दही की अरबी (Arbi Dahi Rasa)

📅 7 फरवरी 2008 👁 3.1 लाख बार देखी गई 💬 32 कमेंट ★ 3.2 (4120)

Arbi Dahi Rasa

क्या आपने दही की अरबी (Arbi dahi ka rasa) का रसा बनाया है? नहीं तो आइये आज शाम, परांठों के साथ खाने के लिये दही की अरबी बनायें. ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है.

Read - Arbi Dahi Rasa Recipe In English

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arbi Dahi Rasa

  • अरबी - 250 ग्राम
  • दही - 150 ग्राम (3/4 कप)
  • तेल - 1 -2 टेबल स्पून
  • अजवायन - 1/2 छोटी चम्मच
  • हींग - 1-2 पिंच
  • हरी मिर्च - 2-3 (बारीक कतरी हुई)
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार (तीन चौथाई छोटी चम्मच)
  • गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • हरा धनियां - 1 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)

विधि - How to Make Arbi Dahi Rasa

अरबी को रसा को 2 प्रकार से बनाया जाता है.

1.   अरबी को धो कर उबाल लीजिये.  ठंडी कीजिये, छीलिये, और आधा इंच मोटे, गोल टुकड़े काट लीजिये.

दही को मथ लीजिये.  दही और अरबी को एक बर्तन में डाल कर, 1-2 कप  पानी मिलाइये.  इस मिश्रण को, तेज गैस पर रखिये, और चमचे से चलाते हुये, तब तक पकाइये जब तक कि सब्जी में उबाल न आ जाय. उबाल आने पर, आप सब्जी को चलाना बन्द कर दीजिये, और सब्जी में नमक, धनियां पाउडर और गरम मसाला डाल दीजिये.  सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये.  गैस बन्द कर दीजिये.

अब छोटी कढ़ाई में तेल डालकर, गरम कीजिये.  गरम तेल में अजवायन और हींग डालिये.  अजवायन तड़कने के बाद, गैस धीमी कीजिये. हरी मिर्च, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डाल कर, हल्का सा भूनिये (मसाले का कलर काला नहीं होना चाहिये).  इस मसाले को सब्जी में डाल कर मिला दीजिये.  आपकी दही की अरबी तैयार है.

दही की अरबी की सब्जी को प्याले में निकालिये.  हरा धनियां ऊपर से डाल कर सजाइये.  गरमा गरम परांठों के साथ, दही की अरबी की सब्जी परोसिये और खाइये.

2. कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने पर अजवायन और हींग डालिये, अजवायन भुनने के बाद हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर,डालकर , उबाली हुई छिली अरबी डालिये, लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये, अरबी को 2 मिनिट तक भूनिये, और 1-2 कप पानी डालिये, और सब्जी में उबाल आने के बाद, सब्जी में मथा हुआ दही डाल दीजिये, और अरबी के रसा को लगातार चलाते हुये तब तक पकाइये जब तक कि रसा में उबाल न आ जाय. रसा में उबाल आने के बाद , रसा को चलाना बन्द किया जा सकता है, अब रसा में नमक डालकर मिला दीजिये, और सब्जी को 3-4 मिनिट तक उबलते हुये पकने दीजिये. अरबी का रसा बन गया है, रसा में गरम मसाला और हरा धनियां डालकर मिला दीजिये.

अरबी के रसा को प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे और पूरी के साथ परोसिये और खाइये.

Arbi Dahi Rasa in Hindi Video in Hindi

विज्ञापन
यह रेसिपी कैसी लगी?
3.2 / 5 (4120 रेटिंग)

ऐसी ही और रेसिपी

और देखें

कमेंट (32)

नये कमेंट अभी बंद हैं। पुराने सवाल-जवाब नीचे पढ़ सकते हैं।

anshu
aapke dwara batai vidhi bahut hi saral hai..isse pehle bhi main ye sabji banati thi magar pehle ubli kati arabi ko tel, ajwain ke tadke mein halka suneharahone tak fry karke,haldi namak mirch dalkar tab fenta aur patla kia dahi dalti thi ..ab aapki batai vidhi se bhi banakar dekhoongi....aap bhi meri vidhi try kariyega...

निशा: अन्शु जी, पहले हम भी आपके तरीके से ही बनाते थे लेकिन बाद में एक सुझाव पर हमने इस तरीके को बदल दिया.
RA
कभी अरबी का रसा नही बनाया था आज आपकी लिखी विधि पढ़कर बनाया जायेगा। आपका ब्लाग प्रेरणादायक है, हर दिन क्या खाना बनायें जैसे प्रश्न का उत्तर भी दे देता है। कुछ दिन पहले मूँग का हलवा, बनाया जिसे अतिथियों ने स्वाद से खाया। धन्यवाद अनेकानेक|