कढ़ाही मशरूम - Kadai Mushroom Recipe

मसालेदार ग्रेवी से बनी लज़ीज़ कढ़ाही मशरूम की रेसिपी, मशरूम नापसंद करने वाले भी खाने को तैयार हो जाएं.
Read - Kadai Mushroom Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kadhai Mushroom Recipe
- मशरूम- 8 से 10
- शिमला मिर्च- 1
- तेल- 2 टेबल स्पून
- हरा धनिया- 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- टमाटर- 3
- अदरक का टुकड़ा- 1 इंच
- काजू- 10 से 12
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक- 1/2 छोटी चम्मच से ज्यादा या स्वादानुसार
- गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- कसूरी मेथी- 2 छोटी चम्मच
- हींग- 1 पिंच
- जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
विधि- How to make Kadai Mushroom
टमाटर, काजू और अदरक को मिक्सी में डालकर पीस लीजिए और बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए.
मशरूम को अच्छी तरह कपड़े से पौंछ लीजिए और इनके चाकू से पतले-पतले स्लाइस कर लीजिए. शिमला मिर्च का डंठल और बीज काटकर हटा दीजिए. इनको मीडियम साइज के चौकोर टुकड़ों में काटकर रख लीजिए.
पैन में 2 छोटी चम्मच तेल डालकर गरम कीजिए. तेल गरम होने पर शिमला मिर्च डाल दीजिए और इन्हें 2 से 3 मिनिट तक लगातार चलाते हुए हल्का सा क्रंची होने तक भून लीजिए. भुनी शिमला मिर्च को प्याले में निकाल लीजिए. पैन में बचे हुए तेल में हींग और जीरा डालिए. जीरा चटखने के बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और टमाटर-काजू- अदरक का पेस्ट डालकर मिक्स कर दीजिए. साथ ही लाल मिर्च और कसूरी मेथी भी डाल दीजिए और. मसाले को चलाते हुए तब तक भूनिए जब तक मसाले के ऊपर तेल न तैरने लगे.

मसाले के अच्छे से भुन जाने के बाद, इसमें मशरूम, शिमला मिर्च, नमक, गरम मसाला और हरा धनिया डाल दीजिए. सब्जी को अच्छे से मिक्स करते हुए 1 से 2 मिनिट तक भून लीजिए. सब्जी को थोड़ी ग्रेवी वाली बनाने के लिए, सब्जी में 1/2 कप पानी डालकर मिक्स कीजिए और सब्जी को ढककर 2 मिनिट मध्यम आंच पर पकने दीजिए.
इसके बाद, कढ़ाही से ढक्कन हटाकर सब्जी को अच्छे से मिक्स कीजिए. मशरूम में सारे मसाले ज़ज़्ब हो गए हैं, कढ़ाही मशरूम बनकर तैयार है. गैस बंद कर दीजिए तथा सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए.
चटाखेदार और लटपटी कढ़ाही मशरूम सब्जी को चपाती, परांठे, नान या चावल किसी के साथ परोसिए और इस सब्जी के निराले ज़ायके का मज़ा लीजिए.
कमेंट (17)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: मधुसूदन जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
I tried out this lip-smacking mushroom
निशा: अदिति जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर किजिएगा.
Thanks a lot for cooking tips and recipes.. your way of cooking is amazing and use of simple ingredients is best.. my mom suggested me your site and ur cooking videos. now I almost check each and every recipe when m going to cook. thank you once again. being a working women I use to know less about cooking but with ur recipes I m the great chef to my family.
निशा: निधी जी, मुझे ये जानकर बहुत खुशी हो रही है, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपा जी, आप अपने स्वादानुसार बदलाव कर सकती हैं.
निशा: संजीव जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: उज्जवल जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अनीता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: स्वाती जी, आप ये रेसिपी बनाएं और अपने अनुभव हमारे साथ जरूर शेयर कीजिए. धन्यवाद.
निशा: श्वेता जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: दीपक जी, प्याज को पतले लंबे स्लाईस में काट लीजिए और हींग व जीरा भुन जाने के बाद, प्याज डालकर हल्का सा गुलाबी होने तक भून लीजिए.
निशा: ऋतु जी, आप इसे बनाइए और अपने अनुभव हमारे साथ ज़रूर शेयर कीजिए.
निशा: नीरज जी, आप चाहें, तो इसे फ्राय कर सकती है पर बहुत हल्का सा ही फ्राय कीजिएगा क्योंकि ये बहुत नरम होते हैं और जल्दी से पक जाते हैं.
निशा: विम्मी जी, धन्यवाद.
निशा: दिनेश जी, नही मशरूम को उबालने की आवश्यकता नही होती. ये सब्जी में डालने के कुछ ही मिनिटों के अंदर नरम हो जाते हैं.