परवल कोरमा माइक्रोवेव में - Parwal Korma Recipe in Microwave - Parval Kurma Curry in Microwave

परवल की सब्जी जितनी ही स्वादिष्ट और मसालेदार परवल कोरमा माइक्रोवेव में फटाफट बन जाए.
Read - Parwal Korma Recipe in Microwave - Parval Kurma Curry in Microwave Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Parwal Korma Recipe in Microwave
- परवल- 250 ग्राम
- टमाटर- 2
- हरी मिर्च- 1
- अदरक का टुकड़ा- ½ इंच
- तेल- 2 से 3 टेबल स्पून
- हरा धनिया- 2 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- हींग- 1 पिंच
- जीरा पाउडर- ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- ¼ छोटी चम्मच से कम
- गरम मसाला- ¼ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर- ¼ छोटी चम्मच
- नमक- ¾ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि- How to make Parval Kurma Curry in Microwave
परवल को धोकर पानी सुखा लीजिए और फिर इनके पतले-पतले छिलके उतार लीजिए. इसके बाद, परवल के दोनों ओर के डंठल हटाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए.
टमाटरों को काटकर मिक्सर जार में डालिए और साथ ही, अदरक और हरी मिर्च भी डाल दीजिए. सभी चीजों को पीसकर बारीक पेस्ट तैयार कर लीजिए.
एक माइक्रोवेव सेफ प्याला लीजिए और इसमें तेल, हींग तथा जीरा पाउडर डाल दीजिए. फिर, तैयार टमाटर का पेस्ट व हल्दी पाउडर भी डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को मिक्स कर लीजिए और मसाले को भूनने के लिए माइक्रोवेव में रखकर अधिकतम तापमान पर 2 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए.

2 मिनिट बाद, प्याले को बाहर निकाल लीजिए. मसाला भुनकर तैयार है. इसमें कटे हुए परवल डाल दीजिए. परवल के साथ धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और थोड़ा सा हरा धनिया भी डाल दीजिए. सारी चीजों को मिला लीजिए. फिर, प्याले को ढककर माइक्रोवेव में रख दीजिए और 4 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए.
इसके बाद, प्याले को माइक्रोवेव से बाहर निकालकर सब्जी को अच्छे से चला लीजिए. सब्जी को फिर से ढककर 2.5 मिनिट माइक्रोवेव कर लीजिए.
2.5 मिनिट बाद, सब्जी को माइक्रोवेव से बाहर निकालिए, सब्जी बनकर तैयार है. सब्जी को 2 मिनिट ढककर रखे रहने दीजिए और उसके बाद सर्व कीजिए. प्लेट में सर्व करने के साथ ही सब्जी को थोड़ा से हरे धनिये से गार्निश कर दीजिए.
स्वाद में उम्दा, मसालेदार परवल कोरमा माइक्रोवेव में बनकर तैयार है. इस सब्जी को बनने में कुल 8.5 मिनिट लगे हैं. परवल कोरमा को साइड डिश के रूप में चपाती, पराठे, नान या चावल के साथ परोसिए और भोजन का भरपूर आनंद लीजिए.
3 से 4 सदस्यों के लिए पर्याप्त
सुझाव
- सब्जी को ढकने से सब्जी की नमी उसी में बनी रहती है.
- 250 ग्राम परवल की सब्जी 8.5 मिनिट में बनी है. अगर आप 500 ग्राम परवल की सब्जी बनाना चाहते हैं, तो वह भी 10 मिनिट में बनकर तैयार हो जाएगी.
- माइक्रोवेव में सब्जी जल्दी तो बन ही जाती है और सब्जी के जलने का डर भी नही रहता.
Parwal Korma Recipe in Microwave - Parval Kurma Curry in Microwave
कमेंट (1)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
निशा: नमिता जी, अपना अनुभव शेयर करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद.