चुकन्दर की सब्जी - Beetroot Fry Sabzi Recipe - Chukandar Ki Sabji Recipe

📅 18 मार्च 2017 👁 1.9 लाख बार देखी गई 💬 13 कमेंट ★ 3.4 (764)

आयरन, मिनरल्स और विटामिन से भरे चुकन्दर को सलाद के रूप में सभी खाते हैं. आइए आज हम पौष्टिक चुकन्दर की स्वादिष्ट सब्जी बनाएं.

Read - Beetroot Fry Sabzi Recipe - Chukandar Ki Sabji Recipe In English 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chukandar Ki Sabji Recipe

  • चुकन्दर - 2 (250 ग्राम) 
  • तेल - 2 टेबल स्पून 
  • हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच या 1 इंच टुकडा़ कद्दूकस किया हुआ
  • हींग - 1 पिंच 
  • जीरा - ½ छोटी चम्मच 
  • अमचूर पाउडर - ¼ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच से कम
  • काली मिर्च पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • हल्दी पाउडर - ¼ छोटी चम्मच 
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • नमक - ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Beetroot Fry Sabzi

चुकन्दर को धोकर अच्छे से पानी सुखा लीजिए. फिर, पॉलीथीन के दस्ताने पहनकर चुकन्दर को छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.

कढ़ाही गरम कीजिए और इसमें तेल डाल दीजिए. तेल गरम होने पर, इसमें जीरा और हींग डाल दीजिए. इसके बाद, हल्दी पाउडर, अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मसाले को हल्का सा भून लीजिए. फिर, मसाले में कटे हुए चुकन्दर डाल दीजिए. काली मिर्च, नमक और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए तथा सब्जी को 2 मिनिट चलाते हुए पकाइए ताकि मसाले की परत चुकन्दर के टुकड़ों पर आ जाए. इसके बाद, सब्जी को ढक दीजिए और 5 मिनिट तक धीमी आंच पर पकने दीजिए.

5 मिनिट बाद, सब्जी को फिर से चमचे से चला लीजिए. सब्जी के पकने में अभी भी कसर बाकी है. इसे दोबारा से ढककर 4 से 5 मिनिट और पकने दीजिए.

बाद में, सब्जी को अच्छे से चलकर चैक कर लीजिए. चुकन्दर का एक टुकड़ा दबाकर देखिए, यह हल्का सा दब रहा है, तो सब्जी बन गई है. इसमें अमचूर पाउडर और थोड़ा सा हर धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए. तैयार सब्जी को एक प्याले में निकाल लीजिए.

स्वाद और सेहत से परिपूर्ण चुकन्दर की सब्जी को पूरी, परांठे, रोटी या चावल के साथ परोसिए. इतनी चुकन्दर की सब्जी परिवार के 4 से 5 सदस्यों को साइड डिश की भांति सर्व करने के लिए पर्याप्त है.

सुझाव

  • चुकन्दर काटते समय चुकन्दर के रस से हाथ लाल न हो, इसलिए दस्ताने पहने जाते हैं. 
  • सब्जी में पानी डालने की आवश्यकता नही होती क्योंकि चुकन्दर काफी रसीला होता है. इससे निकले जूस में ही सब्जी धीमी आंच पर पककर तैयार हो जाती है. 
  • चुकन्दर की सब्जी को बिल्कुल नरम नही बनाते, इसे हल्का सा ही सॉफ्ट होने तक ही पकाते हैं.

Beetroot Fry Sabzi Recipe - Chukandar Ki Sabji Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.4 / 5 (764 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (13)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Virmsbhai Rathod
Very good testy.
NishaMadhulika
Virmsbhai Rathod जी, रेसिपी पसंद करने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
SUNITA RANI
Can we add any other vegetable with chukandar because of its bitter taste.
निशा: सुनीता जी, आप आलू मिलाकर चुकन्दर की सब्जी बना सकते हैं.
Radhikaa
Kya ise grate karke bana sakte hain aur kya isme pyaj aur lahsan add kar sakte hain
निशा: राधिका जी हां आप इसे ग्रेट करके बना सकती हैं और प्याज लहसन भी डाल सकते हैं.
PRIYANKA SHREE
Bahot hi swaadisht and paushtik recipe..Thanks for sharing...You are a great cook Mam..

निशा: प्रियंका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
bushra khan
thank you nisha ji hamein yeh recipe bahaut pasand aayi
bushra
chukandar mein kitna calcium hota hai
vaishnavi singh
thanx NISHA AUNTI for this recipe can you suggest some more recipies with beetroot
निशा: वैश्नवी जी, मैं और भी बनाने की कोशिश करूंगी.
Shaveta
Hello Mam How are you thank you for a such rich dish . Can we cook suffing prarntha of Chukandar

निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद. हां, आप चुकन्दर का स्टफ्ड परांठा भी बना सकते हैं.
himani kataria
Nisha madhulika is a wonderful chef. I enjoyed many of her recepie which are r amazing .all the best for your superb cooking

निशा: हिमानी जी, शुभकामनाओं के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.
Priya saxena
Nisha ji hum is dish ko aj hi try krenge

निशा: प्रिया जी, ज़रूर बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर करना मत भूलिए. धन्यवाद.
Ritwik Sethi
Thank you mam, mai sirf salad ki ratah hi ise khati thi. Ab iski sabzi bhi try karungi

निशा: रितविक जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
Ranjit Kumar
Chukandar kaafi paushtik hota hai. isse rakt mei vradhhi bhi hoti hai kyuki ye iron deficiency ko kam kar ta hai,

निशा: रंजीत जी, जानकारी के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद.