्प को छोटे-छोटे टुकड़ों मे काटकर एक प्याले में रख लीजिए.
मिक्सर जार में आम के टुकड़े, पुदीना के पत्ते और नमक डाल दीजिए. साथ ही काला नमक, जीरा, सौंफ और हरी मिर्च को दो भाग करते हुए भी डाल दीजिए. इसमें ½ कप पानी डालकर एकदम बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए.

चटनी पिसकर तैयार है. चटनी को प्याले में निकाल लीजिए.

कच्चे आम पुदीने की चटनी परोसने के लिये तैयार है. इस चटपटी और ज़ायकेदार कच्चे आम की चटनी को कचौड़ी, समोसे, पकौड़े, दोसे किसी भी भोजन के साथ सर्व कर सकते हैं.

सुझाव

  • हरी मिर्च आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं.

Raw mango Mint Chutney - कैरी पुदीना चटनी - Kacche Aam Podina Chutney - Green Mango Mint Chutney

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (725 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Mukesh singh
Mai es pest ko kaise powder bna skta hu
निशा: मुकेश जी, ये पेस्ट के वजाय पोदीना पाउडर और अमचूर पाउडर और अन्य मसाले पाउडर में मिलते हैं, उन्हैं यूज किया जा सकता है.
Aarti
Nishaji, can I make the chutney one day in advance? Will it spoil the next day?

निशा: आरती जी, आप इस चटनी को बना कर फ्रिज में रख कर 5-6 दिन तक उपयोग में ला सकते हैं.
rakhiinindia.in
Very nice and simple recipe Raw mango Mint Chutney - Kacche Aam Podina Chutney - Green Mango Mint Chutney I tried it and it came out superb...thanx

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Lakshmi Aravamuthan
Thanks for this swAdhisht and super easy mango chutney.I have all the ingredients that is needed for this recipe I will be making this for today for tiffin..
Nisha ji what is the shelf life for this chutney.

निशा: लक्ष्मी जी, अप इसे फ्रिज में रख कर 5-6 दिन तक उपयोग में ला सकते हैं.
Sheen
Jab kaccha aam nahi ho toh kitna amchoor powder Lena hoga aur neebu ka ras bhi kitna le
निशा:शीम जी, अमचूर पाउडर एक छोटी चम्मच या एक नीबू का रस लिया जा सकता है.
Anupriya Garg
Meri nani ye chutney banaya karti thi. Mujhe bahut tasty lagti thi. Thank you mam apne ye recipe banai, mai aj hi ise try karungi aur sabko taste karaungi.

निशा: अनुप्रिया जी, बिलकुल आप ये चटनी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए, धन्यवाद.
Reshma Malik
Isme dhaniya bhi daal sakte hai nishaji?

निशा: रेशमा जी, जी हां अवश्य डाल सकते हैं.