आलू पत्तागोभी मटर सब्ज़ी - Aloo Patta Gobhi matar sabzi - Cabbage Peas Potato Dry Curry

📅 27 मार्च 2017 👁 1.8 लाख बार देखी गई 💬 10 कमेंट ★ 4.1 (608)

टमाटर का अलग से मसाला भूनकर बनाई गई आलू पत्तागोभी मटर की सूखी सब्ज़ी, आपको दे नया स्वाद.

Read - Aloo Patta Gobhi matar sabzi - Cabbage Peas Potato Dry Curry Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cabbage Peas Potato Dry Curry

  • पत्तागोभी- आधी (250 ग्राम)
  • मटर के दाने- 1 कप
  • आलू- 3 (250 ग्राम)
  • टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट- 2 टमाटर (100 ग्राम), 1 हरी मिर्च
  • लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
  • हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • सरसों का तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
  • हींग- 1 पिंच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच 
  • जीरा- ½ छोटी चम्मच
  • नमक- 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
  • अदरक का पेस्ट- ½ छोटी चम्मच

विधि - How to make Aloo Patta Gobhi matar sabzi

आलू को छीलकर पानी से धो लीजिए और धुले हुए आलू को 1-1 इंच के टुकड़ों में काट लीजिए.साथ ही कढ़ाही भी गैस पर गरम होने रख दीजिए. गरम पैन में 1 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल गरम होने पर इसमें ¼ छोटी चम्मच जीरा और हींग डाल दीजिए. जीरा के च़टखने के बाद, ¼ छोटी चम्मच से आधी हल्दी पाउडर, ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट भी डाल दीजिए. मसाले को हल्का सा भून लीजिए.

भुने मसाले में कटे हुए आलू डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए. कढ़ाही में ¼ कप पानी डाल दीजिए और सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 5 मिनिट पकने दीजिए. इसी दौरान, पत्तागोभी को बारीक-बारीक पतला-पतला काट लीजिए.

5 मिनिट बाद, ढक्कन हटाकर आलू चैक कीजिए, आलू अभी अच्छे से पके नही है, इसमें थोड़ा सा पानी और डाल दीजिए. इसके साथ ही, पत्तागोभी और मटर भी डाल दीजिए और सब्जी को 5 मिनिट धीमी आग पर ढककर पकने दीजिए.

5 मिनिट बाद, सब्जी में 1/4 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए और सब्जी को अच्छे से चलाकर मिक्स कर लीजिए.आलू को दबाकर चैक कर लीजिए, ये अभी भी नरम नही हुए है, सब्जी को पकने में अभी कुछ कसर बाकी है. सब्जी को फिर से ढककर 5 मिनिट और पकने दीजिए. बीच-बीच में इसे चमचे से चला लीजिए. सब्जी तैयार ना हुई हो, तो 2 से 3 मिनिट और पकने दीजिए.

टमाटर का मसाला भूनिए
इसी बीच, टमाटर का मसाला तैयार कर लीजिए. एक पैन में 1 से 1.5 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कर लीजिए. तेल गरम होने पर इसमें ¼ छोटी चम्मच जीरा, बची हुई हल्दी पाउडर, टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर डालकर मसाले को भून लीजिए. फिर, इसमें ¼ छोटी चम्मच नमक डाल दीजिए. मसाले से तेल अलग होने तक इसे लगातार चलाते हुए भून लीजिए. इसके बाद, इसमें ¼ कप पानी डाल दीजिए और इसमें उबाल आने दीजिए. फिर, गैस बंद कर दीजिए.

सब्जी में आलू को दबाकर चैक कर लीजिए, अगर यह आसानी से दब रहे है, तो सब्जी पक गई है. अब, इसमें टमाटर वाला मसाला डालकर अच्छे से मिलने तक मिक्स कर लीजिए. इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डालिए और मिक्स कीजिए. फिर, गैस बंद करके सब्जी को किसी प्याले में निकाल लीजिए.

आलू पत्ता गोभी मटर सब्ज़ी की अलग से स्वाद की सूखी सब्जी तैयार है. इसे थोड़े से हरे धनिये से गार्निश कीजिए और इस मध्यम तीखी सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ परोसिए और चाव से खाइए. इतनी सब्जी साइड डिश के रूप में परिवार के 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त है.

सुझाव

  • सरसों के तेल के बदले आप कोई भी कुकिंग अॉयल ले सकते हैं. 
  • आलू को पकने में ज्यादा समय लगता है, इसलिए पहले 5 मिनिट आलू को पका लेते हैं और उसके बाद बाकी सब्जी डालते हैं.
  • धीमी आग पर पकने से सब्जी अधिक स्वादिष्ट बनती है क्योंकि सब्जी से जो रस निकलता है, उसी में सब्जी पकती रहती है. तेज आंच पर सब्जी पकाने में पानी ज्यादा डालना पड़ता है और समय भी उतना ही लगता है तथा सब्जी उतनी स्वादिष्ट नही लगती. 
  • यह मध्यम तीखी सब्जी बनी है, अगर आप ज्यादा तीखा खाना पसंद करते हैं, तो हरी मिर्च 2 ले लीजिए और लाल मिर्च थोड़ी और बढ़ा लीजिए. 
  • टमाटर का मसाला अलग से इसलिए बनाया गया है ताकि सब्जी को और बढ़िया स्वाद और अच्छा रंग मिल पाए. पहले ही टमाटर के पेस्ट से मसाला बनाकर उसीमें आलू डालकर सब्जी बनाई जाए, तो आलू पकने में ज्यादा समय लगता है.

Aloo Patta Gobhi matar sabzi - Cabbage Peas Potato Dry Curry

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
4.1 / 5 (608 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (10)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Rajiv
Excellent.. something unique I always find thanks
NishaMadhulika
Rajiv You are most welcome
Nice
Maithily Saran Gupta
रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
meenakshi
Hello nisha ji aapki recipe mere bahut kaam aati he me aapki recipe me se jo bi bananti ho vo mere family ko pasand aati he thanku so much

निशा: मिनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
sapna bharti
app best coocking hai

निशा: सपना जी, बहुत बहुत धन्यवाद और आभार.
Mrs. pratibha Jadhav
Madam u r all recipes are too Good. Aap ka recipe dikhate bahut achi tarika hota hai. Asan karke batate ho. Mai aapko bahut Like karti hu.

निशा: प्रतिभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
pinky
thanks mem nc recipe

निशा: पिंकी जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Bimla Kalra
Mam, matar ubli leni hai ya kacchji

निशा: बिमला जी, मटर कच्ची लेनी है, इसे उबालना नही है. यह आलू के साथ ही सब्जी में पक जाती है.
Meenakshi
Thank you nisha aunty. Aaap bahut achi recipe batati hai aur sari recipe asaan bhI hoti hain

निशा: मीनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.