स्वीट कॉर्न पनीर करी - Paneer and Corn Curry recipe - Sweet Corn Paneer Masala Curry

📅 29 मार्च 2017 👁 60.9 हज़ार बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 3.9 (642)

पनीर के शौकीनों के लिए, एक नए ज़ायके की डिश स्वीट कॉर्न पनीर करी.

Read - Paneer and Corn Curry recipe - Sweet Corn Paneer Masala Curry Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Corn Paneer Masala Curry

  • स्वीट कॉर्न भुट्टे - 2 
  • पनीर - 250 ग्राम 
  • टमाटर - 4 
  • हरी मिर्च - 1 
  • अदरक - 1 इंच टुकडा़ 
  • तेल - 4 से 5 टेबल स्पून 
  • हरा धनिया - 3 से 4 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ) 
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच 
  • हींग - 1 पिंच 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • नमक - ¾ छोटी चम्मच 
  • साबुत मसाले - 1 इंच टुकडा़ दाल चीनी, 2 बडी़ इलाइची, 6 से 7 काली मिर्च, 2 लौंग

विधि - How to make Paneer and Corn Curry

स्वीट कॉर्न पनीर की सब्जी बनाने से पहले कुछ तैयारियां कर लीजिए जैसे कि पनीर को चौकोर टुकड़ों में काटकर रख लीजिए. टमाटर-हरी मिर्च-अदरक को अच्छे से धोकर, काटकर मिक्सर जार में डालकर बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए. साथ ही, साबुत मसालों को भी दरदरा कूट लीजिए.

स्वीट कार्न भुट्टे को कद्दूकस करके उसकी क्रीम तैयार कर लीजिए.

पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर पनीर के टुकड़ों को डालकर हल्का ब्राउन तलकर निकाल लीजिए.

पैन में बचे गरम तेल में जीरा डालकर चटखा लीजिए. इसके बाद, हींग, साबुत दरदरे कुटे मसाले, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और टमाटर-हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट डाल दीजिए. मसाले को तब तक भूनिए जब तक कि मसाले से तेल अलग ना होने लगे.

5 मिनिट बाद मसाले के भुन जाने पर इसमें लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिक्स कीजिए. साथ ही कॉर्न क्रीम भी डालकर मिक्स कर दीजिए. मसाले को फिर से 2 से 3 मिनिट तक लगातार चलाते हुए भून लीजिए.

इसके बाद, मसाले में ½ कप पानी और नमक डालकर मिक्स कर दीजिए. ग्रेवी में पनीर और आधा हरा धनिया डालकर मिक्स कीजिए. सब्जी को बिल्कुल धीमी आग पर 2 मिनिट पकने दीजिए ताकि पनीर में सारे मसाले ज़ज़्ब हो जाएं और सब्जी पूरी तरह तैयार हो जाए.

सब्जी बनने के बाद प्याले में निकाल लीजिए. इतनी सब्जी परिवार के 4 से 5 सदस्यों को साइड डिश के रूप में परोसी जा सकती है़.

स्वाद में लाज़वाब स्वीट कॉर्न पनीर करी को चपाती, परांठे, नान या चावल के साथ सर्व कीजिए और मज़े से खाइए.

सुझाव

  • सब्जी में पनीर को बिना तले भी डाल सकते हैं.
  • स्वीट कॉर्न दानों को पीसकर भी क्रीम तैयार कर सकते हैं, लेकिन स्वीट कॉर्न भुट्टे को कद्दूकस करके तैयार हुई क्रीम ज्यादा स्वादिष्ट होती है. 
  • ग्रेवी आप अपनी पसंद अनुसार गाढी़ या पतली जैसे चाहें बना सकते हैं. 

Paneer and Corn Curry recipe - Sweet Corn Paneer Masala Curry

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.9 / 5 (642 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Abha sharma
Nishaji maine ye recipe try ki bahut achi bani apki sari recipes bahut simple aur best hoti hai

निशा: आभा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Pooja
Nishaji, mai aap ki recipes bahut pasand karti hu. Kal maine Paneer and Corn curry banaye aur mere pariwar ko ye bahut hi pasand aye. Thank you Nishaji aap bahut hi saralta se aur vistaar se recipe batati hai.
swati jain
Nishaji, हमे कच्चे स्वीट कॉर्न कदूकस करने है या बॉईल करके

निशा: स्वाती जी, कच्चे ही स्विट कार्न भुट्टे को कद्दूकस करके लेना हैं.
Roshni Nair
Thank you Nishaji for the wonderful receipe. It was very tasty.

निशा: रोशनी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
vaishnavi singh
awesome recipe Nisha aunti and i am your biggest fan...... you are my role model in feild of cooking...

निशा: वैशनवी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Shrishti Deshmukh
Nice recipe mam, swwet corn kaha milega?

निशा: सृ्ष्टि जी, स्वीट कॉर्न सब्जी मार्केट में मिल जाएगा.
Vanshika Lalwani
Wow nishaji, bahut badiya. Muh mei pani aa gaya

निशा: वंशिका जी, धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.