खजूर की चटनी - Date Chutney recipe - Khajur Amchoor ki Chutney

📅 6 मार्च 2017 👁 1.6 लाख बार देखी गई 💬 7 कमेंट ★ 3.2 (759)

साधारण चटनी से बिल्कुल अलग खजूर की चटनी का खट्टा मीठा स्वाद खासकर बच्चों को खूब भाता है.

Read - Date Chutney recipe - Khajur Amchoor ki Chutney Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Date Chutney recipe

  • खजूर- 10 से 12 (100 से 125 ग्राम)
  • चीनी- 100 ग्राम (आधा कप)
  • किशमिश- 2 टेबल स्पून
  • अदरक का पेस्ट- 2 छोटी चम्मच 
  • हींग- 1 पिंच
  • लाल मिर्च पाउडर- ½ छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- ½ छोटी चम्मच
  • जीरा पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • काला नमक- ¾ छोटी चम्मच
  • नमक- ½ छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अमचूर पाउडर- 2 छोटी चम्मच

विधि - How to make Khajur Amchoor ki Chutney

खजूर के डंठल और बीज हटाकर खजूर को बारीक-बारीक काट लीजिए. इसी दौरान चीनी की चाशनी बना लीजिए. इसके लिए, पैन में चीनी और आधा कप पानी डालकर गैस पर रख दीजिए और चीनी को पानी में घुलने तक पका लीजिए.

फिर, चाशनी में कटे हुए खजूर, किशमिश, अदरक का पेस्ट, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डाल दीजिए. साथ ही  जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक, हींग और अमचूर पाउडर भी डाल दीजिए. सारी सामग्रियों को अच्छे से मिक्स करते हुए चटनी को गाढ़ा होने तक पका लीजिए.

बहुत ही स्वादिष्ट और मज़ेदार चटनी बनकर तैयार है. चटनी को बनने में तकरीबन 6 से 7 मिनिट लगते हैं. तैयार चटनी को प्याले में निकाल लीजिए. खजूर की चटनी को पूरी या परांठे के साथ परोस सकते हैं. इस चटनी को आप बच्चों को टिफिन में परांठे के साथ पैक कर दीजिए, उन्हें बहुत पसंद आएंगे. खजूर की चटनी को फ्रिज में रखकर 2 माह तक खाया जा सकता है.

सुझाव

  • ताजे खजूर न हो, तो आप सूखे छुआरे को भी भिगोकर इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • अदरक के पेस्ट  की जगह 2 इंच अदरक का टुकड़ा कद्दूकस करके भी ले सकते हैं. 
  • चीनी की बजाय गुड़ से भी चाशनी बना सकते हैं.

Date Chutney recipe - Khajur Amchoor ki Chutney

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (759 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (7)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

ravi gupta
Khazur ki chatni kaise banaye

निशा: रवि जी, ये रेसिपी खजूर की चटनी की ही है आप, रेसिपी को पढ़ सकते हैं साथ ही इसका विडियो देख कर बहुत आसानी से खजूर की चटनी बना कर तैयार कर सकते हैं.
rakhiinindia.in
thanx for sharing this Date Chutney recipe - Khajur Amchoor ki Chutney recipe, my family is crazy for recipe , this is so easy n looks delicious

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
Sanjay Vashisth
इसे कितनेटाईम तक रख सकते हैं,...

निशा: संजय जी, खजूर की चटनी को फ्रिज में रखकर 2 माह तक खाया जा सकता है.
shashi jain
I like all recipies

निशा: शशि जी, धन्यवाद.
payal
Nishaji how much time..to soak dry khajur.thanks for all the recieps u shared in youtube.

निशा: पायल जी, सूखे खजूर को 1 से 2 घंटे पानी में भिगो दीजिए. बहुत बहुत धन्यवाद.
Reena
bahut hi acchi recipe hai.

निशा: रीना जी, धन्यवाद.
Roohi Mishra
Mam isme aur bhi dry fruits jaise badam, kaju daal sakte hai

निशा: रूही जी, हां, आप अपनी पसंद के कोई भी मेवे इसमें डाल सकते हैं.