पनीर खुरचन - Paneer Khurchan recipe - Instant Paneer Khurchan Masala Restaurante Style

फटाफट पनीर की मज़ेदार डिश बनानी हो, तो आजमाइए आज की नई पेशकश पनीर खुरचन. बेहद आसानी से घर पर तैयार होने वाली यह सब्जी आपको रेस्तरां जैसे स्वाद का अनुभव कराएगी.
Read - Paneer Khurchan recipe - Instant Paneer Khurchan Masala Restaurant Style Recipe in English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Instant Paneer Khurchan Masala Restaurante Style
- पनीर- 250 ग्राम
- लाल शिमला मिर्च- 1
- हरी शिमला मिर्च- ½
- पेस्ट- 2 टमाटर , 1 हरी मिर्च
- हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- तेल- 2 टेबल स्पून
- मक्खन- 2 टेबल स्पून
- जीरा- ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर-1 छोटी चम्मच
- अदरक का पेस्ट- ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच से कम
- नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Paneer Khurchan
पनीर खुरचन बनाने की शुरूआत टमाटर-हरी मिर्च के पेस्ट को भूनने से कीजिए. इसके लिए, गैस जलाकर पैन गरम कीजिए और इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. गरम तेल में जीरा डालकर चटखा लीजिए. इसके बाद, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और अदरक का पेस्ट डाल दीजिए और गैस धीमी करके मसाले को हल्का सा भून लीजिए. फिर, मसाले में टमाटर-हरी मिर्च का पेस्ट और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. मसाले से तेल अलग होने तक मसाले को बीच-बीच में चलाते हुए मध्यम आंच पर भून लीजिए.
इसी दौरान, शिमला मिर्च और पनीर काटकर तैयार कर लीजिए. हरी शिमला मिर्च के बीज हटाकर इसके पतले-पतले स्लाइस काट लीजिए. इसी तरह लाल शिमला मिर्च को भी काट लीजिए. पनीर को भी पतले लंबे टुकड़ों में काटकर तैयार कर लीजिए.

मसाला भुन जाने के बाद, इसमें शिमला मिर्च डालकर मसाले को चलाते हुए मिक्स कर लीजिए. साथ ही, नमक और गरम मसाला भी डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को मिला लीजिए और शिमला मिर्च को क्रन्ची रखते हुए हल्का सा नरम होने तक धीमी मध्यम आंच पर 2 मिनिट पैन को ढककर पका लीजिए.
शिमला मिर्च के नरम होने के बाद, इसमें ¼ कप पानी डाल दीजिए. साथ ही मक्खन भी डाल दीजिए और इन्हें मक्खन के पिघलने तक पका लीजिए. फिर, पनीर डाल दीजिए और इन्हें हल्के हाथ से मिक्स कर लीजिए. इसके ऊपर थोड़ा सा हरा धनिया डाल दीजिए और सब्जी को मिक्स करते हुए पका लीजिए. फिर, सब्जी को ढककर धीमी आंच पर 2 मिनिट पकने दीजिए. 2 मिनिट बाद, सब्जी बनकर तैयार है. सब्जी को एक प्याले में निकाल लीजिए.
अनोखे स्वाद की पनीर खुरचन तैयार है. इसे थोड़े से हरे धनिये से गार्निश कीजिए और परांठे, चावल, नान, पूरी या किसी के साथ भी सर्व कीजिए, सभी को बहुत पसंद आएगी.
सुझाव
- आप चाहे, तो पीली शिमला मिर्च भी ले सकते हैं और सिर्फ हरी शिमला मिर्च से भी सब्जी बना सकते हैं.
- आप मक्खन की जगह क्रीम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
- शिमला मिर्च को बहुत ज्यादा नरम मत कीजिए, सिर्फ हल्का सा ही नरम कीजिए.
Paneer Khurchan recipe - Instant Paneer Khurchan Masala Restaurante Style
कमेंट (13)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
Thanks
निशा: बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: जितेन्द्र जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपिका जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Need to know some recipe for pragnency. To make a great food for my baby and my wife.
निशा: आशिश जी, प्रगनेन्सी में घर का बना ताजा खाना, फल और दूध लिये जाते है, नारियल पानी उपलब्ध हो तो रोजाना ले सकते हैं. और बाद में बेबी आने के बाद ड्राईफ्रूट से बनी चीजें, रोजाना ताजा खाना, खिचड़ी दलिया ले, और बेबी को मां का दूध सबसे अच्छा आहार है.
निशा: सीमा जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: रोहित जी, बहुत बहुत धन्यवाद. वेट गेन करने के लिये अपने खाने में घी और बटर की मात्रा बढ़ा लीजिये, सुबह मक्खन के साथ परांठे का नाश्ता और दूध भी दिन में 2 बार लीजिये, कुछ ही दिन में आप अवश्य ही फरक देखेंगे.
निशा: ऋतु जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: शुभम जी, प्रशंसा भरे शब्दों के लिए बहुत बहुत धन्यवाद. हम पूरी कोशिश करेंगे.
निशा: कावेरी जी, हां, आप फैंटे हुए दही का इस्तेमाल ग्रेवी में कर सकती हैं.
निशा: विनीत जी, हां आप इसमें प्याज भी डाल सकते हैं.
निशा: मोनिका जी, धन्यवाद. आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ शेयर कीजिए.