मीठी पूरी (Sweet Poori – Meethi Puri)

घर में छोटे बच्चों को मीठी पूरियां (Sweet Puri) बहुत ही पसंद आतीं है. ये एकदम मीठे बिस्कुट जैसी लगती है, आइये हम नन्हे मुन्नों के लिये आज मीठी पूरियां (Meethi Poori) बनायें.
Read - Sweet Poori – Meethi Puri Recipe In English
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sweet Poori
- गेहूं का आटा -2 कप
- दूध - 3/4 कप
- घी - 1 टेबल स्पून
- पिसी चीनी - 1/4 कप
- घी या तेल - तलने के लिये
विधि - How to make Sweet Poori
आटे में पिसी चीनी और घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये. दूध की मदद से पूरी का सख्त आटा गूथ लीजिए. अगर दूध का घोल कम पड़े तो पानी प्रयोग कर लीजिए. आटे को मसलकर चिकना कर लीजिए. गूथे हुये आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिये. हाथ में घी लगाकर आटे को मसलकर चिकना कर लीजिए. आटे से छोटी छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. इन्हें गोल करके पेड़े जैसा बना लीजिए. एक लोई लेकर 3-4 इंच के व्यास में पूरी लीजिए.
तेल में थोड़ा सा आटा डालकर चैक कर लीजिए कि तेल गरम हुआ है या नही. गरम तेल में पूरी डाल दीजिए. पूरी को कलछी से दबा कर फुलायें, फूलने पर पलटे और ब्राउन होने तक तलिए और प्लेट में निकालकर रख लीजिये. एक-एक करके सारी पूरियां तल लीजिये.
खस्ता स्वादिष्ट मीठी पूरियां तैयार हैं. मीठी पूरियों को आम या नींबू के अचार या अपनी पसंदीदा सब्जी के साथ परोसिये और खाइये. आप ये पूरियां बच्चों के टिफिन में नींबू के अचार के साथ रख दीजिए, बच्चों को ये पूरियां बेहद पसंद आती हैं.
सुझाव
अगर साबुत चीनी लेंगे तो चीनी को दूध में डालकर घोल लें और इस दूध से आटा गूंथ लें.
कमेंट (20)
नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।
mjhe apki sbhi recipes bht achi lgti h
bht asani se smjh aa jati h
pr mam bht br kch mitha bnane k bd sugar syrup bach jata h kbhi km ya kbhi jyada kya wo kya hm wo use kr skte h isme agr ni to fir kya kre
निशा: राधिका जी हां अवश्य कर सकते हैं, शुगर सीरप को शकर पारे, मीठे पूये, माल पुये, मीठा चीला, पूरी , मठरी किसी में भी यूज कर सकती हैं.
Can I use oil instead of ghee for deep frying?
Will it affect on taste?
निशा: आप इसे तेल में भी बना सकती हैं लेकिन घी में इसका स्वाद ज्यादा अच्छा आता है.
निशा: निशा जी, धन्यवाद. हम इसे बनाने की कोशिश करेंगे.
निशा: छाया जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: मीनाक्षी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
निशा: अंजली जी, आपको भी मेरा बहुत बहुत प्यार और धन्यवाद.
???
m hotel mngmnt kia hua h bt age job ni ki..to saara bhulti ja rai hu perfect recipe bnana kuch hi dino me meri shadi hone wali h or sasural walo ko pata h muje bht kuch ata h khana bnana m bhut nervous hu ap hi btaye m kya kru..or kuch aisi chizo ki recipe suggest kre jisse vo log khane ke baad impress ho jay or m bhi bach jau
निशा: अंजली, आप बिलकुल नर्वस मत होइये शादी से पहले अपने मम्मी पापा को कुछ जो आपको पसन्द हो वह बना कर खिलाती रहें और उनकी तारीफ पायें, आप स्वयं ही कान्फीडेन्स फील करेंगी. मेरी कोई रेसिपी बुक नहीं है, सारी रेसिपी वेबसाइट और यूट्यूब पर ही उपलब्ध हैं.
निशा: अंजली जी, आपको मेरा बहुत बहुत धन्यवाद
I exactly followed your recipe for poori....i preapared atta as per your guideline.but i dont understand when i made balls i saw some tiny cracks on balls...then i made small roti...and fried.but those poori did not puff as usual...please guide me aunty.
निशा: लिपु, पहले तो आटा अच्छी तरह मसल कर चिकना कीजिये, लोइयां भी मसल कर अच्छी गोल बनाइये, और पूरी को किनारे से बेल कर बढ़ाइये, यानि कि पूरी सभी तरफ बराबर मोटी रहे एसा न हो कि पूरी बीच से पतली हो जाय, तेल को अच्छी तरह गरम कीजिये और पूरी डालकर कलछी से दबाकर फुलाइये, पलटकर दोंबों ओर हल्की ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये, प्लीज थोड़ी सी प्रेक्टिस कीजिये, आप फूली फूली पूरी बना लेंगी.
निशा: सुमन, आप पूरियों को हल्की गरम ही कैसरोल में बन्द करके रख दीजिये.
kya aap new recipe email kar sakte hai .koinews letter hai aapka.
aapke site mein memmber banne ke liye kya karein?
kya aap video clip show kar sakte hai
aap kuch new ice cream bataye
thanks
निशा: धन्यवाद स्वाती.