मूली के पत्तों की कढ़ी - Mooli ke patte ki Kadhi - Radish Leaves Curry Recipe

📅 16 मार्च 2017 👁 58.7 हज़ार बार देखी गई 💬 6 कमेंट ★ 2.3 (614)

कढ़ी का नाम सुनते ही सबके मुंह में पानी आ जाता है. कढ़ी विभिन्न प्रकार से- गाजर, आलू, पकौड़े, बूंदी इत्यादि की तो बनती ही है. मूली के पत्तों की भी कढ़ी बनाई जाती है और यह अन्य कढ़ी की ही भांति बेहद स्वादिष्ट लगती है. 

Read - Mooli ke patte ki Kadhi - Radish Leaves Curry Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Radish Leaves Curry Recipe

  • मूली के पत्ते - 300 ग्राम
  • दही - 1.5 कप (फैंटा हुआ)
  • बेसन - 3/4 कप (100 ग्राम)
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • हरा धनिया – 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक - 1.5 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • तेल- 2 टेबल स्पून

विधि - How to make Mooli ke patte ki Kadhi

मूली के पत्तों को पानी में डुबोकर अच्छे से 2 बार धो लीजिए और छलनी वाली टोकरी में रखकर पानी अच्छे से निकल जाने दीजिए. इसके बाद, इन पत्तों का बंच बनाकर चॉपिंग बोर्ड पर रखकर बारीक-बारीक काट लीजिए.

मूली के पत्ते छौंकिए
एक बड़ा बर्तन गैस पर गरम कीजिए. इसमें आधा तेल डाल दीजिए. इसके बाद, आधी-आधी मात्रा में हींग व जीरा डाल दीजिए. जीरा चटखने के बाद, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का सा भून लीजिए. फिर, इसमें मूली के पत्ते और 1.5 कप पानी डाल दीजिए. बर्तन को ढककर मूली के पत्तों को नरम होने तक मध्यम आंच पर पकने दीजिए. प्रत्येक 3 से 4 मिनिट में मूली के पत्तों को चमचे से चलाते हुए 15 मिनिट तक पका लीजिए. 15 मिनिट बाद, ये नरम हो जाएंगे. 


बेसन-दही का घोल बनाइए
किसी बड़े प्याले में बेसन लीजिए और इसमें थोड़ा सा दही डालकर पहले गुठलियां खत्म होने तक घोल तैयार कीजिए. इसके बाद, बचा हुआ दही डालकर मिक्स कर दीजिए. फिर, इसमें 2 कप पानी डालकर मिक्स कर दीजिए, घोल तैयार है.

छौंके हुए मूली पत्तों में बेसन-दही घोल डालिए
मूली के पत्तों के नरम होने के बाद, इसमें बेसन का घोल डाल दीजिए और इसे चमचे से चलाते रहिए. फिर, इसमें 2 कप पानी और डाल दीजिए. इसमें हल्दी पाउडर और आधा लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर लीजिए और कढ़ी को उबाल आने तक लगातार चलाते हुए पकाइए.

कढ़ी में उबाल आने के बाद, इसमें नमक डालकर मिक्स कर दीजिए और 10 मिनिट तक धीमी आंच पर पकने दीजिए. प्रत्येक 1 से 2 मिनिट में कढ़ी को चमचे से चला लीजिए ताकि यह तले पर लगे ना.

10 से 12 मिनिट उबलने के बाद, कढ़ी बनकर तैयार है. कढ़ी को उतारकर जाली स्टेन्ड पर रख दीजिए और इसमें हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए.

तड़का बनाइए
एक छोटे पैन में तेल डालकर गरम कीजिए. गरम तेल में जीरा डाल दीजिए और जीरे के चटखते ही गैस बंद कर दीजिए. इसमें हींग और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. इस तड़के को कढ़ी में डालकर मिला दीजिए.

मूली के पत्तों की स्वादिष्ट कढ़ी तैयार है. इतनी कढ़ी परिवार के 4 से 5 सदस्यों के लिए पर्याप्त है. इस कढ़ी को चपाती, परांठे, नान किसी के साथ भी परोसिए और चटखारे लेते हुए खाइए.

सुझाव

  • आप मूली के पत्तों को चाकू से भी बारीक-बारीक काट सकते हैं.
  • आप बिना अदरक-पेस्ट के भी कढ़ी बना सकते हैं.
  • कढ़ी के लिए खट्टे दही का इस्तेमाल करना चाहिए. दही को 1 दिन पहले फ्रिज से निकालकर बाहर रख लीजिए, दही खट्टा हो जाएगा. 
  • अगर आप ताजे दही से कढ़ी बना रहे हैं, तो कढ़ी में खट्टापन लाने के लिए इसमें 1 से 2 छोटी चम्मच नींबू का रस डाल सकते हैं.

Mooli ke patte ki Kadhi - Radish Leaves Curry Recipe

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
2.3 / 5 (614 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (6)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Megha
Nice recipi. Mam kya isme chana ki dal add ki ja Sakti hai. Thanku mam .

निशा: मेघा जी, ये कढी़ है इसमें आप चना दाल नहीं डाल सकते लेकिन मूली के पत्ते चना दाल के साथ भी बनाये जा सकते हैं.
Shobhit Dubey
Tamater ki salad
निशा: शोभित जी, अच्छे पके फर्म टमाटर लीजिये, धो कर पानी सूखने तक सुखा लीजिये, टमाटर के गोल पतले टुकड़े काट लीजिये, हल्का नमक छिड़क लीजिये, हरा धनियां काट कर डालें, टमाटर सलाट बन कर तैयार हो जायेगा.
Renu Yadav
Aunty ji, Aapki recipe se m nimbu ka achar bna rahi hun pr nimbu thode green colur k h? Kya unse m achar bna skati hun? Ya unke pakne ka wait krun? Please reply me mujhe aj hi bnana h
Neelu rawat
Thanku so much mam...

निशा: नीलू जी, आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद.
Veronika Dutt
Isme mooli bhi patto ke sath daal sakte hai.

निशा: वेरोनिका जी, हां, आप इसमें मूली भी पत्तों के साथ डाल सकती हैं. मूली को बारीक-बारीक काटकर डाल दीजिए.
Tanya Sachdev
seems nice dish...

निशा: तान्या जी, धन्यवाद.