कटहल भरवां मसाला परांठा - Jackfruit Bharwan Masala Paratha - Raw Jack Fruit stuffed Paratha

📅 17 मई 2017 👁 42.2 हज़ार बार देखी गई 💬 4 कमेंट ★ 3.2 (650)

स्टफ्ड परांठों को खाने का मज़ा ही अलग होता है. तो क्यों ना आज कटहल के भरवां मसाला परांठे बनाए जाएं.

Read - Jackfruit Bharwan Paratha - Raw Jack Fruit stuffed Paratha Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Raw Jack Fruit stuffed Paratha

  • गेहूं का आटा- 2 कप (300 ग्राम)
  • कटहल- 250 ग्राम
  • बेसन- 2 टेबल स्पून
  • तेल- 3 से 4 टेबल स्पून
  • हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • अदरक का पेस्ट- 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ⅓ छोटी चम्मच
  • अमचूर- ⅓ छोटी चम्मच
  • नमक- 1.25 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Jackfruit Bharwan Masala Paratha

कटहल को पानी भरे प्याले में डालकर धो लीजिए. इसके बाद, कटहल को छोटा-छोटा काट लीजिए. कटहल को काटते समय कटहल के बीज के छिलकों को ज़रूर निकाल दीजिए.

कटहल उबालिए
कटहल को उबालने के लिए कुकर में डालिए. साथ ही ¼ कप पानी डाल दीजिए और कुकर को बंद करके 1 सीटी आने तक कटहल उबाल लीजिए. कुकर में 1 सीटी आने के बाद, गैस धीमी कर दीजिए और कटहल को 3 से 4 मिनिट तक उबलने दीजिए.

4 मिनिट बाद, गैस बंद कर दीजिए और कुकर का प्रैशर अपने आप खत्म होने दीजिए. इसके बाद, कटहल को दबाकर चैक कर लीजिए, यह अच्छे से नरम हो गया है. कटहल को छलनी में डाल दीजिए और कटहल को दबाकर इसमें से पानी निचोड़ लीजिए. कटहल को प्याले में पलटिए और मैशर से अच्छे से बारीक मैश कर लीजिए.

नरम आटा गूंथिए
एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लीजिए. इसमें 2 छोटी चम्मच तेल डालकर मिक्स कर लीजिए और आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लीजिए. इतना आटा लगाने में 1 कप से थोड़ा कम पानी लगता है. आटे को 10 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए जिससे आटा सैट होकर तैयार हो जाए.

स्टफिंग तैयार कीजिए
पैन गरम करके उसमें 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिए. तेल में बेसन डालिए और इसे लगातार चलाते हुए हल्का सा रंग बदलने और अच्छी सी महक आने तक भून लीजिए.

बेसन भुनने के बाद, इसमें जीरा पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए और गैस बिल्कुल धीमी कर दीजिए ताकि मसाले जले ना. मसाले को लगातार चलाते हुए धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. मसाले को अच्छे से मिलाते हुए हल्का सा भून लीजिए.

फिर, इसमें मैश किया हुआ कटहल, नमक, गरम मसाला और अमचूर डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे तरीके से मिक्स करते हुए कटहल को मध्यम आंच पर भूनिए. इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिला दीजिए. स्टफिंग तैयार है, इसे एक प्याले में निकाल लीजिए और थोड़ा सा ठंडा होना दीजिए.

परांठा बेलिए
आटा सैट होने पर, हाथ पर थोड़ा सा तेल लेकर आटे को मसलकर चिकना कर लीजिए. आटे से थोड़ा सा आटा तोड़कर गोल लोई बना लीजिए. इसके बाद इसे दबाकर पेड़े जैसा बना लीजिए और सूखे आटे में लपेटकर चकले पर रखिए. इसे 3 से 4 इंच के व्यास में बेल लीजिए और इस पर थोड़ा सा तेल लगा दीजिए. इस पर 1.5 से 2 चम्मच स्टफिंग रख दीजिए. परांठे को चारों तरफ से उठाकर स्टफिंग को अच्छे से बंद कर दीजिए और उंगलियों की सहायता से इसे दबा लीजिए ताकि स्टफिंग चारों ओर फैल जाए.

स्टफ्ड लोई को उठाइए और सूखे आटे में लपेटकर चकले पर रखिए तथा 6 से 7 इंच व्यास का थोड़ा मोटा परांठा बेल लीजिए.

परांठा सेकिए
तवे को गरम कर लीजिए. तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दीजिए. परांठे को तवे पर डाल दीजिए और नीचे की ओर से हल्का सा सेक लीजिए. जैसे ही परांठा ऊपर से हल्का सा डार्क दिखने लगे, वैसे ही इसे पलट दीजिए और परांठे को दूसरी तरफ भी हल्की सी चित्ती आने तक सेक लीजिए.

परांठे के इस तरफ थोड़ा सा तेल डालकर चारों तरफ अच्छी तरह से फैला दीजिए तथा परांठे को पलटकर इस साइड भी थोड़ा सा तेल चारों ओर लगा दीजिए. परांठे को किसी भी कलछी से हल्का सा दबा-दबाकर धीमी आग पर दोनों ओर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लीजिए.

सिके हुए परांठे को तवे से उतारकर किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख दीजिए और सारे पराठे इसी तरीके से सेककर तैयार कर लीजिए. इतने आटे में 4 से 5 पराठे बन जाते हैं.

कटहल के लज़ीज़ पराठे खाने के लिए तैयार हैं. कटहल के पराठों को हरे धनिये की चटनी, दही या अपनी पसंद की किसी भी सब्जी के साथ परोसिए.

सुझाव
कच्चा यानिकि सफेद कटहल लें. पीला कटहल पका हुआ होता है, उसे ना लें.
सीधे प्लेट में पराठा रखने से पराठा नीचे से गिलगिला हो जाता है. प्याली के ऊपर पराठा रखने से इस पर नीचे से हवा लगती रहती है और यह क्रिस्पी बना रहता है.

Jackfruit Bharwan Masala Paratha - कटहल भरवां मसाला परांठा -Raw Jack Fruit stuffed Parathae

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (650 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (4)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Sheefail
Oats uttapam recipe video plz

निशा: सुझाव के लिए धन्यवाद, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.
Stuti
Aloo drumstick curry recipe video plz

निशा: स्तुति जी, मैं जल्द ही इस रेसिपी को बनाने की कोशिश करूंगी.
Renu jain
Aapke baare main -(shoonya se shikhar tak)padha.very nice mughe aapki recipes baar-baar read karna achcha lagta hai,bcos first aap hi ki recipe (rawa idli) se maine banana shuru kiya tha, aapka tarika very easy & clear hota hai.aap vegetarian to hain hi kya aap jain hain?

निशा: रेनू जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Tripti
Oats idli ki recipe video plz

निशा: तृप्ती जी, मैं जल्द ही इसे बनाने की कोशिश करूंगी.