लाल सूप (Carrot Cold Beet Soup – Gajar Chukandar Soup)

सर्दी का मौसम और गरमा गरम सूप सभी की आवश्यकता है. आज मेरे बेटे ने कहा कि मम्मा लाल सूप बनाइये, और लाल सूप के लिये सुझाव भी दे दिये कि आप उसमें चुकन्दर, लाल पत्ता गोभी, लाल गाजर और लाल शिमला मिर्च लाल सब्जियों का प्रयोग कीजिये, तो आज हम अपने बेटे की पसन्द और सुझाव के अनुसार लाल वेजिटेबल सूप बनाया . सच में यह सूप बहुत ही स्वादिष्ट बना़. आप भी बनाईये ये लाल सूप.
Read - Carrot Cold Beet Soup – Gajar Chukandar Soup Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Carrot Cold Beet Soup
- चुकन्दर - 1 मीडियम आकार का ( छोटा छोटा काट लीजिये)
- लाल पत्ता गोभी - एक कटोरी कटा हुआ
- गाजर - 1 मीडियम आकार की ( छोटी छोटी काट लीजिये)
- लाल शिमला मिर्च - 1 मीडियम आकार की ( छोटी छोटी काट लीजिये)
- वेबी कार्न - 4-5 लम्बे लम्बे टुकड़े काट लीजिये
- ब्रोकली - एक छोटी कटोरी कटा हुआ
- कार्न फ्लोर - 1 बड़ा चम्मच
- मक्खन - 2 टेबिल स्पून
- अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा ( कद्दूकस किया हुआ या 1 छोटी चम्मच पेस्ट)
- सफेद मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- काली मिर्च - आधा छोटी चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- चिल्ली सास - 1 बड़ा चम्मच
- नीबू - छोटे नीबू का रस
विधि - How to make Carrot Cold Beet Soup
सारी सब्जियां हमने धोकर, काटकर तैयार कर लीजिये.
कार्न फ्लोर लीजिये, आधा छोटी कटोरी पानी में घोलिये, (घोल में गुठलियां नही बननी चाहिये).
एक भारी तले के बर्तन में 1 1/2 टेबिल स्पून मक्खन डाल कर गरम कीजिये. अदरक का पेस्ट और चुकन्दर डालिये, और 2 मिनिट तक मीडियम गैस पर भूनिये.
अब बची हुई सारी सब्जियां डाल दीजिये. सब्जियां को 2-3 मिनिट तक चमचे से चलाते हुये भूनिये. अब सब्जियों को ढककर 2 मिनिट तक धीमी गैस पर पकने दीजिये. इन सब्जियों में 700 ग्राम पानी, कार्न प्लोर का घोल, सफेद मिर्च, काली मिर्च, नमक और चिल्ली सास डाल दीजिये.
सूप को उबाल आने तक चमचे से लगातार चलाते रहिये. उबाल आने के बाद धीमी गैस पर 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये. लाल वेजिटेबल सूप बन गया है. गैस बन्द कर दीजिये. सूप में नीबू का रस मिला दीजिये.
सुप को बाउल में निकालिये. मक्खन और हरे धनिये से सजा कर परोसिये और पीजिये.
कमेंट (32)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: देविका जी, बोकली ग्रीन कलर की गोभी के जैसे दिखने वाली सब्जी है, चुकन्दर लाल कलर का होता है, और बेबी कार्न छोटा बेबी भुट्टा होता है ये सारी चीजें सब्जी वालों पर मिलती है.
निशा: सीमा जी, बिलकुल बना सकते हैं.
PPlease suggest receipy for lever damage patient.
निशा: प्रग्या जी हां आप अपने पसन्द की वेजीटेबल यूज कर सकते हैं.
निशा: रमेश तो कोई बात नहीं है, चुकन्दर से लाल कलर अच्छा आता है, और सब्जियां जो उपलब्ध हो वह ले लीजिये, अच्छा सूप बनेगा.
TC...
निशा: प्रीती, डायबेटिक पेसेन्ट के लिये ताजा घर का बना खाना अच्छा होता है, चीनी से बनी चीजें उन्हैं नहीं खानी होती है, डाक्टर से भी सलाह ले सकते हैं.
Thanks and Regards,
Amit Gupta
निशा: प्रियंका, चुकन्दर बहुत ही गुणकारी होता है, इसका जूस नियमित लेने से गैस, कान्स्टीपेसन, एनीमिया में ये दबा का काम करता है.
corn flour kya hoti hai hindi me kya kahate hai, वेबी कार्न kay hai, ब्रोकली kay hai.
Thanks
Prashant
निशा:, बेबी कार्न, छोटे भुट्टे हैं , ब्रोकली ग्रीन कलर का फूल गोभी की तरह होता है, इससे सब्जी या सलाद बनाया जाता है, आप इसे कुछ सब्जी वालों की दुकान से ही ले सकते हैं.
corn flour kya hoti hai hindi me kya kahate hai
Thanks
Prashant
निशा: प्रशान्त, ये कार्न का स्टार्च होता है, इसे कार्न फ्लोर ही कहते हैं.
निशा: कान्ता, कार्न फ्लोर सूप को गाड़ा करने के लिये होता है, कार्न फ्लोर की जगह उतनी ही मात्रा में मैदा डाली जा सकती है.
निशा: चुकन्दर में आयरन और बहुत सारे मिनरल मिलते हैं, जिसकी हमारे शरीर को हमेशा ही आवश्यकता रहती है.
निशा: सन्ध्या पत्ता गोभी यानी Cabbage
Thank you,