सोया साग आलू - Soya Sag aloo recipe - Indian Dill Potatoes Recipe

हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होती हैं. इन्हीं सब्जियों की श्रेणी में से एक सोया साग आलू की सूखी सब्जी की आसान सी रेसिपी.
Read - Soya Sag aloo recipe - Indian Dill Potatoes Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Indian Dill Potatoes Recipe
- सोया साग - 250 ग्राम
- आलू - 2
- सरसों का तेल - 2 टेबल स्पून
- हींग - 1 पिंच
- जीरा - 1/2 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
- नमक - 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Soya Sag aloo
सोया के पत्तों को पानी में डुबोकर अच्छे से 2 बार धो लीजिए और फिर इन्हें छलनी में डालकर् पानी निकाल दीजिए और पानी के सूखने तक ऎसे ही रखे रहने दीजिए. आलू को भी छीलकर अच्छे से धोकर मध्यमाकार के टुकड़ो में काट लीजिए.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कर लीजिए. इसी बीच, सोया के पत्तों के डंठल हटाकर बारीक-बारीक काट लीजिए. तेल गरम होने पर जीरा डालकर चटखा लीजिए. इसके बाद, कढ़ाही में हींग, बारीक कटी हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और कटे हुए आलू डाल दीजिए और अच्छे से मिक्स कर लीजिए. आलू में 2 से 3 टेबल स्पून पानी डालकर मिक्स कर लीजिए. आलू को ढककर 3 से 4 मिनिट पकने दीजिए.

कढ़ाही का ढककन हटा कर आलू चलाकर मिक्स कर लीजिए. फिर, इसमें सोया साग, नमक, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स कर दीजिए. इसमें 2 से 3 टेबल स्पून पानी डाल दीजिए और साग को ढककर मध्यम आंच पर 5 मिनिट पकने दीजिए.
सब्जी को चैक कीजिए, आलू एकदम नरम है, सब्जी बनकर के तैयार है. गैस बंद कर दीजिए और सब्जी को प्याले में निकाल लीजिए. स्वादिष्ट सोया साग आलू की सूखी सब्जी को आप चपाती, परांठे या नान किसी के भी साथ परोसिए
सुझाव
- सरसों के तेल के बदले आप कोई भी कुकिंग अॉयल इस्तेमाल कर सकते हैं.
- 4 से 5 सदस्यों के लिए
कमेंट (4)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: वंदना जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: खुश जी, सोया साग बारीक पत्तियों वाला हरा साग है,इसे dill leaves भी कहते हैं, ये सर्दी के मौसम में मिलता है, इसकी खुशबू बहुत अच्छी होती है.
निशा: हंसमुख जी, धन्यवाद. मै आशा करती हूं कि आपके पिताजी को आपके द्वारा बनाई सब्जी पसंद आए.
निशा: अनिता जी, हां आप प्याज और टमाटर डालकर भी इसे बना सकती हैं.