कच्चे केले की सूखी सब्जी - Raw Banana Sabzi - Kache Kele Ki Sukhi Sabzi - Spicy and Crispy Raw Banana Fry

📅 25 फरवरी 2017 👁 5.9 लाख बार देखी गई 💬 15 कमेंट ★ 3.3 (1060)

स्वाद और सेहत से भरपूर कच्चे केले की सूखी सब्जी झट से बन जाए और सभी को भाए.

Read - Kache Kele Ki Sukhi Sabzi - Spicy and Crispy Raw Banana Fry Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spicy and Crispy Raw Banana Fry

  • कच्चे केले - 6 (500 ग्राम)
  • तेल - 2 से 3 टेबल स्पून
  • हरा धनिया - 2 से 3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
  • जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक का पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार

विधि - How to make Raw Banana Sabzi

कच्चे केले की सूखी सब्जी बनाने के लिए कच्चे केलों को धोकर ले लीजिए. केलों के दोनों ओर के डंठल काटकर हटा दीजिए और केलों को पानी भरे प्याले में डाल दीजिए. केलों को पानी में से निकाल कर छिलके सहित छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.

पैन को गैस पर रख कर गरम कीजिए और इसमें 2 टेबल स्पून तेल डाल दीजिए. तेल के गरम होते ही गैस को धीमा करके तेल में जीरा, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट डालकर मसाले को थोड़ा सा भून लीजिए.

इसके बाद मसाले में कटे हुए केले डाल दीजिए, साथ ही नमक और लाल मिर्च पाउडर भी डाल दीजिए. सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स करते हुए 1 से 2 मिनिट तक भून लीजिए ताकि केलों पर मसाले की परत अच्छे से चढ़ जाए. फिर सब्जी में 1/4 कप पानी डाल दीजिए और पैन को ढककर सब्जी को 3 से 4 मिनिट मध्यम आंच पर पकने दीजिए.

4 मिनिट होने पर पैन का ढक्कन हटाकर सब्जी चैक कर लीजिए और सब्जी को चला लीजिए. फिर, सब्जी में थोड़ा सा पानी और डाल लीजिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए. इसके बाद सब्जी को फिर से ढककर 3 से 4 मिनिट के लिए पकने दीजिए. बीच-बीच में सब्जी को चला लीजिए.

3 से 4 मिनिट बाद फिर से सब्जी को चैक कर लीजिए, केले नरम हो गए हैं और सब्जी पक चुकी है. सब्जी में अमचूर पाउडर, गरम मसाला और हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिला लीजिए. सब्जी को पकने में लगभग 12 मिनिट का समय लग जाता है.

कच्चे केले की सूखी सब्जी बनकर तैयार है, इसे एक प्याले में निकाल लीजिए और हरे धनिये से गार्निश कर लीजिए. कच्चे केले की स्वादिष्ट सूखी सब्जी को परांठे, चपाती या चावल किसी के भी साथ परोसिए और खाइए.

सुझाव

  • केले की सब्जी में अमचूर पाउडर की जगह आप कटे हुए टमाटर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए कटे हुए टमाटर को पहले तेल में भून लीजिए इसके बाद मसाले डालते हुए उपरोक्त तरीके से सब्जी बना कर तैयार कर लीजिए. 
  • सब्जी को थोडी़-थोडी़ देर में चैक करते हुए चलाने से मसाले सब्जी में अच्छे से मिक्स हो जाते हैं और पैन के तले पर नहीं लगते.
  • 3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त

Raw Banana Sabzi - Kache Kele Ki Sukhi Sabzi - Spicy and Crispy Raw Banana Fry

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.3 / 5 (1060 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (15)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

Neha
very testy sabji..l loved it.
NishaMadhulika
बहुत बहुत धन्यवाद Neha
Bharat singh
Very good
NishaMadhulika
Bharat singh जी, बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार.
Sunny Chhabra
निशा जी मेरी माता जी के निधन के बाद मुझे ही घर का खाना बनाना पड़ता था।
जो मुझे बिल्कुल नहीं आता था। लेकिन जब मैंने आपकी रेसिपीस पढ़ी तो अब मैं बहुत कुछ सीख गया हूँ आपसे
इसके लिए मैं आपका हृदय से धन्येवादित हूं
टेस्ट बिल्कुल मम्मी के हाथों जैसा ही है
में इसके लिए आपका जितना धन्येवाद करु कम है
NishaMadhulika
आपको भी मेरी ओर से बहुत बहुत धन्यवाद व आभार. Sunny Chhabra
MEGHRAJ
Very nice and very good recipe

निशा: मेघराज जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Monika kumawat
Nice shabji

निशा: मोनिका जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Amit
Made this recipe today. Its delicious. Wow

निशा: अमित जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
PRATIBHA MITTAL
I like your all cooking receipie most.

निशा: प्रतिभा जी, आपका बहुत बहुत धन्यवाद.
Your name...
Very tasty thanks

निशा: आपको भी मेरी ओर से धन्यवाद एवं आभार.
saaine bro
Kele ko chilka sahit khana hain

निशा: सैनी जी, केले के छिलके में बहुत पोष्टिक तत्व होते हैं, आप इन्है खा सकते हैं और केले को छिलके समेत बनाएं सब्जी बहुत अच्छी बनती है.
vidya
Very easy and tasty. Thanks for such great recipes.

निशा: विद्या जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sushil Ranjan Dey
I am very glad to see your various Recipes. It is very useful for me.

निशा: सुशील जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Viaan
If we want to use tomato then what will be the quantity

निशा: वियान जी, अगर आप टमाटर डालना चाहते है, तो 2 टमाटर डाल सकते हैं.