पालक लच्छा परांठा - Lachcha Parantha Recipe with Palak - Spinach Layered Paratha - Palak Laccha Paratha

📅 20 फरवरी 2017 👁 45.4 हज़ार बार देखी गई 💬 3 कमेंट ★ 3.7 (619)

स्वाद और सेहत से भरपूर पालक लच्छा परांठा आपके दिन की शुरूआत के लिए एकदम परफेक्ट.

Read - Spinach Layered Paratha - Palak Laccha Paratha Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spinach Layered Paratha

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • पालक- 200 ग्राम
  • घी- 3 से 4 टेबल स्पून
  • अदरक- 1/2 इंच टुकड़ा
  • हरी मिर्च- 1
  • नमक- 1/2 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
  • अजवायन- 1/4 छोटी चम्मच

विधि - How to make Palak Laccha Paratha

पालक प्यूरी बनाइए
पालक को मोटा-मोटा काट लीजिए. अदरक को छील लीजिए और हरी मिर्च के 2 टुकड़े कर लीजिए. सारी सामग्रियों को जरा से पानी के साथ मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लीजिए. पालक प्यूरी तैयार है.

नरम आटा गूंथिए
आटे में पालक की प्यूरी, 2 छोटी चम्मच घी, अजवायन और नमक डाल दीजिए. सारी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लीजिए. पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिए. इतना आटा गूंथने में लगभग 1/2 कप पानी लगता है. गुंथे हुए आटे को 15 से 20 मिनिट के लिए ढककर रख दीजिए ताकि आटा सैट हो जाए.

परांठा बेलिए
आटे के सैट होने के बाद, हाथ पर थोडा़ सा घी लगाकर आटे को मसल लीजिए. फिर गुंथे हुए आटे से थोड़ा सा आटा निकालिए और गोल लोई बना लीजिए. लोई को सूखे आटे में लपेट लीजिए और चकला बेलन की मदद से बिल्कुल पतला गोल परांठा बेल लीजिए. बेले हुए पराठे पर चम्मच से घी लगाइए और परांठे पर परतें डालते हुए रोल कर लीजिए. इस रोल को गोल करते हुए लपेटकर बंद कर लीजिए. लोई को सूखे आटे में लपेट कर 5 से 6 इंच के व्यास में परांठा बेल लीजिए.

परांठा सेकिए
तवे को गरम कर लीजिए और गरम तवे पर थोड़ा सा घी डालकर चिकना कर लीजिए. परांठे को सिकने के लिए तवे पर डाल दीजिए. निचली सतह से थोड़ा सिकने पर परांठे को पलट दीजिए. परांठे के दूसरी सतह के थोड़ा सा सिक जाते ही पहली सतह पर थोड़ा सा घी डालकर चारों ओर फैला दीजिए.

परांठे को फिर से पलट दीजिए, दूसरी सतह पर भी घी डाल दीजिए और चारों ओर फैला दीजिए. परांठे को कलछी से दबाते हुए दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक मध्यम आंच पर सेक लीजिए. सिके हुए परांठे को तवे से उतार कर किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिए और इसी तरह से सारे परांठे सेककर तैयार कर लीजिए.

इन ज़ायकेदार पालक लच्छा परांठों को दही, रायते, अचार, चटनी या किसी भी सब्जी के साथ परोसिए और मज़े से खाइए.

सुझाव

  • गेहूं के आटे की जगह मैदे का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
  • आप चाहे तो इस आटे से लच्छा परांठे की बजाय सादे परांठे भी बना सकते हैं, वो भी स्वादिष्ट लगते हैं.
  • 7 से 8 परांठों के लिए पर्याप्त

Lachcha Parantha Recipe with Palak - Spinach Layered Paratha - Palak Laccha Paratha

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.7 / 5 (619 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (3)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

rakhiinindia.in
thank you so much for Lachcha Parantha Recipe giving such amazing and luscious recipes.

निशा: राखी जी, बहुत बहुत धन्यवाद.
NImmi Vats
I don't like ginger. Is it necessary to add this into it?

निशा: निम्मी जी, आप इसे अदरक (जिंजर) के बिना भी बना सकती हैं.
Arnav Das
awesme lachcha paratha.

निशा: अर्णव जी, धन्यवाद.